Last Updated: Saturday, March 8, 2014, 13:13
ज़ी मीडिया ब्यूरोनई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आज अपने लोकसभा उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर सकती है। प्रत्याशियों के चयन को लेकर भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक चल रही है। केंद्रीय चुनाव समिति उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यों के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम पर अंतिम मुहर लगा सकती है।
सूत्रों की मानें तो कैप्टन अभिमन्यु रोहतक या फरीदाबाद, पूर्व जनरल वीके सिंह भिवानी या झुंझनू, राव इंद्रजीत सिंह गुड़गांव और यदियुरप्पा शिमोगा से चुनाव लड़ सकते हैं।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 10 अप्रैल को मतदान होना है, ऐसे में पार्टी इस क्षेत्र में अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर सकती है।
First Published: Saturday, March 8, 2014, 13:13