रात 8 बजे के बाद ओडिशा तट से टकराएगा चक्रवात फैलिन, सेना तैयार

रात 8 बजे के बाद ओडिशा तट से टकराएगा चक्रवात फैलिन, सेना तैयार

रात 8 बजे के बाद ओडिशा तट से टकराएगा चक्रवात फैलिन, सेना तैयारज़ी मीडिया ब्यूरो
नई दिल्ली/भुवनेश्वर: ओडिशा तट की ओर बढ़ रहा चक्रवात फैलिन गोपालपुर तट से 30 किलोमीटर दूर है और यह तेजी के साथ तट की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग के ताजा अनुमान के मुताबिक रात आठ-नौ बजे के बीच यह चक्रवात तट से टकराएगा।

मौसम विभाग के ताजे अनुमान के मुताबिक इस फैलिन चक्रवात के प्रभाव सात राज्यों के पचास शहरों पर पड़ सकता है। अनुमान जताया गया है कि जब यह चक्रवात समुद्र तट से टकराएगा तो इसकी रफ्तार 220 किलोमीटर प्रतिघंटे की होगी। इस रफ्तार वाले चक्रवात को ‘सुपर साइक्लोन’ की श्रेणी में रखा जाता है।

वहीं, रिपोर्टों में कहा गया है कि ओडिशा में 18 मछुआरे समुद्र में चार किलोमीटर अंदर फंस गए हैं।

इस बीच, केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने नई दिल्ली में पत्रकारों से कहा कि लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक 5 लाख 50 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार चक्रवात के तट से टकराने के बाद समुद्र का पानी ओडिशा के कुछ इलाकों में 600 मीटर अंदर आ सकता है। इस बीच, तेज हवाओं के चलने से ओडिशा के पारादीप में 500 पेड़ उखड़ गए हैं। इस तूफान के खतरे से निपटने के लिए सेना अलर्ट है। नौसेना के पूर्वी कमान को तैयार रखा गया है। 24 हेलीकॉप्टरों के अलावा बडे़ परिवहन विमान को भी तैयार रखा गया है। आवश्यकता पड़ने पर सेना ग्लोबमास्टर का भी इस्तेमाल कर सकती है।

उत्तराखंड त्रासदी के बाद यह सेना का सबड़े बड़ा बचाव अभियान होगा।

First Published: Saturday, October 12, 2013, 19:50

comments powered by Disqus