दीपावली - Latest News on दीपावली | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

दीपावली पर दिल्ली में 180 से अधिक स्थानों पर लगी आग

Last Updated: Monday, November 4, 2013, 14:21

दीपावली पर्व के मौके पर पूरे दिल्ली शहर में 180 से अधिक जगहों पर आग लगने की घटनाएं हुयीं। दमकल कार्यालय में लगभग पूरे शहर से आग लगने को लेकर सूचना मिली लेकिन कहीं से बड़ी घटना होने या किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

दिवाली पर लक्ष्मी-गणेश की जगह मुलायम-अखिलेश की पूजा

Last Updated: Monday, November 4, 2013, 13:11

उत्तर प्रदेश के 331 एडेड डिग्री कॉलेजों के अनुमोदित अध्यापकों की अपने विनियमितीकरण की मांग को लेकर धरना एवं क्रमिक भूख हड़ताल दीपावली के दिन 48वें दिन भी जारी रही। अनुमोदित शिक्षकों ने दीपावली न मनाने का निर्णय लेते हुए लक्ष्मी गणेश के स्थान पर मुलायम व अखिलेश का पूजन करके उन्हें उनके द्वारा किए गए वादे की याद दिलाई।

देश भर में धमूधाम से मनाई गई दिवाली

Last Updated: Monday, November 4, 2013, 10:24

देश भर में प्रकाश पर्व दिवाली का बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर रंग बिरंगे पटाखों से जहां आसमान जगमग हो गया वहीं लोगों ने घरों में दीए जलाए और आपस में मिठाइयों तथा अन्य उपहार बांटे।

दिवाली पर प्रधानमंत्री और सोनिया गांधी ने दी शुभकामनाएं

Last Updated: Saturday, November 2, 2013, 23:12

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दीपावली की पूर्व संध्या पर आज लोगों को बधाई देते हुए कहा कि यह त्योहार समाज में प्रेम और भाईचारे को मजबूत करने का अवसर है।

इंदौर में चार नवंबर को छिड़ेगा ‘हिंगोट युद्ध’

Last Updated: Saturday, November 2, 2013, 19:09

इंदौर जिले में चार नवंबर को हजारों दर्शकों की मौजूदगी में ‘हिंगोट युद्ध’ छिड़ेगा। फिजा में बिखरे त्योहारी रंगों और उल्लास के बीच छिड़ने वाली इस पारंपरिक जंग में ‘कलंगी’ और ‘तुर्रा’ दल के योद्धा एक-दूसरे को धूल चटाने की भरसक कोशिश करेंगे।

राष्ट्रपति ने देशवासियों को दीं दीपावली की शुभकामनाएं

Last Updated: Saturday, November 2, 2013, 16:29

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने शनिवार को देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह त्योहार निराशा पर आशा, बुराई पर अच्छाई और अंधेरे पर उजाले की जीत है। राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा, "दिवाली के पवित्र अवसर पर मैं भारत के बाहर और यहां मौजूद अपने देशवासियों और भारत के सभी मित्रों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।"

दीपावली पर छुट्टी नहीं लेंगे रणवीर और परिणीति, तो क्या करेंगे?

Last Updated: Saturday, November 2, 2013, 13:14

बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और अभिनेता रणवीर सिंह का दीपावली में छुट्टी लेने का कोई इरादा नहीं है और वे इस दिन काम करके दीपों का त्योहार मनाएंगे।

दीपावली पर दिल्ली में अंतिम मेट्रो रात आठ बजे

Last Updated: Friday, November 1, 2013, 21:32

तीन नवंबर को दीपावली के दिन, एयरपोर्ट एक्सप्रेस सेवा सहित सभी मेट्रो लाइनों पर टर्मिनल स्टेशनों से रात आठ बजे अंतिम मेट्रो ट्रेन चलेगी। हालांकि तीन नवंबर को मेट्रो रेल सेवाएं यथावत सुबह छह बजे से शुरू होंगी।

धनतेरस का पर्व आज, बाजारों में छाई रौनक

Last Updated: Friday, November 1, 2013, 12:32

पूरे देश में धनतेरस और हनुमान जयंती पर्व शुक्रवार को यानी आज धूमधाम से मनाया जाएगा। बाजारों में पूरी तरह रौनक छाई हुई है। विशेषकर सोने चांदी और बर्तनों की दुकानें पूरी तरह सजे धजे हुए हैं। धनतेरस के साथ ही दीपावली के पर्व का आगाज हो जाता है।

इस दिवाली कंपनियां विज्ञापन देने में करेगी कंजूसी

Last Updated: Friday, September 27, 2013, 17:17

इस बार दिवाली के अवसर पर नई कारों, टीवी, फ्रिज और विभिन्न प्रकार के उपभोक्ता सामानों की बिक्री के लिये समाचार पत्रों, टेलीविजन चैनलों और दूसरे माध्यमों में दिये जाने वाले विज्ञापन खर्च में कमी आ सकती है।

शासन के लिए अच्छी सीख है रामायण: कैमरन

Last Updated: Tuesday, November 20, 2012, 23:37

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने कहा कि अच्छे शासन के लिए ‘रामायण’ एक अच्छी सीख है।

दिवाली मनाने को यूएस सीनेट में प्रस्ताव पेश

Last Updated: Thursday, November 15, 2012, 22:20

दो शीर्ष अमेरिकी सीनेटरों ने दिवाली के धार्मिक महत्व को पहचान दिलाने के लिए अमेरिकी सीनेट में प्रस्ताव पेश किया।

परंपरागत श्रद्धा और उल्लास के साथ देशवासियों ने मनायी दीपावली

Last Updated: Wednesday, November 14, 2012, 11:07

प्रकाश पर्व दीपावली पूरे देश में पारंपरिक श्रद्धा एवं हषरेल्लास के साथ मनायी गयी हालांकि उत्तर प्रदेश के औरेया में पटाखों के जखीरे में आग लगने से आठ व्यक्तियों की दर्दनाक मौत हो गयी और इतने ही लोग घायल हो गये।

विदेशों में भी भारतीयों ने मनाई दीवाली

Last Updated: Tuesday, November 13, 2012, 15:44

दीपावली का पर्व अकेले भारत में ही धूमधाम से नहीं मनाया जाता बल्कि दुनिया के कई हिस्सों में दीप पर्व अपनी छटा बिखेरता है। जिन देशों में हिंदुओं और सिखों की बड़ी आबादी है वहां तो रोशनी का जलसा देखते ही बनता है।

शुभ लाभ और खुशहाली की दीपावली

Last Updated: Monday, November 12, 2012, 18:38

अंधेरे को उजियारे में परिवर्तित करता दीपावली एक ऐसा पर्व है जो कई मायनों में खुशियां बिखेरता है। इस पर्व के कई आयाम है जो इसे एक संपूर्ण उत्सव में तब्दील करते है।

प्रदूषण-मुक्त दीवाली मनाएं : राष्ट्रपति

Last Updated: Monday, November 12, 2012, 15:40

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने सोमवार को देशवासियों को दीवाली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे प्रदूषण-मुक्त दीपावली मनाने की कोशिश करें।

शुभता और शुद्धता का प्रतीक दीपावली

Last Updated: Monday, November 12, 2012, 21:10

कार्तिक मास की अमावस्या को मनाया जाने वाला दीपावली पर्व हिन्दू धर्म का सबसे अधिक प्राचीन पर्वों में से एक है|

धनतेरस पर सोने की बिक्री 30% बढ़ी

Last Updated: Sunday, November 11, 2012, 22:29

सोने के दाम ऊंचे होने के बावजूद रविवार को धनतेरस के शुभ अवसर पर सोने की बिक्री में 30 प्रतिशत तक उछाल दर्ज किया गया।

धनवंतरि की पूजा से होती है `धन वर्षा`

Last Updated: Saturday, November 10, 2012, 21:14

पुराणों में इस बात का वर्णन है कि समुद्र मंथन के अंतिम दिन भगवान विष्णु कलश में अमृत लेकर `धनवंतरि` के रूप में प्रकट हुए थे और ऐसी मान्यता है कि भगवान धनवंतरि की पूजा से माता लक्ष्मी प्रसन्न होकर `धन वर्षा` करती हैं।

कारोबारियों के लिए धनतेरस का खास महत्व

Last Updated: Saturday, November 10, 2012, 14:37

कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को धनतेरस की पूजा के साथ ही दीपावली के आयोजन शुरू हो जाते हैं। कारोबारियों के लिए धनतेरस का खास महत्व होता है क्योंकि धारणा है कि इस दिन लक्ष्मी पूजा से समृद्धि, खुशियां और सफलता मिलती है।

दिल्ली मेट्रो एयरपोर्ट सेवा दिवाली से पहले

Last Updated: Saturday, October 27, 2012, 19:21

एयरपोर्ट मेट्रो एक्सप्रेस लाइन का संचालन दिवाली से पहले फिर से चालू हो सकती है। यह बात शनिवार को दिल्ली मेट्रो के प्रमुख ने कही। यह लाइन करीब तीन महीने पहले सुरक्षा कारण से बंद कर दी गई थी।

`दिवाली तक 32,000 के पार होगा सोना`

Last Updated: Wednesday, August 29, 2012, 23:10

बंबई सर्राफा एसोसिएशन (बीबीए) ने सोने के भाव इस साल दिवाली तक 32,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के पार चले जाने का अनुमान लगाया है।

‘दीपावली तक दाल के दामों में होगी भारी वृद्धि’

Last Updated: Monday, August 20, 2012, 15:53

उद्योग मंडल एसोचैम ने कहा है कि इस साल कमजोर, मध्यम वर्ग की आबादी में वृद्धि तथा वितरण प्रणाली की कमजोरी के चलते दाल, विशेषकर चना दाल के दामों में दीपावली के त्यौहार के आसपास भारी तेजी आ सकती है।

धूमधाम से देशभर में मनाई गई दीपावली

Last Updated: Thursday, October 27, 2011, 02:49

देशभर में प्रकाश का पर्व दिवाली उत्साह और श्रद्धा के साथ बुधवार को मनाई गई।

देशभर में दीपावली की धूम

Last Updated: Tuesday, October 25, 2011, 18:39

राजधानी समेत देश भर में दीपावली धूमधाम से मनाई जा रही है।

राष्ट्रपति ने दिवाली की शुभकामनाएं दीं

Last Updated: Tuesday, October 25, 2011, 14:27

राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल, उपराष्ट्रपति एम हामिद अंसारी और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने दिवाली के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए शांति और समृद्धि की कामना की है।

धनतेरस से होती है ‘दीपावली’ की शुरुआत

Last Updated: Monday, October 24, 2011, 10:45

पर्वों के पुंज यानी दीपावली की शुरुआत धनतेरस से होती है।

दीपावली से पहले ही बिजली ने दिया झटका

Last Updated: Wednesday, October 12, 2011, 09:19

तेलंगाना क्षेत्र में अलग राज्य के लिए चल रही बेमियादी हड़ताल से सिंगरेनी कोयला खान में कोयला उत्पादन घट गया है। इससे कोयले की आपूर्ति प्रभावित होने से पूरे देश में बिजली का जबरदस्त संकट उत्पन्न हो गया है।