AAP की नजर दिल्ली की सत्ता पर, करा सकती है जनमत संग्रह

AAP की नजर दिल्ली की सत्ता पर, करा सकती है जनमत संग्रह

AAP की नजर दिल्ली की सत्ता पर, करा सकती है जनमत संग्रह  ज़ी मीडिया ब्यूरो/आलोक कुमार राव

नई दिल्ली : अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (आप) दिल्ली में सरकार बनाने के लिए जनमत संग्रह कराने का विचार कर रही है। लोकसभा चुनाव में आप पार्टी को दिल्ली की सात सीटों पर हार का सामना करना पड़ा है। जबकि गत नवंबर में हुए विधानसभा चुनावों में आप पार्टी ने 28 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

मंगलवार को रिपोर्टों में कहा गया कि आप पार्टी के ज्यादातर नेता दिल्ली में सरकार बनाने के लिए लोगों की राय जानने के पक्ष में हैं। आप पार्टी के नेता चाहते हैं कि इसके लिए जनमत संग्रह कराया जाए। आप नेताओं का मानना है कि जनमत संग्रह कराने से लोगों की राय जानने में मदद मिलेगी कि दिल्ली में सरकार बनाने को लेकर वे क्या सोचते हैं और उनकी उम्मीदें क्या हैं।

आप पार्टी की राजनीतिक सलाहकार समिति के एक वरिष्ठ सदस्य ने कहा, `हम चाहते हैं कि लोग हमें बताएं कि हमारा अगला कदम क्या हो। हम लोगों के साथ जुड़ने की संभावनाओं पर चर्चा कर रहे हैं ताकि हम यह जान सकें कि लोग आगामी छह महीनों में दोबारा चुनाव चाहते हैं अथवा आप को सरकार बनाने की कोशिश करनी चाहिए।`

ज्ञात हो कि गत दिसंबर में आप पार्टी ने दिल्ली में सरकार बनाने पर निर्णय करने के लिए जनमत संग्रह कराया था। जनमत संग्रह में आप पार्टी ने लोगों से पूछा था कि क्या उसे कांग्रेस से समर्थन लेकर सरकार बनानी चाहिए अथवा नहीं। जनमत संग्रह में लोगों ने कांग्रेस के समर्थन से सरकार बनाने की राय दी थी। इसके बाद आप पार्टी ने दिल्ली में सरकार बनाई और आप पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री बने लेकिन विधानसभा में भ्रष्टाचार विरोधी बिल के पारित न होने पर केजरीवाल ने इस्तीफा दे दिया।

दिल्ली में आप की सरकार 49 दिनों तक चली।

हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनाव में आप पार्टी ने देश भर में 444 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे लेकिन उसे केवल चार सीटों पर जीत हासिल हुई और यह चारों सीटों उसे पंजाब में मिली जबकि दिल्ली की सात सीटों पर उसे करारी हार का सामना करना पड़ा।

First Published: Tuesday, May 20, 2014, 17:35

comments powered by Disqus