जनमत संग्रह - Latest News on जनमत संग्रह | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

AAP की नजर दिल्ली की सत्ता पर, करा सकती है जनमत संग्रह

Last Updated: Tuesday, May 20, 2014, 17:35

अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (आप) दिल्ली में सरकार बनाने के लिए जनमत संग्रह कराने का विचार कर रही है। लोकसभा चुनाव में आप पार्टी को दिल्ली की सात सीटों पर हार का सामना करना पड़ा है। जबकि गत नवंबर में हुए विधानसभा चुनावों में आप पार्टी ने 28 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

यूक्रेन में ‘अवैध’ जनमत संग्रह को मान्यता नहीं: अमेरिका

Last Updated: Tuesday, May 13, 2014, 09:32

अमेरिका ने कहा कि वह इस सप्ताहांत पूर्वी यूक्रेन में कराए गए ‘अवैध जनमत संग्रह’ को मान्यता नहीं देता है। अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता जेन साकी ने कहा कि दोनेत्स्क और लुगान्स्क में रूस समर्थक तत्वों की ओर से कराया गया जनमत संग्रह यूक्रेन में फिर से विभाजन करने और अस्थिरता पैदा करने का एक प्रयास है।

रूस ने पूर्व यूक्रेन के जनमत संग्रह का समर्थन किया

Last Updated: Monday, May 12, 2014, 18:04

रूस ने पूर्व यूक्रेन में जनमत संग्रह में स्वशासन के पक्ष में जबरदस्त समर्थन पाने के विद्रोहियों के दावों को सोमवार को स्वीकार कर लिया, लेकिन साथ ही अंतरिम यूक्रेनी सरकार और विद्रोही नेताओं के बीच वार्ता का भी आह्वान किया।

बिना कानूनी आधार के विद्रोहियों का जनमत संग्रह फर्जी: यूक्रेन के अंतरिम राष्ट्रपति

Last Updated: Monday, May 12, 2014, 14:26

यूक्रेन के अंतरिम राष्ट्रपति ने दो पूर्वी क्षेत्रों में विद्रोहियों के जनमत संग्रह की आलोचना करते हुए इसे बिना कानूनी आधार का फर्जी दुष्प्रचार करार दिया जो गंभीर अपराधों को छिपाने का प्रयास है।

यूक्रेन में जनमत संग्रह गैरकानूनी: मर्केल

Last Updated: Monday, May 12, 2014, 12:43

जर्मन चांसलर एंजेला मार्केल एवं फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा होलांदे ने पूर्वी यूक्रेन में कराए गए जनमत संग्रह को गैरकानूनी करार दिया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, दोनों नेताओं ने एक साझा बयान में कहा कि पूर्वी यूक्रेन के कई शहरों में कराए गए जनमत संग्रह गैर कानूनी हैं। होलांदे जर्मनी के दौरे पर हैं।

यूक्रेन से अलग होने के लिए जनमत संग्रह शुरू

Last Updated: Sunday, May 11, 2014, 16:05

पूर्वी यूक्रेन को देश से अलग करने के सवाल पर आयोजित जनमत संग्रह में आज मतदान शुरू हो गया। अमेरिका ने इसे अवैध करार दिया है जबकि पश्चिमी देश यूक्रेन में गृहयुद्ध भड़कने की आशंका जता रहे हैं।

कश्मीर चुनाव जनमत संग्रह का विकल्प नहीं: पाकिस्तान

Last Updated: Thursday, April 24, 2014, 22:09

लोकसभा चुनाव में जम्मू कश्मीर के लोगों के वोट डाले जाने के बीच पाकिस्तान ने आज कहा कि राज्य में कोई चुनाव जनमत संग्रह का विकल्प नहीं है। पाकिस्तान की विदेश विभाग के प्रवक्ता तसनीम असलम ने यहां कहा, बिल्कुल नहीं।

पूर्वी यूक्रेन को स्वतंत्र घोषित किया रूस समर्थकों ने

Last Updated: Tuesday, April 8, 2014, 10:44

रूस समर्थक कार्यकर्ताओं ने पूर्वी यूक्रेन में सरकारी इमारतों में घेरेबंदी करते हुए अपने क्षेत्रों को स्वतंत्र घोषित कर दिया और यूक्रेन से अलग होने के लिए क्रीमिया की तरह जनमत संग्रह कराने की मांग की।

यूक्रेन में जारी संकट के बीच क्रीमिया में कराया गया जनमत संग्रह

Last Updated: Sunday, March 16, 2014, 21:56

यूक्रेन में शीतयुद्ध जैसे सुरक्षा संकट के बीच क्रीमिया में लोगों ने यूक्रेन से अलग होने के लिए एक जनमत संग्रह में हिस्सा लिया। यूक्रेन की नयी सरकार और रूस के अलावा अंतरराष्ट्रीय समुदाय के अधिकतर हिस्से ने संभावित तौर पर अलगाव के पक्ष में जाने वाले जनमत संग्रह को मान्यता ना देने की बात कही है।

क्रीमिया में दखल नहीं देगा यूक्रेन, जनमत संग्रह दिखावा: तुरचिनोव

Last Updated: Wednesday, March 12, 2014, 13:27

यूक्रेन के कार्यवाहक राष्ट्रपति ओलेकसैन्द्र तुरचिनोव ने कहा है कि यूक्रेन क्रीमिया प्रायद्वीप में सैन्य हस्तक्षेप नहीं करेगा क्योंकि ऐसा करने से पूर्वी सीमा विवाद में आ सकती है।

क्रीमिया को लेकर जनमत संग्रह ‘अवैध’: ओएससीई अध्यक्ष

Last Updated: Wednesday, March 12, 2014, 08:42

ऑर्गनाइजेशन फॉर सिक्योरिटी एंड कोऑपरेशन इन यूरोप (ओएससीई) के अध्यक्ष ने कहा कि रूस में शामिल होने के लिए क्रीमिया प्रायद्वीप में किया जा रहा जनमत संग्रह यूक्रेन के संविधान का उल्लंघन है।

क्रीमिया जनमत संग्रह चिंता का विषय: संयुक्त राष्ट्र

Last Updated: Saturday, March 8, 2014, 16:27

संयुक्त राष्ट्र ने जनमत संग्रह कराने के क्रीमियाई प्रशासन के फैसले को ‘चिंताजनक एवं गंभीर घटनाक्रम’ बताया है और कहा है कि संबंधित पक्षों को कोई जल्दबाजी भरी कार्रवाई करने से पहले उसके निहितार्थ पर भी विचार करना चाहिए।’

क्रीमिया के फैसले पर यूक्रेन का वीटो, रूस करेगा जनमत का सम्मान

Last Updated: Friday, March 7, 2014, 23:38

यूक्रेन की संसद के स्पीकर अलेग्जेंडर तुर्चयनोव ने शुक्रवार को एक राजाज्ञा जारी कर क्रीमिया की संसद के रूस में शामिल होने के बारे में जनमत संग्रह कराने के फैसले पर रोक लगा दी है। दूसरी ओर रूस के एक वरिष्ठ जनप्रतिनिधि ने कहा है कि क्रीमिया की जनता अपने क्षेत्र के भविष्य के बारे में जो भी फैसला सुनाती है, रूस उसका सम्मान करेगा।

क्रीमिया संबंधी जनमत संग्रह से बढ़ेगा तनाव : पॉवेर

Last Updated: Friday, March 7, 2014, 08:53

संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत ने कहा है कि क्रीमिया को लेकर किया जाने वाला यह जनमत संग्रह गैरकानूनी होगा कि क्रीमिया को यूक्रेन का हिस्सा बना रहना चाहिए या इसे रूस में शामिल किया जाना चाहिए।

भाजपा को बढ़त वाले जनमत सर्वेक्षणों को कांग्रेस, जद-यू ने खारिज किया

Last Updated: Friday, January 24, 2014, 23:41

कांग्रेस और जदयू ने शुक्रवार को उन जमनत सर्वेक्षणों को नकार दिया जिनमें भाजपा को बढ़त मिलने की संभावना जताई गई है और कहा कि इन सर्वेक्षणों के पीछे ‘राजनीतिक एजेंडा’ है और ये सिर्फ ‘जनसंपर्क अभियान’ हैं।

98. 1 फीसदी मिस्रवासियों ने नए संविधान को दी मंजूरी

Last Updated: Sunday, January 19, 2014, 09:51

मिस्र में एक राष्ट्रव्यापी जनमत संग्रह में 98. 1 फीसदी लोगों ने देश के नए संविधान को मंजूरी प्रदान कर दी है । इस जनमत संग्रह को सेना प्रमुख जनरल अब्दुल फतह अल सिसी के राष्ट्रपति बनने की संभावनाओं पर मत विभाजन के रूप में भी देखा जा रहा है।

मिस्र में सांवैधानिक जनमत संग्रह के लिए मतदान, 12 की मौत

Last Updated: Wednesday, January 15, 2014, 08:19

मिस्र के लोगों ने आज मतदान केंद्रों पर नए संविधान के मसौदे को लेकर मतदान किया। इस संविधान के मसौदे को इस्लामी शासन के अंत के बाद ताकतवर सेनाध्यक्ष जनरल अल सिसी के राष्ट्रपति पद की संभावित उम्मीदवारी की कोशिश से जुड़े जनमत संग्रह के तौर पर देखा जा रहा है। इस बीच देश में मतदान संबंधित हिंसा में 12 लोग मारे गए।

प्रशांत के एक और विवादित बयान पर भाजपा सख्त

Last Updated: Monday, January 13, 2014, 00:22

आम आदमी पार्टी के नेता प्रशांत भूषण दोबारा विवादों में हैं। भूषण ने नक्सल प्रभावित इलाकों में माओवादियों के खिलाफ सुरक्षा बलों की तैनाती को लेकर जनमत संग्रह कराने की मांग की है जिसके बाद भाजपा ने आज उनकी आलोचना की।

प्रशांत भूषण के बयान से बचाव की मुद्रा में आई आम आदमी पार्टी

Last Updated: Tuesday, January 7, 2014, 10:12

आप नेता प्रशांत भूषण द्वारा जम्मू कश्मीर में सेना की तैनाती के बारे में की गई टिप्पणी से एक नया विवाद उत्पन्न हो गया तथा विभिन्न राजनीतिक दलों ने इस बयान की कड़ी आलोचना की जबकि उनकी ही पार्टी इस मामले में बचाव की मुद्रा में आ गई।

कश्मीर के भारत में विलय को नहीं दी चुनौती : भूषण

Last Updated: Monday, January 6, 2014, 18:43

आम आदमी पार्टी (आप) के सदस्य प्रशांत भूषण ने सोमवार को कहा कि जम्मू एवं कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है, तथा इसके भारत में विलय को चुनौती देने का सवाल ही नहीं उठता।

कश्मीर पर जनमत संग्रह के प्रशांत भूषण के बयान से केजरीवाल ने बनाई दूरी

Last Updated: Monday, January 6, 2014, 18:01

आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जम्मू-कश्मीर में जनमत संग्रह कराने के अपने सहयोगी प्रशांत भूषण की विवादित सलाह पर नाखुशी जाहिर की है।

अरविंद केजरीवाल कश्मीर में जनमत संग्रह के खिलाफ

Last Updated: Monday, January 6, 2014, 16:02

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि जम्मू एवं कश्मीर में सेना की तैनाती बरकरार रखने के मसले पर जनमत संग्रह कराने का सवाल ही नहीं पैदा होता। लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि स्थानीय लोगों की भावनाओं का हरहाल में सम्मान किया जाना चाहिए।

आम आदमी पार्टी का जनमत संग्रह हास्यास्पद: जेटली

Last Updated: Sunday, December 22, 2013, 22:38

राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष अरुण जेटली ने दिल्ली में सरकार बनाने के लिए आम आदमी पार्टी (आप) की ओर से कराए जा रहे जनमत संग्रह को `हास्यास्पद` बताया।

दिल्ली की जनता चाहती है `आप` सरकार बनाए : सिसोदिया

Last Updated: Saturday, December 21, 2013, 08:50

आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि ऐसे संकेत मिल रहे हैं जिनसे लग रहा है कि दिल्ली की जनता चाहती है कि आम आदमी पार्टी सरकार बनाए।

राहुल के खिलाफ जनमत संग्रह नहीं हैं चुनाव नतीजे: दिग्विजय

Last Updated: Tuesday, December 10, 2013, 18:15

कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा है कि विधानसभा चुनाव के परिणाम राहुल गांधी के खिलाफ जनमत संग्रह नहीं है। उन्होंने उम्मीद जताई कि लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री पद के पार्टी के उम्मीदवार की घोषणा से कांग्रेस को फायदा मिलेगा जो इस बार बुरी तरह पराजित हुई है।

जनमत-संग्रह के लिए मिस्र के संविधान का मसौदा मंजूर

Last Updated: Monday, December 2, 2013, 10:36

मिस्र के इस्लामी राष्ट्रपति मोहम्मद मुरसी को जुलाई में सत्ता से हटाए जाने के बाद सैन्य समर्थित अधिकारियों ने जिस ‘लोकतांत्रिक बदलाव’ का वादा किया था, उसके प्रथम चरण के तहत देश के नए संविधान के मसौदे को जनमत संग्रह के लिए स्वीकृत कर लिया गया है।

मुर्सी ने ठुकरा दिया था जनमत संग्रह का अनुरोध

Last Updated: Monday, July 15, 2013, 10:30

मिस्र में सत्ता से बेदखल किए जा चुके राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी ने 30 जून से शुरू हुए विद्रोह से पहले जनता की ओर से की गई जनमत संग्रह की मांग को ठुकरा दिया था। यह जानकारी रक्षा मंत्री अब्देल-फताह अल सिसी ने दी।

कैमरन नहीं चाहते ब्रिटेन से अलग हो स्कॉटलैंड

Last Updated: Sunday, February 10, 2013, 13:19

ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने रविवार को स्कॉटलैंड से देश को न तोड़ने का आग्रह किया है।

मिस्र में संविधान के मसौदे को वोटरों की स्वीकृति

Last Updated: Sunday, December 23, 2012, 19:00

मिस्र के राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी के नेतृत्व वाले इस्लामीवादी समर्थकों ने दावा किया है कि दो चरणों में संपन्न जनमत संग्रह में मतदाताओं के बहुमत ने देश के नए संविधान के मसौदा स्वीकार कर लिया है।

मुस्लिम ब्रदरहुड का दावा-जनमत संग्रह में मसौदा संविधान मंजूर

Last Updated: Sunday, December 23, 2012, 12:43

मिस्र के राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी की इस्लामवादी पार्टी इख्वानुल मुस्लमीन (मुस्लिम ब्रदरहुड) ने आज दावा किया कि दो चरणों में संपन्न जनमत संग्रह में मतदाताओं के बहुमत ने देश का नया विवादित संविधान स्वीकार कर लिया है।

जनमत संग्रह में मुरसी समर्थकों का जीत का दावा

Last Updated: Sunday, December 16, 2012, 15:13

मिस्र में राष्ट्रपति मोहम्मद मुरसी के सहयोगियों ने रविवार को दावा किया कि देश की जनता ने नए संविधान से जुड़े विवादास्पद मसौदे के पक्ष में मतदान किया है, जबकि विपक्ष ने मतदान में धांधली और अनियमितताओं का आरोप लगाया है।

मिस्र में प्रस्तावित संविधान पर जनमत संग्रह शुरू

Last Updated: Saturday, December 15, 2012, 18:13

मिस्र में राष्ट्रपति मोहम्मद मुरसी के समर्थकों और विरोधियों के बीच टकराव के बीच यहां प्रस्तावित नए संविधान को लेकर जनमत संग्रह के लिए मतदान आरंभ हो गया है।

नए संविधान पर जनमत संग्रह को तैयार मिस्र, झड़प

Last Updated: Friday, December 14, 2012, 23:25

नए संविधान के विवादित मसौदे पर शनिवार को होने वाले निर्णायक जनमत संग्रह से पहले लोगों को अपने पक्ष में करने के लिए इस्लामी समर्थन प्राप्त राष्ट्रपति मोहम्मद मुरसी और धर्मनिरपेक्ष विपक्ष ने आज रैलियां निकालीं और दोनों पक्षों में कई जगहों पर झड़पें भी हुईं।

मुर्सी ने सेना को दी पुलिस शक्तियां, सेना कर सकेगी गिरफ्तारी

Last Updated: Tuesday, December 11, 2012, 00:14

मिस्र के राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी ने जनमत संग्रह से पहले सेना को पुलिस की शक्तियां देने का आदेश जारी कर दिया।

मुर्सी ने विवादास्पद आदेश निरस्त किया, जनमत संग्रह 15 को

Last Updated: Sunday, December 9, 2012, 11:39

समझौते का एक बड़ा संकेत देते हुए मिस्र के इस्लामी राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी ने उन्हें व्यापक शक्तियां देने वाले विवादास्पद आदेश को निरस्त कर दिया है।

FDI पर जनमत संग्रह हो : केजरीवाल

Last Updated: Saturday, December 8, 2012, 19:50

आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने एफडीआई पर जनमत संग्रह की मांग की।

मिस्र में हिंसक संघर्ष, जनमत संग्रह पर अड़े मोरसी

Last Updated: Friday, December 7, 2012, 08:50

मिस्र के राष्ट्रपति मोहम्मद मोरसी के समर्थकों और उनका विरोध कर रहे लोगों के बीच हुई हिंसा के 30 घंटे बाद मोरसी ने शुक्रवार को टेलीविजन पर प्रसारित सीधे भाषण में देश को संबोधित किया।

मिस्र में संविधान पर होगा जनमत संग्रह

Last Updated: Sunday, December 2, 2012, 15:54

मिस्र के राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी ने संविधान के विवादास्पद मसौदे पर 15 दिसंबर को जनमत संग्रह कराने का फैसला किया है।

स्काटलैंड जनमत संग्रह संधि पर कैमरन ने किए हस्ताक्षर

Last Updated: Monday, October 15, 2012, 22:26

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने सोमवार को स्कॉटलैंड के अलगाववादी प्रशासन के साथ एक संधि पर हस्ताक्षर किए जिससे देश के विभाजन का रास्ता साफ हो सकता है।

सीरिया में नए संविधान को जनमत संग्रह

Last Updated: Sunday, February 26, 2012, 18:04

सीरिया की सरकार ने रविवार को लोगों के समक्ष नए संविधान का मसौदा रखा और लोगों से इस पर राय बताने के लिए कहा। अमेरिका ने इस कदम को हास्यास्पद करार दिया है।

असद संवैधानिक जनमत संग्रह को तैयार

Last Updated: Wednesday, February 8, 2012, 07:12

सीरियाई राष्ट्रपति बशर अल-असद अपने देश के लिए एक नए संविधान पर जनमत संग्रह कराने के लिए तैयार हो गए हैं। वह निकट भविष्य में इसके लिए एक तारीख की घोषणा करेंगे।

96 फीसदी लोगों को चाहिए जनलोकपाल

Last Updated: Saturday, November 12, 2011, 16:50

टीम अन्ना ने दावा किया कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी के क्षेत्रों सहित 14 लोकसभा क्षेत्रों में कराए गए जनमत संग्रह में 90 फीसदी से ज्यादा लोगों ने जनलोकपाल विधेयक का समर्थन किया है।

'कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और रहेगा'

Last Updated: Friday, October 14, 2011, 07:16

जानेमाने वकील प्रशांत भूषण के बयान से अन्ना हजारे ने किनारा कर लिया है।