फैलिन - Latest News on फैलिन | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

ओड़िशा आपदा में 44 लोगों की मौत, राहत जोरों पर

Last Updated: Friday, October 18, 2013, 19:06

ओड़िशा सरकार ने कहा कि चक्रवात और बाढ़ प्रभावित जिलों में राहत एवं पुनर्निर्माण कार्य को लेकर केंद्रीय सहायता मांगने के लिए अगले दो दिनों में वह एक ज्ञापन तैयार करेगी।

ओडिशा में 647 गांव अभी भी जलमग्न

Last Updated: Wednesday, October 16, 2013, 18:25

ओडिशा के पांच उत्तरी जिलों में फैलिन चक्रवात और मूसलाधार बारिश के कारण आई बाढ़ की स्थिति में बुधवार को मामूली सुधार हुआ, लेकिन 647 गांवों के लोग अभी तक पानी से घिरे हैं और इस दोहरी त्रासदी से अब तक 28 लोगों की जान जा चुकी है।

फैलिन के चलते झारखंड में पांच लोगों की मौत

Last Updated: Wednesday, October 16, 2013, 15:30

झारखंड के विभिन्न इलाकों में फैलिन के चलते पिछले चार दिनों से जारी भारी बारिश और अंधड़ से बोकारो, हजारीबाग, गुमला, गिरिडीह और साहिबगंज समेत अनेक क्षेत्रों में एक छोटी बच्ची समेत पांच लोगों की मौत हो गई।

ओडिशा में बाढ़ के हालात गंभीर, बिजली क्षेत्र में 900 करोड़ रु. के नुकसान का अनुमान

Last Updated: Tuesday, October 15, 2013, 22:28

ओडिशा में मंगलवार बाढ की स्थिति गंभीर बनी रही और फैलिन तूफान के बाद हुई बारिश के कारण कई नदियां अभी भी उफान पर हैं जबकि 75 हजार लोग बालेश्वर और जाजपुर जिलों में बाढ से घिर गये हैं।

फैलिन पर PM ने दुख जताया, हर परिवार को 2 लाख की सहायता राशि

Last Updated: Tuesday, October 15, 2013, 19:40

चक्रवात फैलिन से बड़े पैमाने पर हुई तबाही से व्यथित प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने इसमें मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिवार को 2 लाख और गंभीर रूप से घायल को 50000 रूपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

चक्रवाती तूफान: ओडिशा के आपदा प्रबंधन को यूएन ने सराहा

Last Updated: Tuesday, October 15, 2013, 18:25

बेहद भीषण चक्रवाती तूफान फैलिन से निपटने में ओडिशा सरकार द्वारा अपनायी गयी नीतियां और उसके प्रबंधन की संयुक्त राष्ट्र ने भी तारीफ की है ।

फैलिन से सबसे अधिक प्रभावित हुआ गंजाम, 2.4 लाख घर क्षतिग्रस्त

Last Updated: Tuesday, October 15, 2013, 14:23

‘फैलिन’ चक्रवात से सबसे बुरी तरह प्रभावित हुए ओड़िशा के तटीय जिले गंजाम में अनुमानित तौर पर कम से कम 3,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। इस प्राकृतिक आपदा में लाखों लोगों की आजीविका छीन गई और 2.4 लाख घर क्षतिग्रस्त हुए।

तूफान `फैलिन` का असर: ओडिशा में बाढ़ में फंसे 2.5 लाख लोग, बिहार में भारी बारिश

Last Updated: Tuesday, October 15, 2013, 12:59

चक्रवात फैलिन का कहर अभी खत्म नहीं हुआ है। ओडिशा, आंध्रप्रदेश में तबाही मचाने के बाद यह तूफान झारखंड और बिहार में अपना रौद्र रुप दिखा रहा है।

चक्रवात के बाद बाढ़ की चपेट में आया ओडिशा

Last Updated: Monday, October 14, 2013, 23:53

चक्रवात फैलिन के कारण हो रही भारी बारिश से ओडिशा के पांच जिलों की मुख्य नदियों में बाढ़ आ गयी है। इन दोनों प्राकृतिक आपदाओं से सबसे ज्यादा ढाई लाख लोग बालेश्वर जिले में प्रभावित हुए हैं।

चक्रवाती तूफान से निपटने का श्रेय कांग्रेस ने लिया

Last Updated: Monday, October 14, 2013, 17:31

कांग्रेस चक्रवाती तूफान फैलिन से प्रभावी तरीके से निपटने का श्रेय खुद लेती दिखी और उसने कहा कि देश को ‘आपदा प्रतिरोधी’ बनाने के लिए उसके शासनकाल में कई कदम उठाए गए जो कि मौसम विभाग की सटीक भविष्यवाणी और ओड़िशा तथा आंध्र प्रदेश में दस लाख से अधिक ‘रिकार्ड’ लोगों को निकाले जाने से स्पष्ट है ।न

चक्रवात से ओडिशा में आई बाढ़ से 25 लोगों की मौत

Last Updated: Monday, October 14, 2013, 12:54

चक्रवात फैलिन से ओडिशा के कई जिलों में भारी बारिश हुई और बाढ़ आ गई जबकि इससे मरने वालों की तादाद 25 हो गई। अ

मालवाहक जहाज डूबा, चालक दल के सदस्य सुरक्षित

Last Updated: Monday, October 14, 2013, 12:06

चक्रवात फैलिन के चलते एक मालवाहक जहाज पश्चिम बंगाल के अपतटीय क्षेत्र में संभवत: डूब गया है, लेकिन इसके चालक दल के 18 सदस्यों को आज बचा लिया गया । इस दल में चीन के 17 और इंडोनेशिया का एक सदस्य शामिल है।

तूफान फैलिन झारखंड पहुंचा, आज पहुंच सकता है यूपी

Last Updated: Monday, October 14, 2013, 11:50

चक्रवाती तूफान फैलिन झारखंड पहुंच गया है और सोमवार को उसके उत्‍तर प्रदेश पहुंचने की संभावना है। जानकारी के अनुसर, तूफान के चलते रविवार को झारखंड में कई जगहों पर बारिश हुई।

चक्रवात फैलिन: भारी बारिश और आई बाढ़ से लोग विस्थापित होने को मजबूर

Last Updated: Monday, October 14, 2013, 11:58

चक्रवात फैलिन से ओडिशा में भले ही भारी तबाही नहीं हुई हो लेकिन इसके प्रभाव से हो रही बारिश से कई इलाकों में बाढ़ आ गई है।

अगले 48 घंटे में भारी बारिश हो सकती है: एनडीएमए

Last Updated: Monday, October 14, 2013, 11:21

चक्रवाती तूफान फैलिन के छत्तीसगढ़, ओड़िशा की सीमा के नजदीक पहुंचने के साथ ही उत्तर छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, पूर्वी उत्तरप्रदेश, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अगले 48 घंटे में भारी बारिश की संभावना है। यह जानकारी आज राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने दी।

फैलिन प्रभावितों के लिए त्वरित राहत एवं पुनर्वास हो: राष्‍ट्रपति

Last Updated: Monday, October 14, 2013, 11:18

ओडिशा और आंध्रप्रदेश में चक्रवात फैलिन के कारण हुए जान-माल के नुकसान पर दुख जताते हुए राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि अपने अदम्य साहस के कारण पीड़ित जल्दी ही इस हादसे की तकलीफों से बाहर आ जाएंगे।

फैलिन के पूर्वानुमान पर विदेशी एजेंसियां गलत साबित हुईं

Last Updated: Sunday, October 13, 2013, 20:04

भारतीय मौसम विभाग की बात सही साबित हुई जिसमें उसने कुछ अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के विपरीत कहा था कि फैलिन ‘महाचक्रवात’ नहीं होगा। उसने कहा कि उसका मूल्यांकन कमोबेश सटीक साबित हुआ।

फैलिन: क्षतिग्रस्त बुनियादी ढांचों की बहाली का काम शुरू

Last Updated: Sunday, October 13, 2013, 18:59

चक्रवाती तूफान फैलिन का प्रकोप कम होने के साथ ही ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों में टेलीफोन लाइनों, बिजली की लाइनों को बहाल करने और क्षतिग्रस्त हुए बुनियादी ढांचों के पुनर्निर्माण के लिए रविवार को प्रयास शुरू हो गये।

फैलिन : चक्रवात के बाद ओडिशा में मरने वालों की संख्या 21 हुई

Last Updated: Sunday, October 13, 2013, 22:33

ओडिशा में चक्रवाती तूफान ‘फैलिन’ से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए गंजम जिले से रविवार को आठ और शव बरामद किए गए जिससे इस प्राकृतिक आपदा में मरने वाले की संख्या 17 तक पहुंच गयी है।

कमजोर पड़ा ‘फैलिन’, 90 लाख लोग हुए प्रभावित, 23 की मौत

Last Updated: Sunday, October 13, 2013, 23:03

भीषण चक्रवाती तूफान फैलिन के कारण लाखों मकान क्षतिग्रस्त हो गए जिससे करीब 90 लाख लोग प्रभावित हुए हैं और करीब 2400 करोड़ रुपये की धान की फसल बर्बाद हो गई। पिछले 14 वर्षों में आए देश के सबसे भीषण तूफान में ओड़िशा और आंध्रप्रदेश व्यापक जनहानि से बच गए।

फैलिन चक्रवात के पीड़ितों के लिए बॉलीवुड सितारों ने की प्रार्थना

Last Updated: Sunday, October 13, 2013, 15:34

अमिताभ बच्चन, माधुरी दीक्षित, अक्षय कुमार और कई दूसरे बॉलीवुड सितारों ने ‘फैलिन’ चक्रवात के पीड़ितों के लिए प्रार्थना करते हुए ट्विटर पर अपनी अपनी टिप्पणियां डालीं। कल रात ओडिशा और आंध्र प्रदेश के कई हिस्से फैलिन चक्रवात से प्रभावित हुए।

फैलिन को लेकर विश्व बैंक के प्रमुख ने चिंता जाहिर की

Last Updated: Sunday, October 13, 2013, 11:22

विश्व बैंक के प्रमुख ने चक्रवात फैलिन और लोगों पर इसके प्रभाव को लेकर चिंता जताई है। विश्व बैंक के प्रमुख जिम योंग किम ने वाशिंगटन में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष और विश्व बैंक की पूर्ण वाषिर्क बैठक के खत्म होने के बाद संवाददाताओं से कहा, मैं इन खबरों को लेकर चिंतित हूं कि पूर्वी भारत में फैलिन चक्रवात आया है।

तूफान की वजह से किसी के हताहत होने की खबर नहीं: NDRF

Last Updated: Sunday, October 13, 2013, 09:45

राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल ने आज कहा कि ओडिशा के तट पर आए चक्रवात ‘फैलिन’ की वजह से अब तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

तूफान प्रभावित राज्यों को हरसंभव मदद करेगी सरकार, कांग्रेसः सोनिया गांधी

Last Updated: Sunday, October 13, 2013, 09:32

कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी ने शुक्रवार रात कहा कि ओडिशा और आंध्रप्रदेश समेत सभी चक्रवात फैलिन की चपेट में आने वाले राज्यों को सरकार और उनकी पार्टी हरसंभव मदद करेगी।

ओडिशा और आंध्रप्रदेश में तांडव करने के बाद झारखंड और पश्चिम बंगाल पहुंचा तूफान ‘फैलिन’, कल पहुंचेगा यूपी

Last Updated: Sunday, October 13, 2013, 16:06

महातूफान ‘फैलिन’ शनिवार की रात ओडिशा और आंध्रप्रदेश में अपना रंग दिखाने के बाद बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ रहा है। यह चक्रवाती तूफान आज बिहार और झारखंड पहुंचेगा और कल उत्तर प्रदेश में दस्तक देगा।

चक्रवात ‘फैलिन’ ओडिसा, उत्तरी आंध्र तट पर पहुंचा, 5 की मौत

Last Updated: Saturday, October 12, 2013, 23:44

1999 के खतरनाक महाचक्रवात के बाद अब तक का दूसरा सबसे भीषण चक्रवाती तूफान ‘फैलिन’ शनिवार रात ओडिशा के तट पर आ पहुंचा, जिसकी वजह से राज्य और निकटवर्ती उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश में मूसलाधार बारिश हुई और 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं।

प्रधानमंत्री ने फैलिन से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की

Last Updated: Saturday, October 12, 2013, 22:21

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने विदेश दौरे से आने के तुरंत बाद हालात की समीक्षा करने के उपरांत चक्रवात ‘फैलिन’ के लिए अलर्ट पर रखे गए राज्यों को हरसंभव सहायता दिए जाने का शनिवार को निर्देश दिया।

ओडिशा के तट से टकराया चक्रवात फैलिन, पहले 6 घंटे होंगे भारी

Last Updated: Saturday, October 12, 2013, 21:51

ओडिशा की तट की तरफ बढ़ने वाला चक्रवात फैलिन शनिवार रात सवा नौ बजे की करीब गोपालपुर के तट से टकराया। इस चक्रवात की रफ्तार 200 किलोमीटर प्रतिघंटा बताई जा रही है। समुद्र की लहरें तीन से साढ़े तीन मीटर ऊपर उठने की आशंका जताई जा रही है।

ओडिशा में तैनात थलसेना, वायुसेना और नौसेना के जवान

Last Updated: Saturday, October 12, 2013, 20:54

ओडिशा के गोपालपुर में शनिवार शाम चक्रवाती तूफान ‘फैलिन’ की दस्तक के मद्देनजर थलसेना, वायुसेना, नौसेना और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) के जवान राज्य के प्रभावित इलाकों के लिए रवाना होने को कमर कस चुके हैं।

रात 8 बजे के बाद ओडिशा तट से टकराएगा चक्रवात फैलिन, सेना तैयार

Last Updated: Saturday, October 12, 2013, 19:50

ओडिशा तट की ओर बढ़ रहा चक्रवात फैलिन गोपालपुर तट से 30 किलोमीटर दूर है और यह तेजी के साथ तट की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग के ताजा अनुमान के मुताबिक रात आठ-नौ बजे के बीच यह चक्रवात तट से टकराएगा।

चक्रवात फैलिन के मद्देनजर जारी हेल्पलाइन नंबर

Last Updated: Saturday, October 12, 2013, 22:29

चक्रवात फैलिन के मद्देनजर एनडीआरएफ की टीम ने ओडिशा और आंध्र प्रदेश के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं-

कुछ ही देर में भारत के तट पर पहुंचेगा तूफान `फैलिन`, भारी तबाही की आशंका

Last Updated: Saturday, October 12, 2013, 16:41

चक्रवाती महातूफान `फैलिन` भारत में आज महातबाही मचा सकता है। भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि यह तूफान आज शाम करीब छह बजे तक भारतीय समुद्री तट पर दस्तक देगा।

चक्रवात फैलिन के ओड़िशा पहुंचने की उल्टी गिनती शुरू, किसी भी हालात से निपटने के लिए एनडीआरएफ के 1,600 से ज्यादा जवान तैनात

Last Updated: Friday, October 11, 2013, 23:37

चक्रवात फैलिन के ओड़िशा पहुंचने की उल्टी गिनती शुरू हो गई और भारतीय मौसम विभाग का अनुमान है कि वह शनिवार यानी 12 अक्टूबर को शाम छह बजे तक पहुंचेगा ।

आंध्र प्रदेश, ओडिशा के नजदीक पहुंचा ‘सुपर स्टार्म’, सुरक्षित जगह पहुंचाए गए हजारों लोग

Last Updated: Friday, October 11, 2013, 18:45

चक्रवात ‘फैलिन’ शनिवार की शाम ओडिशा में गोपालपुर के नजदीक पहुंचने से पहले 220 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाओं के साथ विराट चक्रवात (सुपर साइक्लोन) में तब्दील हो रहा है। साइक्लोन से निपटने के लिए ओडिशा और आंध्र प्रदेश सरकारें व्यापक कदम उठा रही हैं।

आंध्र प्रदेश में तूफान ‘फैलिन’ से निपटने की तैयारी

Last Updated: Friday, October 11, 2013, 14:24

आंध्र प्रदेश सरकार चक्रवाती तूफान ‘फैलिन’ के प्रभाव से निपटने के लिए तैयारी कर रही है जिससे राज्य के तटवर्ती जिलों में नुकसान होने की आशंका है।

चक्रवात ‘फैलिन’ हुआ और तीव्र, कल शाम तक आंध्र और ओडिशा को करेगा पार

Last Updated: Friday, October 11, 2013, 13:14

पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर भीषण चक्रवाती तूफान ‘फैलिन’ शुक्रवार को और अधिक तीव्र हो गया और यह कल कम से कम 205 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाओं के साथ ओडिशा में गोपालपुर के नजदीक पहुंच सकता है।

तीव्र हुआ साइक्‍लोन फैलिन, तेजी से बढ़ रहा है ओडिशा की ओर

Last Updated: Friday, October 11, 2013, 10:38

बंगाल की खाड़ी से उठा साइक्‍लोन तूफान और गहराता जा रहा है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को `फैलिन` तेजी से आंध्र प्रदेश और ओडिशा की ओर बढ़ रहा है। शनिवार शाम तक यह तूफान कीलगपट्टनम और पारादीप में होगा। तूफान की वजह से आंध्र के तटीय इलाकों में भारी बारिश हो रही है।

भारी दबाव का क्षेत्र ‘फैलिन’ चक्रवात में तब्दील हुआ

Last Updated: Wednesday, October 9, 2013, 22:46

ओड़िशा और आंध्र प्रदेश के उपर भारी दबाव वाला क्षेत्र ‘भीषण चक्रवाती तूफान’ उत्तरी अंडमान निकोबार द्वीप समूह को पार करने के बाद ‘फैलिन’ चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया।

दिमाग पर अफीम की तरह असर डालता है चॉकलेट

Last Updated: Friday, September 21, 2012, 14:09

आप भी चॉकलेट के दीवाने हैं? अगर आपका जवाब हां है तो हो सकता है कि आप भी मादक पदार्थ के नशे की तरह ही चॉकलेट के नशे के आदी हो जाएं।