प्रत्याशी सूची - Latest News on प्रत्याशी सूची | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

भाजपा आज जारी कर सकती है लोकसभा उम्मीदवारों की दूसरी सूची

Last Updated: Saturday, March 8, 2014, 13:13

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आज अपने लोकसभा उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर सकती है। प्रत्याशियों के चयन को लेकर भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक चल रही है। केंद्रीय चुनाव समिति उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यों के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम पर अंतिम मुहर लगा सकती है।