भारत ने श्रीलंकाई नौसेना को प्रशिक्षण की पेशकश की

भारत ने श्रीलंकाई नौसेना को प्रशिक्षण की पेशकश की

कोलंबो : भारत ने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग के तहत श्रीलंकाई नौसेना के अधिकारियों को प्रशिक्षण देने की पेशकश की है। भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल डीके जोशी ने शुक्रवार को यह पेशकश राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे के साथ मुलाकात के दौरान की।

जोशी अंतरराष्ट्रीय नौसैन्य सम्मेलन में शामिल होने के लिए श्रीलंका के दौरे पर पहुंचे हैं। यह सम्मेलन गाले में हो रहा है। राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि भारतीय नौसेना श्रीलंका के नौसैन्य अधिकारियों को प्रशिक्षण देगी।

यह प्रशिक्षण चार साल बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी के पाठ्यक्रम के तहत दिए जाने का प्रस्ताव है। फिलहाल यह पाठ्यक्रम सिर्फ भारतीय अधिकारियों के लिए है। बयान के अनुसार राजपक्षे और जोशी के बीच बातचीत समुद्री मुद्दों पर केंद्रित रही। (एजेंसी)

First Published: Saturday, November 30, 2013, 00:23

comments powered by Disqus