भाजपा प्रवक्ता - Latest News on भाजपा प्रवक्ता | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

ममता ने किया है हनुमान का अपमान : भाजपा

Last Updated: Friday, May 9, 2014, 23:09

भाजपा ने आज कहा कि ममता बनर्जी द्वारा नरेन्द्र मोदी की तुलना हनुमान से करना कि वह जहां जाते हैं आग लगा देते हैं, ‘अपमान’ है और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री गलत हैं।

भाजपा ने पाकिस्तान को चेताया, कहा- सुधारे अपनी चाल

Last Updated: Wednesday, April 30, 2014, 20:52

पाकिस्तान के गृह मंत्री द्वारा नरेन्द्र मोदी की आलोचना किए जाने पर भाजपा ने कहा कि भारत के अंदरूनी मामलों में हस्तक्षेप करने की बजाय पड़ोसी देश को अपनी चाल सुधारनी चाहिए।

मोदी के रोड शो को मिले समर्थन से कांग्रेस हताश : भाजपा

Last Updated: Friday, April 25, 2014, 18:22

वाराणसी में मोदी के रोड शो के खिलाफ चुनाव आयोग से कार्रवाई करने की कांग्रेस की मांग पर प्रहार करते हुए भाजपा ने कहा कि वे लोगों के स्वत:स्फूर्त समर्थन से परेशान हैं। भाजपा ने दावा किया कि रोड शो में कुछ भी गैर कानूनी नहीं हुआ था।

सोनिया और राहुल के खून में फासीवाद: भाजपा

Last Updated: Friday, April 18, 2014, 12:05

भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को बार-बार हिटलर कहे जाने पर भाजपा प्रवक्ता मीनाक्षी लेखी ने कांग्रेस पर जबरदस्त पलटवार किया है। लेखी ने कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खून में फासीवाद है।

अमित शाह के बयान के बचाव में उतरी भाजपा

Last Updated: Saturday, April 5, 2014, 15:57

भाजपा ने आज अमित शाह के विवादित ‘बदला लेने और इज्जत बचाने’ संबंधी बयान का आज बचाव करते हुए कहा कि वह देश के मूड को बयां कर रहे थे।

नौसेना प्रमुख का पद खाली होना राष्ट्रीय सुरक्षा की अनदेखी : भाजपा

Last Updated: Saturday, March 22, 2014, 17:48

नौसेना प्रमुख का पद लगभग एक महीने से रिक्त रहने पर चिंता जताते हुए भाजपा ने आज कांग्रेस नीत संप्रग सरकार के ‘मामले लंबित रखने’ के आचरण की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि इससे देश की सुरक्षा प्रभावित हो सकती है।

सोनिया और राहुल करें आत्मावलोकन : भाजपा

Last Updated: Friday, March 21, 2014, 19:22

मुख्य विपक्षी दल भाजपा ने दावा किया कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी के नेतृत्व में सत्तारूढ़ दल के सदस्यों में बढ़ रही विश्वास की कमी के कारण ऐसा हो रहा है। इसके लिए राहुल और सोनिया आत्मावलोकन करें कि ऐसा क्यों हो रहा है।

तीसरा मोर्चा तो तीसरे नंबर पर ही रहेगा : भाजपा

Last Updated: Thursday, February 27, 2014, 00:03

तीसरे मोर्चे के गठन की कवायद पर कटाक्ष करते हुए भाजपा ने आज कहा कि यह भाजपा को सत्ता में आने से रोकने का कांग्रेस के प्रयास का हिस्सा है। लेकिन तीसरा मोर्चा, चुनाव में तीसरे नंबर पर ही रहेगा।

मोदी को पीएम बनाने के लिए जिसका भी सहयोग मिलेगा, लेगी भाजपा

Last Updated: Wednesday, February 26, 2014, 19:32

रामविलास पासवान के नेतृत्व वाली लोक जनशक्ति पार्टी से गठबंधन होने का संकेत देते हुए भाजपा ने आज कहा कि नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए जिसका भी सहयोग और आर्शीवाद मिलेगा, पार्टी लेगी।

पवार का यू-टर्न उनकी खास राजनीतिक शैली : भाजपा

Last Updated: Sunday, February 23, 2014, 14:37

गुजरात दंगे पर नरेंद्र मोदी पर राकांपा प्रमुख शरद पवार के हमले से नाराज भाजपा ने आज उनपर हर चुनाव के पहले ‘यू टर्न’ लेने का आरोप लगाया और कहा कि पार्टी को उनसे किसी प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं है।

केजरीवाल सुबूत दें या फिर माफी मांगे : भाजपा

Last Updated: Friday, January 31, 2014, 21:32

अरविंद केजरीवाल द्वारा भाजपा के कई नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए जाने पर भाजपा ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि या तो आप नेता इसे साबित करें या माफी मांगे अन्यथा उनके विरूद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

केजरीवाल को नरेंद्र मोदी से सीखना चाहिए: प्रसाद

Last Updated: Saturday, January 25, 2014, 23:50

भाजपा प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी से सीखना चाहिए कि मीडिया से किस तरह आदर का व्यवहार किया जाता है।

प्रशांत के एक और विवादित बयान पर भाजपा सख्त

Last Updated: Monday, January 13, 2014, 00:22

आम आदमी पार्टी के नेता प्रशांत भूषण दोबारा विवादों में हैं। भूषण ने नक्सल प्रभावित इलाकों में माओवादियों के खिलाफ सुरक्षा बलों की तैनाती को लेकर जनमत संग्रह कराने की मांग की है जिसके बाद भाजपा ने आज उनकी आलोचना की।

राज्यसभा में भाजपा के मुख्य सचेतक होंगे जावडेकर: आडवाणी

Last Updated: Tuesday, December 10, 2013, 15:43

राज्यसभा सांसद और भाजपा प्रवक्ता प्रकाश जावडेकर राज्यसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक होंगे। भाजपा संसदीय दल के नेता लालकृष्ण आडवाणी ने आज यह जानकारी दी।

राजनीतिक पर्यटन में लगे हैं नीतीश : भाजपा

Last Updated: Friday, November 1, 2013, 21:36

भाजपा ने आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि वह ‘राजनीतिक पर्यटन’ में व्यस्त हैं और पटना रैली में हुए विस्फोट के पीड़ितों की चिंता करने की बजाए उसके नेता (मोदी) पर तुच्छ टिप्पणी कर रहे हैं।

अयोध्या हमेशा मुख्य एजेंडा में शामिल : भाजपा

Last Updated: Wednesday, October 23, 2013, 23:18

भाजपा प्रवक्ता निर्मला सीतारमन ने संवाददाता सम्मेलन में एक सवाल के जवाब में कहा, ‘यह भाजपा के मुख्य एजेंडा से कभी बाहर नहीं रहा है। यह बना रहेगा। अयोध्या में राम मंदिर आस्था का विषय है।’

दमनकारी रवैया अपना रही है सपा सरकार : भाजपा

Last Updated: Friday, October 18, 2013, 14:15

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तर प्रदेश इकाई ने सूबे की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि संकल्प सभा पर रोक लगाकर यह संतों के खिलाफ दमनकारी रवैया अपना रही है।

विवादास्पद अध्यादेश पर भाजपा, कांग्रेस में वाक युद्ध

Last Updated: Wednesday, October 2, 2013, 15:34

केंद्र सरकार की ओर से दोषी सांसदों और विधायकों संबंधी विवादास्पद अध्यादेश को वापस लेने की संभावना के संकेत मिलने के बीच इस मामले को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच आज वाक युद्ध तेज हो गया।

धर्मनिरपेक्ष ताकतों पर PM का बयान हास्यास्पद : भाजपा

Last Updated: Wednesday, October 2, 2013, 09:26

भाजपा ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के उस बयान को ‘हास्यास्पद’ बताया जिसमें उन्होंने सभी धर्मनिरपेक्ष ताकतों को मिलकर नरेंद्र मोदी के खिलाफ आने की अपील की है।

दुर्गा का निलंबन अराजकता की मिसाल : भाजपा

Last Updated: Friday, August 2, 2013, 23:13

आईएएस अधिकारी दुर्गा शक्ति के निलंबन को उत्तर प्रदेश में अराजकता की मिसाल बताते हुए भाजपा ने कहा कि सत्ताधारी सपा और उसके मुख्यमंत्री अखिलेश यादव राज्य में 12 महीने से अधिक समय में कोई अच्छी परियोजना तो लागू कर नहीं सके लेकिन सपा का सदस्य एक ईमानदार अधिकारी को 41 मिनट में निलंबित जरूर करा देता है।

मोदी की खिलाफत, बिहार BJP प्रवक्ता पर गिरी गाज

Last Updated: Tuesday, July 30, 2013, 19:04

बिहार भाजपा के अध्यक्ष मंगल पांडेय ने राज्य में पार्टी के प्रवक्ता राम किशोर सिंह को नरेन्द्र मोदी के खिलाफ टिप्पणी करने को लेकर उन्हें पद से हटा दिया और कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

धार्मिक आधार पर ध्रुवीकरण कर रही कांग्रेस : भाजपा

Last Updated: Saturday, July 13, 2013, 19:44

मुख्य विपक्षी दल भाजपा ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा है कि मुस्लिम समुदाय से जुड़े आतंकवाद के मामलों में विशेष कार्य बल का गठन करने का प्रस्ताव करके सरकार धार्मिक आधार पर भारत का ध्रुवीकरण करने की साजिश रच रही है।

मोदी के बयान की अनुचित व्याख्या की गई है : भाजपा

Last Updated: Friday, July 12, 2013, 20:50

भाजपा ने आज इस बात को एकदम गलत बताया कि नरेन्द्र मोदी ने एक समुदाय विशेष के लिए 2002 दंगों के संदर्भ में कुत्ते के पिल्ले शब्द का उल्लेख किया है।

भाजपा ने शिंदे से कहा- इशरत पर हेडली का बयान सार्वजनिक हो

Last Updated: Sunday, July 7, 2013, 00:04

इशरत जहां मुठभेड़ मामले के आरोप पत्र का जिक्र करते हुए भाजपा ने गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे से लश्कर-ए-तैयबा सदस्य डेविड हेडली के उस बयान को सार्वजनिक करने को कहा है जो उसने एफबीआई को दिया था।

कांग्रेस की सोच में राहुल `सुपर वीआईपी` : भाजपा

Last Updated: Wednesday, June 26, 2013, 14:32

भाजपा प्रवक्ता मुख्तार अब्बास नकवी ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी ने उत्तराखंड में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर सिर्फ फोटो खिंचवाए, न कि बाढ़ व बारिश से पीड़ित लोगों की कोई मदद की। नकवी ने कहा कि कांग्रेस सोचती है कि राहुल गांधी सुपर `वीआईपी` हैं।

कवासी लखमा का नार्को टेस्ट कराया जाए : भाजपा

Last Updated: Saturday, June 1, 2013, 21:43

भाजपा के छत्तीसगढ़ प्रवक्ता एवं वित्त आयोग के अध्यक्ष अजय चंद्राकर ने मांग की कि 25 मई की नक्सली हमले के बचे एक मात्र निर्वाचित जनप्रतिनिधि कवासी लखमा का नार्को टेस्ट करा कर बयान दर्ज किया जाए।

प्रधानमंत्री के बयान पर भाजपा ने किया पलटवार

Last Updated: Friday, May 31, 2013, 19:20

विपक्ष को ‘असहिष्णु और बाधा डालने वाला’ बताए जाने की प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की टिप्पणी पर बौखलाई भाजपा ने कहा कि संप्रग सरकार के मुखिया बताएं कि उनकी सरकार आजादी के बाद की सबसे भ्रष्ट सरकार क्यों कही जाती है।

सपा, बसपा ने ब्राह्मणों के लिए क्या किया : भाजपा

Last Updated: Sunday, May 12, 2013, 18:23

भाजपा की उत्तर प्रदेश इकाई ने सपा और बसपा पर सूबे में जातिवादी जहर फैलाने का आरोप लगाते हुए उनसे पूछा कि उन्होंने ब्राह्मणों की बेहतरी के लिए अभी तक क्या किए हैं?

काफी देर से हुआ बंसल का इस्तीफा : भाजपा

Last Updated: Friday, May 10, 2013, 23:40

भाजपा ने आज कहा कि रेल मंत्री पद से पवन कुमार बंसल का इस्तीफा काफी देर से उठाया गया एक कदम है। पार्टी ने सरकार पर यह आरोप भी लगाया कि उसकी मांग नहीं मान कर उसने संसद के बहुमूल्य समय ‘बर्बाद’ किया।

जदयू साथ नहीं छोड़ेगा: बीजेपी

Last Updated: Thursday, April 11, 2013, 21:30

राजग की ओर से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में किसी ‘सेकुलर’ व्यक्ति को उम्मीदवार घोषित करने का जदयू द्वारा भाजपा पर डाले जा रहे दबाव की खबरों पर मुख्य विपक्षी दल ने शुक्रवार को दावा किया कि उसका यह महत्वपूर्ण सहयोगी दल उसका साथ नहीं छोड़ेगा।

`यूपी में हर 12 दिन पर दंगा, हर 13 घंटे में रेप`

Last Updated: Sunday, March 17, 2013, 21:19

उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने आज यहां जारी एक बयान में दावा किया है कि सरकारी आंकड़ों को ही सही मान लें तो भी प्रदेश में हर 12 दिन पर एक दंगा और हर 13 घंटे में बलात्कार की एक घटना हुई है।

पाकिस्तान से कम से कम रिश्ते रखे सरकार : भाजपा

Last Updated: Wednesday, March 13, 2013, 18:42

कश्मीर में आतंकवादियों द्वारा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के शिविर पर हमले की घटना पर चिंता जताते हुए भाजपा ने आज कहा कि सरकार को इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पाकिस्तान से कम से कम रिश्ते रखने चाहिए।

राम सेतु से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं : भाजपा

Last Updated: Saturday, February 23, 2013, 17:23

भाजपा ने आज सरकार को आगाह किया है कि वह राम सेतु से छेड़छाड़ करने वाली सेतुसमुद्रम परियोजना पर आगे नहीं बढ़े, क्योंकि इससे करोड़ों हिन्दुओं की आस्था जुड़ी हुई है। उसने इस योजना को तुरंत रद्द करने की मांग की।

रेल यात्री किराये में बढ़ोतरी भाजपा को नामंजूर

Last Updated: Wednesday, January 9, 2013, 18:26

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को रेल भाड़े में वृद्धि की केंद्र सरकार की घोषणा का विरोध करते हुए इसे `अस्वीकार्य` और जनता पर बोझ बढ़ाने वाला कदम बताया।

संघ प्रमुख की टिप्पणी को संपूर्णता में देखा जाए : भाजपा

Last Updated: Friday, January 4, 2013, 18:56

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत की बलात्कार को लेकर विवादास्पद टिप्प्णी का बचाव करते हुए भाजपा प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि यह बात भारतीय संस्कृति, परंपरा और मूल्यों के संदर्भ में कही गई है।

जल्दी में अंत्येष्टि पर भाजपा ने उठाए सवाल

Last Updated: Sunday, December 30, 2012, 22:52

दिल्ली में गैंगरेप की शिकार युवती की मौत के बाद पीड़िता के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा ने आज सवाल किया कि इस तरह से जल्दबाजी में अंत्येष्टि करने की क्या जरूरत थी।

दिग्विजय 'एक्स-299' के राज से पर्दा उठाएं : भाजपा

Last Updated: Friday, October 26, 2012, 17:37

भाजपा ने कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह के उनके मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रहते कुछ खास फाइलों पर अपने हाथ से ‘एक्स-299’ लिखे जाने का रहस्य बताने को कहा है।

‘बटला हाउस पर तोड़ें चुप्पी सोनिया-राहुल’

Last Updated: Thursday, January 12, 2012, 13:25

भाजपा ने गुरुवार को सरकार और कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा कि ये दोनों बटला हाउस मुठभेड़ को लेकर दो तरह की बातें कर रहे हैं।

‘चिदंबरम को बचा रही है सीबीआई’

Last Updated: Saturday, November 19, 2011, 12:57

भाजपा प्रवक्ता और सांसद प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि 2जी स्पेक्ट्रम मामले में चिदंबरम को बचाने के लिए कांग्रेस नीत संप्रग सरकार सीबीआई का इस्तेमाल कर रही है।

दिग्विजय बड़बोलेपन से ग्रसित : भाजपा

Last Updated: Saturday, October 29, 2011, 16:19

श्री श्री रविशंकर को निशाना बनाने पर दिग्विजय सिंह को आड़े हाथों लेते हुए भाजपा ने कहा कि सिंह ‘बड़बोलेपन’ से ग्रसित हैं। साथ ही पार्टी ने सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी से पूछा कि क्या कांग्रेस नेता उनके प्रवक्ता हैं।