Last Updated: Wednesday, October 23, 2013, 23:18
मुंबई : भाजपा ने आज यहां कहा कि राम मंदिर मुद्दा हमेशा पार्टी के ‘मुख्य एजेंडा’ में शामिल रहेगा। भाजपा प्रवक्ता निर्मला सीतारमन ने संवाददाता सम्मेलन में एक सवाल के जवाब में कहा, ‘यह भाजपा के मुख्य एजेंडा से कभी बाहर नहीं रहा है। यह बना रहेगा। अयोध्या में राम मंदिर आस्था का विषय है।’
उन्होंने कांग्रेस नीत संप्रग सरकार पर राजनीतिक उद्देश्यों के लिए सीबीआई का ‘बार-बार’ इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सीबीआई का इस्तेमाल प्रतिद्वंद्वियों को बार बार प्रताड़ित करने और सरकार का समर्थन करने वालों को सहयोग करने के लिए किया गया है।
निर्मला ने संप्रग के भारत निर्माण अभियान को ‘झूठा’ करार देते हुए कहा कि यह एक अपूर्ण कार्य है। उन्होंने आवश्यक वस्तुओं की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए क्या कदम उठाए हैं। कांग्रेस का रवैया ऐसा है जिसे मीडिया और जनता को अवश्य समझना चाहिए। (एजेंसी)
First Published: Wednesday, October 23, 2013, 23:18