Last Updated: Thursday, February 27, 2014, 00:03
नई दिल्ली : तीसरे मोर्चे के गठन की कवायद पर कटाक्ष करते हुए भाजपा ने आज कहा कि यह भाजपा को सत्ता में आने से रोकने का कांग्रेस के प्रयास का हिस्सा है। लेकिन तीसरा मोर्चा, चुनाव में तीसरे नंबर पर ही रहेगा।
पार्टी के प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने एक समय तक भाजपा के साथ रहे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम लिए बिना उन पर चुटकी ली और कहा कि राजद को तोड़ने के ‘फ्लाप खेल’ की खिसयाहट उनके चेहरे पर साफ देखी जा सकती है।
उन्होंने कहा कि तीसरे मोर्चे की कवायद में जो दल आज आगे आ रहे हैं वे सब पूर्व या वर्तमान में कांग्रेस के सहयोगी रहे हैं। लेकिन भाजपा को सत्ता में आने से रोकने में वे कभी सफल नहीं होंगे। तीसरा मोर्चा उनका नाम है और तीसरे नंबर पर चुनाव में आएंगे। अभी नंबर वन मोदी हैं और रहेंगे।
शाहनवाज ने कहा कि कांग्रेस जान चुकी है कि आगामी चुनावों में उसके सत्ता में आने की दूर दूर तक संभावना नहीं है। इसीलिए भाजपा को रोकने के लिए उसने तीसरे मोर्चा को बढ़ावा दिया है। ‘आपको यह पता लगाना चाहिए कि तीसरे मोर्चे की बैठक को कांग्रेस ने प्रायोजित किया है।’ (एजेंसी)
First Published: Thursday, February 27, 2014, 00:03