‘मैं नहीं, हम’ पर कांग्रेस का भाजपा पर हमला

‘मैं नहीं, हम’ पर कांग्रेस का भाजपा पर हमला

नई दिल्ली : कांग्रेस ने दावा किया कि भाजपा और नरेंद्र मोदी ने उसके चुनाव अभियान के नारे ‘मैं नहीं, हम’ की नकल की है। कांग्रेस ने भाजपा को ‘नकलची’ करार दिया और यह कहते हुए निशाना साधा, ‘चलनी कहे सूप से तुझमें कितने छेद’।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव शकील अहमद ने ट्वीट किया, ‘यह ‘चलनी कहे सूप से तुझमें कितने छेद’ वाला मामला है। भाजपा और मोदी ने कांग्रेस के 2010 के चुनावी पोस्टर के नारे ‘मैं नहीं, हम’ की नकल की और अब हमें ही नकलची कह रही है।’ कांग्रेस ने एक वीडियो क्लिप जारी करके दावा किया कि इस नारे को 2010 में इंदौर में एक कांग्रेस पार्षद ने इस्तेमाल किया था। (एजेंसी)

First Published: Monday, January 27, 2014, 00:10

comments powered by Disqus