धनतेरस का पर्व आज, बाजारों में छाई रौनक । Dhanteras will be celebrated today

धनतेरस का पर्व आज, बाजारों में छाई रौनक

धनतेरस का पर्व आज, बाजारों में छाई रौनकज़ी मीडिया ब्‍यूरो

नई दिल्‍ली : पूरे देश में धनतेरस और हनुमान जयंती पर्व शुक्रवार को यानी आज धूमधाम से मनाया जाएगा। बाजारों में पूरी तरह रौनक छाई हुई है। विशेषकर सोने चांदी और बर्तनों की दुकानें पूरी तरह सजे धजे हुए हैं। धनतेरस के साथ ही दीपावली के पर्व का आगाज हो जाता है।

गौर हो कि उत्तरी भारत में कार्तिक कृ्ष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन धनतेरस का पर्व पूरी श्रद्धा व विश्वास से मनाया जाता है। धनवन्तरी के अलावा इस दिन, देवी लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर की भी पूजा करने की मान्यता है। धनतेरस के दिन कुबेर के अलावा यमदेव को भी दीपदान किया जाता है। यमदेव की पूजा करने के विषय में एक मान्यता है कि इस दिन यमदेव की पूजा करने से घर में असमय मृ्त्यु का भय नहीं रहता है।

साथ ही धन्वन्तरि की पूजा पूरे विधि-विधान के साथ करने से सुख-समृद्धि व आरोग्य की प्राप्ति होती है। कार्तिकमास के कृष्णपक्ष की त्रयोदशी को धनतेरस कहते हैं। इस दिन भगवान धन्वन्तरि की विशेष पूजन-अर्चना की जाती है। इस बार यह पर्व एक नवंबर यानी आज है।

First Published: Friday, November 1, 2013, 12:23

comments powered by Disqus