नौसेना - Latest News on नौसेना | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

राजनाथ सिंह से मिले वायुसेना एवं नौसेना प्रमुख

Last Updated: Thursday, June 5, 2014, 19:46

रक्षा राज्य मंत्री राव इंदरजीत सिंह और वायुसेना एवं नौसेना प्रमुख प्रमुख गुरुवार को गृह मंत्री राजनाथ सिंह से उनके कार्यालय पर मिले।

29 भारतीय मछुआरों को छोड़ेगा श्रीलंका

Last Updated: Tuesday, June 3, 2014, 23:22

श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने नौसेना द्वारा गिरफ्तार किए गए 29 भारतीय मछुआरों को रिहा करने का आदेश दिया है। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अकबरुद्दीन ने मंगलवार को यह जानकारी दी। तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे. जयललिता के यहां प्रधानमंत्री से मुलाकात करने के बाद ताजा घटनाक्रम घटित हुआ।

वाइस एडमिरल लांबा बने नए नौसेना उपप्रमुख

Last Updated: Saturday, May 31, 2014, 19:49

भारतीय नौसेना के शीर्ष स्तर पर पुनर्गठन के क्रम में नेशनल डिफेंस कालेज के कमांडेंट एवं वाइस एडमिरल सुनील लांबा को भारतीय नौसेना का उपप्रमुख नियुक्त किया गया है।

भारत ने नए इंटरसेप्टर मिसाइल का सफल परीक्षण किया

Last Updated: Sunday, April 27, 2014, 11:06

भारत ने रविवार को अधिक ऊंचाई से अपनी ओर दागी गयी लम्बी दूरी की मिसाइल को नष्ट करने करने में सक्षम नये इंटरसेप्टर मिसाइल का ओडिशा के तट से सफल परीक्षण किया।

सुनील लांबा हो सकते हैं नौसेना के उप प्रमुख

Last Updated: Thursday, April 24, 2014, 19:49

नेशनल डिफेंस कॉलेज के कमांडेंट वाइस एडमिरल सुनील लांबा को नौसेना का उप प्रमुख बनाए जाने की संभावना है। यह नौसेना में शीर्ष स्तर पर हो रहे बड़े फेरबदल का हिस्सा है।

कड़ी सुरक्षा के बीच परवेज मुशर्रफ पहुंचे कराची

Last Updated: Sunday, April 20, 2014, 09:36

सांसत में फंसे पाकिस्तान के पूर्व सैन्य तानाशाह जनरल परवेज मुशर्रफ कुछ दिनों की यात्रा पर कराची पहुंचे। इस दौरान वह अपनी बेटी के साथ ठहरेंगे और नौसेना के अस्पताल में उनके कुछ जांच भी होने हैं।

हादसों को टालना नए नौसेना प्रमुख के लिए शीर्ष प्राथमिकता

Last Updated: Thursday, April 17, 2014, 19:14

कई हादसों के चलते अपने पूर्ववर्ती के इस्तीफे के बाद नौसेना की कमान संभालने वाले नए नौसेना प्रमुख एडमिरल रोबिन धोवन ने आज कहा कि बल यह सुनिश्चित करेगा कि इस प्रकार के हादसे भविष्य में नहीं हों और जवान शार्टकट अपनाए बिना तय नियमों का पालन करें।

आर के धोवन बने नए नौसेना प्रमुख

Last Updated: Thursday, April 17, 2014, 13:08

एक के बाद एक हुई दुर्घटनाओं के मद्देनजर नौसेना प्रमुख के पद से डी के जोशी के इस्तीफा देने के करीब दो माह बाद, रॉबिन के धोवन ने गुरुवार को इस पद का भार संभाल लिया।

ब्रिटिश अदालत ने शंकरन के प्रत्यर्पण की सीबीआई की मांग खारिज की

Last Updated: Wednesday, April 2, 2014, 18:26

नौसेना वाररूम लीक कांड के प्रमुख आरोपी रवि शंकरन के प्रत्यर्पण के भारत के प्रयासों को उस समय झटका लगा जब एक शीर्ष ब्रिटिश अदालत ने उनकी मांग खारिज कर दी और सीबीआई को उसे एक करोड़ रुपये कानूनी खर्च के लिए देने को कहा।

श्रीलंकाई नौसेना के हमले में आठ मछुआरे घायल

Last Updated: Tuesday, April 1, 2014, 22:40

कच्चातिवू के निकट मछलियां पकड़ रहे भारतीय मछुआरों को शनिवार को पेय पदार्थ एवं मिठाइयां देकर हैरान करने वाली श्रीलंकाई नौसेना ने आज तड़के धनुषकोटि तट से परे भारतीय क्षेत्र में आठ मछुआरों पर हमला कर दिया।

लापता विमान : संभावित मलबे के निकट पहुंचा आस्ट्रेलियाई जहाज

Last Updated: Monday, March 24, 2014, 19:17

आस्ट्रेलियाई नौसेना का एक पोत दक्षिणी हिंद महासागर के सुदूर हिस्से में देखी गई उन वस्तुओं के निकट पहुंच गया है जिनके बारे में कहा गया है कि वो लापता मलेशियाई जेटलाइनर का मलबा हो सकता है।

नौसेना प्रमुख का पद खाली होना राष्ट्रीय सुरक्षा की अनदेखी : भाजपा

Last Updated: Saturday, March 22, 2014, 17:48

नौसेना प्रमुख का पद लगभग एक महीने से रिक्त रहने पर चिंता जताते हुए भाजपा ने आज कांग्रेस नीत संप्रग सरकार के ‘मामले लंबित रखने’ के आचरण की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि इससे देश की सुरक्षा प्रभावित हो सकती है।

नेवी और वायुसेना पर अधिक खर्च करेगा चीन

Last Updated: Wednesday, March 12, 2014, 17:32

चीन ने जापान के साथ तनाव एवं दक्षिणी चीन सागर में विवाद के मद्देनजर अपनी नौसेना और वायुसेना की क्षमता में इजाफा करने के मकसद से 132 अरब डॉलर के रक्षा बजट से और अधिक राशि खर्च करने का फैसला किया है।

श्रीलंका की नौसेना ने 32 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया

Last Updated: Tuesday, March 4, 2014, 10:28

श्रीलंका की नौसेना ने जाफना में डेल्फ द्वीप के तट पर देश के जल क्षेत्र में कथित तौर पर मछली पकड़ने के कारण कम से कम 32 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है।

हिंद महासागर में नौसेना का ट्रॉपेक्स युद्धाभ्यास पूरा

Last Updated: Saturday, March 1, 2014, 16:21

नौसेना ने हिंद महासागर, अरब सागर और बंगाल की खाड़ी क्षेत्र में अपने सबसे बड़े युद्धाभ्यास को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। इसमें आईएनएस चक्र जैसी पनडुब्बी और 75 लड़ाकू तथा निगरानी विमान शामिल रहे।

पनडुब्बी हादसे की जिम्मेदारी लेने पर मैं दृढ़ था : डीके जोशी

Last Updated: Thursday, February 27, 2014, 21:30

नौसेना प्रमुख पद से इस्तीफा देने के एक दिन बाद एडमिरल डी.के. जोशी ने अपने सहकर्मियों को लिखे पत्र में कहा कि वह दुर्घटनाओं की जिम्मेदारी लेने के लिए ‘दृढ़’ हैं।

नौसेना प्रमुख एडमिरल डीके जोशी का इस्तीफा

Last Updated: Wednesday, February 26, 2014, 23:42

नौसेना प्रमुख एडमिरल डीके जोशी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। नौसेना में हाल के दिनों में कई हादसों की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए नौसेना प्रमुख ने यह इस्तीफा दिया है।

इस साल के अंत तक लेजर तैनात करेगी अमेरिकी नौसेना

Last Updated: Tuesday, February 18, 2014, 10:51

अमेरिकी नौसेना के भविष्य के कुछ हथियार अब ऐसे होने वाले हैं जिससे ‘स्टार वॉर्स’ की बात जेहन में आती है।

एंटनी ने विक्रमादित्य की घटना पर मांगा जवाब

Last Updated: Monday, February 10, 2014, 20:51

रक्षा मंत्री एके एंटनी ने सोमवार को नौसेना से कहा कि वह युद्धपोत आईएनएस विक्रमादित्य के रूस से भारत लाए जाने के दौरान इसमें खराबी आने की खबरों के बारे में स्पष्ट तस्वीर मुहैया कराए।

श्रीलंकाई नौसेना के कुछ तत्व महौल बिगाड़ रहे: जयललिता

Last Updated: Friday, January 31, 2014, 13:55

तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे.जयललिता ने कहा कि श्रीलंकाई नौसेना के कुछ तत्व दो देशों के मछुआरों के बीच बने अनुकूल वातावरण को बिगाड़ रहे हैं।

समुद्री परीक्षण के लिए जल्‍द तैयार होगी आईएनएस अरिहंत

Last Updated: Wednesday, January 22, 2014, 09:28

स्वदेश निर्मित परमाणु पनडुब्बी आईएनएस अरिहंत कुछ ही सप्ताह में समुद्री परीक्षण के लिए उतरने वाली है और इसके साथ ही भारत तीनों क्षेत्रों में परमाणु क्षमता संपन्न बन जाएगा यानी उसे समुद्र, जमीन और हवा से परमाणु हमलों का जवाब देने की क्षमता मिल जाएगी।

लंबी यात्रा के बाद भारत पहुंचा सबसे बड़ा विमानवाहक युद्धपोत INS विक्रमादित्य

Last Updated: Sunday, January 5, 2014, 15:25

लंबे समय से लंबित एवं बहु-प्रतीक्षित विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रमादित्य लंबी यात्रा के बाद शनिवार को भारत के पश्चिमी तट (अरब सागर) पर पहुंच गया।

`सेना में जाति, क्षेत्र और धर्म के आधार पर होती हैं भर्तियां`

Last Updated: Wednesday, December 4, 2013, 18:18

सुप्रीम कोर्ट में सेना में भर्ती की नीति को चुनौती देने वाली याचिका में दावा किया गया है कि सेना की किसी रेजीमेन्ट में एक क्षेत्र के लोगों को ही शामिल करना असंवैधानिक है और यह जाति, धर्म और क्षेत्रीयता के आधार पर पक्षपात के समान है।

`नौसेना अफसरों के खिलाफ यौन अपराध का मामला नहीं`

Last Updated: Tuesday, December 3, 2013, 21:34

अपने अधिकारियों के खिलाफ लगे पत्नी की अदला बदली करने के आरोपों से सहमत नही होते हुए नौसेना मंगलवार को कहा कि उसके कर्मियों के खिलाफ ‘यौन अपराध’ का कोई मामला नहीं है और यह ऐसे मामलों में तनिक भी बर्दाश्त नहीं करने की नीति पर काम करता है।

श्रीलंकाई नौसेना अफसरों को ट्रेनिंग पर बिफरीं जयललिता

Last Updated: Sunday, December 1, 2013, 14:14

श्रीलंका के नौसेना अधिकारियों को प्रशिक्षित करने की भारत की पेशकश पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे. जयललिता ने प्रधानमंत्री से असंवेदनशील रक्षा सहयोग नीति की समीक्षा करने की मांग की और कहा कि यह राज्य के लोगों की संवेदनाओं के प्रति असम्मान है।

भारत ने श्रीलंकाई नौसेना को प्रशिक्षण की पेशकश की

Last Updated: Saturday, November 30, 2013, 00:23

भारत ने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग के तहत श्रीलंकाई नौसेना के अधिकारियों को प्रशिक्षण देने की पेशकश की है। भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल डीके जोशी ने शुक्रवार को यह पेशकश राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे के साथ मुलाकात के दौरान की।

INS विक्रांत 2017 तक नौसेना में शामिल होगा: एडमिरल जोशी

Last Updated: Saturday, November 23, 2013, 21:22

सार्वजनिक क्षेत्र के कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड में बनाये जा रहे भारत के पहले स्वदेश निर्मित विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत को 2017 में नौसेना में शामिल किया जाएगा जिसे औपचारिक तौर पर इस साल अगस्त में लांच किया गया था।

भारतीय नौसेना अकादमी के 399 कैडेट हुए पास

Last Updated: Saturday, November 23, 2013, 20:28

भारतीय नौसेना और भारतीय तटरक्षक बल के 399 कैडेटों का बैच अपना प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद आज पास हो गया। पास होने वाले कैडेटों में 28 महिलाएं भी हैं।

समुद्र में भारत की सामरिक क्षमता बढ़ी, INS विक्रमादित्य नौसेना में शामिल

Last Updated: Saturday, November 16, 2013, 17:29

बहुप्रतीक्षित और महत्वाकांक्षी विमान वाहक पोत आईएनएस विक्रमादित्य को शनिवार को भारतीय नौसेना में शामिल कर लिया गया। भारत की समुद्री युद्ध क्षमता में यह बड़ा इजाफा है।

नौसेना के पास अगले 10 साल में होंगे 200 युद्ध पोत

Last Updated: Wednesday, November 13, 2013, 22:04

भारतीय नौसेना के बेड़े में अगले 10 वर्ष में 200 युद्ध पोत होंगे और तीन नौसैन्य कमानों में तीन-तीन विमान वाहक पोत जोड़े जाएंगे। इसके लिए देश के विभिन्न गोदी को आदेश भी दिये जा चुके हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने आज यहां यह जानकारी दी।

नौसेना में उन्नत हल्के हेलीकॉप्टरों का बेड़ा शामिल

Last Updated: Tuesday, November 12, 2013, 13:47

उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर (एएलएच) के पहले बेड़े को मंगलवार को नौसेना के पश्चिमी कमान के प्रमुख वाइस एडमिरल शेखर सिन्हा ने शामिल किया।

श्रीलंकाई नौसेना की गोलीबारी, तीन नौकाएं क्षतिग्रस्त

Last Updated: Sunday, October 27, 2013, 19:00

श्रीलंकाई नौसैनिकों द्वारा पाक जलडमरूमध्य में भारतीय मछुआरों पर की गई कथित गोलीबारी की दो घटनाओं में तीन नौकाएं क्षतिग्रस्त हो गई।

भारतीय नौसेना के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग

Last Updated: Wednesday, October 16, 2013, 12:32

तकनीकी खराबी के कारण भारतीय नौसेना के एक हेलीकॉप्टर को बुधवार सुबह तमिलनाडु के धनुषकोडी में आपातकालीन स्थिति में उतारा गया। इस हेलीकॉप्टर में तीन जवान सवार थे।

श्रीलंकाई नौसेना ने गिरफ्तार किए 37 भारतीय मछुआरे

Last Updated: Tuesday, October 15, 2013, 15:15

श्रीलंकाई नौसेना ने कम से कम 37 भारतीय मछुआरों को उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब वे देश के उत्तरी तट पर मछलियां पकड़ रहे थे।

ओडिशा में तैनात थलसेना, वायुसेना और नौसेना के जवान

Last Updated: Saturday, October 12, 2013, 20:54

ओडिशा के गोपालपुर में शनिवार शाम चक्रवाती तूफान ‘फैलिन’ की दस्तक के मद्देनजर थलसेना, वायुसेना, नौसेना और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) के जवान राज्य के प्रभावित इलाकों के लिए रवाना होने को कमर कस चुके हैं।

अमेरिकी सील कमांडो भी नहीं पकड़ पाए खूंखार आतंकी को

Last Updated: Tuesday, October 8, 2013, 12:40

पेंटागन ने कहा है कि सोमालिया में अलकायदा से जुड़े अल-शबाब गुट के एक शीर्ष कमांडर को पकड़ने के लिए अमेरिकी नौसेना के सील दस्ते ने अभियान चलाया लेकिन यह अभियान नाकाम रहा

INS विक्रमादित्य अगले महीने नौसेना में होगा शामिल

Last Updated: Sunday, October 6, 2013, 17:57

विमान वाहक आईएनएस विक्रमादित्य को रक्षा मंत्री ए के एंटनी 15-17 नवंबर को रूस यात्रा के दौरान नौसेना में शामिल करेंगे। इस विमान वाहक की आपूर्ति में काफी देर हो चुकी है।

अमेरिकी सील का सोमालिया, लीबिया में आतंकी ठिकानों पर हमला

Last Updated: Sunday, October 6, 2013, 15:33

अमेरिकी नौसेना के सील ने सोमालिया में अल कायदा और अल शबाब के ठिकानों पर हमला करने के साथ ही लीबिया में की गई एक अलग सैन्य कार्रवाई में एक शीर्ष आतंकवादी को पकड़ लिया है।

ओबामा का बंदूक कानून में बदलाव का आह्वान

Last Updated: Monday, September 23, 2013, 10:59

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने वाशिंगटन नौसेना यार्ड गोलीबारी में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए शस्त्र हिंसा पर रोक लगाने के लिए देश के शस्त्र कानून में बदलाव का आह्वान किया है।

INS विक्रमादित्य ने रूस में पूरे किए अपने सभी ट्रायल

Last Updated: Tuesday, September 17, 2013, 23:37

भारतीय नौसेना में शामिल होने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रमादित्य ने रूस में अपने सभी ट्रायल पूरे कर लिए हैं। रूस में आईएनएस विक्रमादित्य को दुरूस्त करने का काम जारी है।

श्रीलंकाई नौसेना ने तमिलनाडु के 35 मछुआरों को गिरफ्तार किया

Last Updated: Monday, August 26, 2013, 12:38

श्रीलंकाई नौसेना ने पाक जलडमरूमध्य में तलाईमन्नार और धनुषकोडी के बीच मछलियां पकड़ रहे तमिलनाडु के 35 मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया और उनकी चार नौकाएं जब्त कर ली।

`सिंधुरक्षक विस्फोट में साजिश की संभावना से इंकार नहीं`

Last Updated: Thursday, August 22, 2013, 18:38

भारतीय नौसेना की पनडुब्बी आईएनएस सिंधुरक्षक में हुए विस्फोट मामले में ‘तोड़फोड़’ की संभावना से इंकार नहीं करते हुए रक्षा मंत्री ए के एंटनी ने गुरुवार को माना कि इस घटना ने देश के समुद्री हितों की रक्षा करने की क्षमता पर प्रभाव डाला है।

पनडुब्बी INS सिंधुरक्षक से सातवां शव बरामद

Last Updated: Monday, August 19, 2013, 18:16

भारतीय नौसेना के बचावकर्मियों ने सोमवार को आईएनएस सिंधुरक्षक से एक और शव निकाला और इस तरह आग से तबाह हुई पनडुब्बी से निकाले गए मृतकों की संख्या सात पहुंच गई हैं। वहीं, विशेषज्ञ बचावकर्मियों ने प्रारंभिक सर्वेक्षण कार्य शुरू कर दिया है।

पनडुब्बी INS सिंधुरक्षक से छठा शव बरामद

Last Updated: Sunday, August 18, 2013, 08:47

प्रतिकूल परिस्थितियों से जूझते हुए नौसेना के बचावकर्मियों ने पनडुब्बी आईएनएस सिंधुरक्षक से एक और व्यक्ति का शव निकाला जिसके साथ ही अब तक बरामद शवों की संख्या छह हो गयी है।

`पनडुब्बी विस्फोट का मरम्मत कार्य से संबंध नहीं`

Last Updated: Friday, August 16, 2013, 20:06

आईएनएस सिंधुरक्षक की विस्तृत मरम्मत करने वाले रूस की गोदी ने कहा है कि मुंबई में इस पनडुब्बी में हुए विस्फोट का उसके मरम्मत कार्य से कोई संबंध नहीं है।

नौसेना के लिए बड़ा झटका है सिंधुरक्षक हादसा

Last Updated: Wednesday, August 14, 2013, 23:11

पहले से ही पनडुब्बियों की कमी से जूझ रही भारतीय नौसेना के लिए अपनी सबसे नई और बेहतरीन पनडुब्बी आईएनएस सिंधुरक्षक को खोना बड़ा झटका है। मौजूदा पनडुब्बी बेड़े की कम होती परिचालन क्षमता और उनके स्थान पर नई पनडुब्बियों के मिलने में हो रही देरी के मद्देनजर नौसेना ने उनका जीवनकाल बढ़ाने के उद्देश्य से उनकी तैनाती में कुछ परिवर्तन किए हैं।

यह तोड़फोड़ की घटना नहीं : नौसेना प्रमुख

Last Updated: Wednesday, August 14, 2013, 17:59

नौसेना प्रमुख ने बुधवार को कहा कि एक भारी विस्फोट के बाद पनडुब्बी के डूबने की घटना के पीछे तोड़फोड़ की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता, लेकिन इसकी संभावना न के बराबर है।

मुंबई के नौसेना डॉकयार्ड में धमाके के बाद INS सिंधुरक्षक में लगी आग, 18 नौसैनिक लापता

Last Updated: Wednesday, August 14, 2013, 15:35

कोलाबा स्थित लाइन गेट नेवल डॉकयार्ड में भारतीय नौसेना की पनडुब्बी आईएनएस सिंधुरक्षक में धमाके के बाद भीषण आग लग गई। हादसे के बाद इसमें मौजूद 18 नौसैनिकों का अभी तक कोई पता नहीं है।

‘INS विक्रांत’ का जलावतरण, भारत चुनिंदा देशों में शामिल

Last Updated: Monday, August 12, 2013, 15:38

भारत आज अपने पहले स्वदेशी विमानवाहक पोत ‘आईएनएस विक्रांत’ के निर्माण का पहला चरण पूरा होने के बाद इसका शुभारंभ करेंगा। इसके साथ ही वह इतने विशाल आकार और क्षमता वाले पोतों के निर्माण तथा डिजाइन करने वाले कुछ चुनिंदा देशों के क्लब में शामिल हो जाएगा।

मछुआरों पर हमला, ‘अमित्र राष्ट्र’ की हरकत: जया

Last Updated: Tuesday, August 6, 2013, 10:57

तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता ने श्रीलंकाई नौसेना द्वारा भारतीय मछुआरों पर हमला तथा उनका ‘अपहरण’ किए जाने की घटनाओं को ‘अमित्र राष्ट्र’ की करतूत करार देते हुए केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि वह कोलंबो के खिलाफ ‘आक्रामक कूटनीति’ अपनाए।

`इंडो-यूएस नौसेना संबंध ‘बेहतर मुकाम’ पर`

Last Updated: Saturday, July 20, 2013, 22:47

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जो बायडन की भारत यात्रा से पहले अमेरिका के शीर्ष नौसेना कमांडर ने कहा है कि दोनों देशों की नौसेना के संबंध ‘बेहतर मुकाम’ पर पहुंच गए हैं क्योंकि दोनों समन्वित अभियान चला रहे हैं।

एक नौसैनिक ने पहले अपनी पत्नी का गला काटा, फिर फांसी लगाकर खुदकुशी की

Last Updated: Saturday, July 20, 2013, 15:53

दक्षिणी नौसेना कमान से जुड़े, नौसेना के 29 वर्षीय एक नाविक ने नार्थ परावुर में अलंगाड के नीरिक्कोड में अपनी पत्नी की कथित तौर पर गला काट कर हत्या कर दी और बाद में खुद फांसी लगा ली।

भारत की सामरिक क्षमता बढ़ी, ‘आईएनएस त्रिकंड’ नौसेना में शामिल

Last Updated: Saturday, June 29, 2013, 22:30

अपने नौसैनिक कौशल में इजाफा करते हुए भारत ने आज वहां कलिनिनग्राद में रूस निर्मित निर्देशित मिसाइल से लैस एक युद्धपोत को नौसेना में शामिल किया।

वार रूम लीक: शंकरन के प्रत्यर्पण आदेश को चुनौती

Last Updated: Tuesday, June 4, 2013, 16:54

नौसेना वार रूम लीक मामले के मुख्य आरोपियों में शामिल रवि शंकरन ने मुकदमे का सामना करने के लिए भारत प्रत्यर्पित किए जाने के आदेश के खिलाफ ब्रिटेन में एक अपील दायर की है।

सहायक पोत ‘प्रदायक’ नौसेना में शामिल

Last Updated: Tuesday, June 4, 2013, 10:02

सहायक पोत ‘प्रदायक’ आज नौसेना में शामिल हो गया जो 400 टन ईंधन और 100 टन विमानन ईंधन ले जाने में सक्षम है। ‘

बेहतरीन संस्थानों में से एक है INA : एंटनी

Last Updated: Saturday, May 25, 2013, 18:41

रक्षा मंत्री ए के एंटनी ने शनिवार को कहा कि भारतीय नौसेना अकादमी (आईएनए) ने नौसेना प्रशिक्षण से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है और इसकी तुलना विश्व के बेहतरीन संस्थानों से की जा सकती है।

नौसेना सेक्स स्कैंडल: नौसेना अधिकारी की पत्नी ने जांच की जगह बदलने की लगाई गुहार

Last Updated: Tuesday, May 21, 2013, 22:34

अपने पति पर नौसेना के उसके वरिष्ठ अधिकारियों के साथ यौन संबंध स्थापित करने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाने वाली महिला ने नौसेना से अनुरोध किया है कि जांच की जगह कर्नाटक के करवार से बदलकर दिल्ली कर दी जाए ।

भारतीय नौसेना को मिला पहला पी-81 टोही विमान

Last Updated: Wednesday, May 15, 2013, 23:10

भारतीय नौसेना ने पहला लंबी दूरी तक समुद्री निगरानी और पनडुब्बी रोधी लड़ाकू (एलआरएमआरएएसडब्लू) विमान पी-81 बुधवार को तमिलनाडु में आईएनएस राजाली नौसैनिक विमान तल पर हासिल किया।

नेवी सेक्‍स स्‍कैंडल के दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई: एके एंटनी

Last Updated: Wednesday, May 15, 2013, 13:35

नौसेना में एक और कथित सेक्स स्कैंडल का पता चलने के बाद रक्षा मंत्री एके एंटनी ने सख्‍त रुख अख्तियार करते हुए कहा कि इस मामले में जो भी दोषी हैं, उन्‍हें बख्‍शा नहीं जाएगा।

अतिरिक्त अड्डों के निर्माण पर ध्यान दे नौसेना: एंटनी

Last Updated: Tuesday, May 14, 2013, 21:07

रक्षा मंत्री ए. के. एंटनी ने आज यहां कहा कि नौसेना ‘‘अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह तथा लक्षद्वीप एवं अन्य छोटे द्वीपों पर अतिरिक्त अड्डे एवं नौसैनिक वायुकमान का निर्माण करने पर ध्यान केंद्रित करे ।’

नौसेना में एक और सेक्स स्कैंडल, एंटनी ने दिए जांच के आदेश

Last Updated: Tuesday, May 14, 2013, 20:47

नौसेना में एक और कथित सेक्स स्कैंडल का पता चला है जिसमें एक वरिष्ठ अधिकारी की पत्नी ने अपने पति पर आरोप लगाया है कि वह अपने सहयोगियों के साथ ‘‘यौन क्रिया’’ के लिए दबाव बनाते हैं। रक्षा मंत्री ए. के. एंटनी ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

मिग-29 लड़ाकू विमान नौसेना में शामिल

Last Updated: Saturday, May 11, 2013, 13:42

रक्षामंत्री एके एंटनी ने आज यहां लड़ाकू विमान मिग-29के ब्लैक पैंथर स्क्वाड्रन को नौसेना में शामिल किया। यह कार्यक्रम आईएनएस हंस पर आयोजित किया गया जो भारतीय नौसेना की अन्य लड़ाकू विमान स्क्वाड्रनों के साथ ब्लैक पैंथर स्क्वाड्रन का आधार होगा।

नौसेना में शामिल होगा मिग-29के लड़ाकू विमान: एंटनी

Last Updated: Monday, May 6, 2013, 13:54

रक्षामंत्री एके एंटनी लड़ाकू विमान मिग-29के को आगामी 11 मई के दिन गोवा में भारतीय नौसेना में शामिल करेंगे। भारतीय नौसेना के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि राज्य के आईएनएस हंसा नौसैनिक अड्डे पर आगामी 11 मई को रक्षामंत्री आईएनएएस 303 ब्लैक पैंथर्स नामक स्कवॉड्रन को तैनात करेंगे।

नौसेना अधिकारी की पत्नी ने किया हाईकोर्ट का रुख

Last Updated: Wednesday, April 24, 2013, 20:26

नौसेना अधिकारी से अलग हो चुकी पत्नी ने अपने पति द्वारा दायर अग्रिम जमानत याचिका में खुद को पक्षकार बनाने के लिए केरल उच्च न्यायालय का रूख किया है। नौसेना अधिकारी की पत्नी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसका पति अपने वरिष्ठ अधिकारियों के पास उसे भेजता था।

पत्नियों की अदला बदली के मामले में एंटनी सख्त

Last Updated: Tuesday, April 16, 2013, 15:15

रक्षा मंत्री ए के एंटनी ने आज वादा किया कि नौसेना में पत्नियों की कथित अदला बदली के मामले में यदि कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अश्लील संदेश भेजने वाला नौसेना अधिकारी बर्खास्‍त

Last Updated: Monday, April 15, 2013, 21:27

पत्नी की अदला-बदली के आरोपों से शर्मिंदा नौसेना ने महिलाओं को अश्लील संदेश भेजने के कसूरवार एक वरिष्ठ अधिकारी को सेवा से बर्खास्‍त कर दिया है।

चीनी नौसेना ने प्रशांत महासागर में किया युद्धाभ्यास

Last Updated: Monday, April 15, 2013, 13:23

चीन की नौसेना ने पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र में हमलावर और रक्षात्मक रणनीति को लेकर सैन्य अभ्यास किया। इसमें नन्हाई बेड़े के दो युद्धपोतों ने हिस्सा लिया।

नया विध्वंसक पोत लांच करेगी ईरान की नौसेना

Last Updated: Sunday, April 14, 2013, 11:26

ईरान जल्द ही नया स्वदेशी विध्वंसक पोत लांच करने वाला है। इसे अगले महीने नौ सेना के बेड़े में शामिल किया जाएगा।

नौसेना अधिकारी की बेल पर 16 अप्रैल को सुनवाई

Last Updated: Friday, April 12, 2013, 15:07

केरल उच्च न्यायालय ने नौसेना के लेफ्टिनेंट रवि किरण की जमानत याचिका पर सुनवाई को 16 अप्रैल के लिए टाल दिया है।

श्रीलंका ने 56 भारतीय मछुआरों को हिरासत में लिया

Last Updated: Sunday, April 7, 2013, 22:42

श्रीलंकाई नौसेना ने कथित रूप से देश के समुद्री जल क्षेत्र में मछली पकड़ने पर भारत के 30 मछुआरों को गिरफ्तार किया है जिससे पिछले दो दिन में गिरफ्तार कुल भारतीय मछुआरों की संख्या 56 पहुंच गई है।

श्रीलंकाई जलसीमा में 26 भारतीय मछुआरे गिरफ्तार

Last Updated: Saturday, April 6, 2013, 13:15

श्रीलंका की नौसेना ने देश की जलसीमा में कथित रूप से मछली पकड़ते हुए कम से कम 26 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है।

सातवें बेड़े के कमाडंर ने की कोच्चि की यात्रा

Last Updated: Wednesday, April 3, 2013, 13:54

अमेरिकी नौसेना के सातवें बेड़े के कमांडर, वाइस एडमिरल स्कॉट एच स्विफ्ट दो दिनों की यात्रा के लिए कोच्चि आए हैं। रक्षा मंत्रालय की एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि सातवां बेड़ा अमेरिकी नौसेना का सबसे बड़ा बेड़ा है।

`देश को जीवंत युद्धपोत उद्योग की जरूरत`

Last Updated: Tuesday, March 26, 2013, 21:38

नौसेना प्रमुख एडमिरल डी.के. जोशी ने मंगलवार को कहा कि देश को युद्धपोत निर्माण के एक जीवंत एवं दक्ष उद्योग की जरूरत है। इसके साथ ही उन्होंने स्वदेशीकरण की भारतीय नौसेना की प्रतिबद्धता दोहराई।

श्रीलंकाई नौसेना के खिलाफ सख्ती बरती जाए : जयललिता

Last Updated: Wednesday, March 20, 2013, 17:39

तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे. जयललिता ने बुधवार को श्रीलंकाई नौसेना द्वारा तमिलनाडु के मछुआरों पर ताजा हमलों को देखते हुए भारत सरकार से श्रीलंका के खिलाफ सख्त रुख अपनाने की अपील की।

श्रीलंका से रिहा हुए 34 भारतीय मछुआरे

Last Updated: Friday, March 15, 2013, 19:57

श्रीलंका ने नौसेना द्वारा हिरासत में लिए गए 53 भारतीय मछुआरों में से 34 को शुक्रवार को रिहा कर दिया। नौसेना ने इन मछुआरों को बुधवार को हिरासत में लिया था।

इटली का फैसला हर्गिज मंजूर नहीं : चांडी

Last Updated: Tuesday, March 12, 2013, 16:06

केरल के मुख्यमंत्री ओमन चांडी ने मंगलवार को कहा कि राज्य के तट से लगे अरब सागर में दो भारतीय मछुआरों की हत्या के आरोपी दो सुरक्षा कर्मियों को वापस भारत भेजने से इंकार करने का इटली का निर्णय स्वीकार करने योग्य नहीं है।

हादसे का शिकार हुआ नेवी का चॉपर, 2 लापता

Last Updated: Tuesday, March 5, 2013, 21:32

नौसेना का एक चेतक हेलीकॉप्टर मंगलवार शाम विशाखपटनम बंदरगाह के समीप हादसे का शिकार हो गया।

तमिलनाडु के मछुआरों पर श्रीलंकाई नौसेना ने किया हमला

Last Updated: Sunday, March 3, 2013, 15:09

समुद्र में कातचाथीवू द्वीप के नजदीक मछली पकड़ने के दौरान तमिलनाडु के बहुत से मछुआरों पर आज श्रीलंकाई नौसेना के कथित कर्मियों ने पत्थरों और बोतलों से हमला किया जिससे उनकी कुछ नौकाओं को नुकसान पहुंचा है।

श्रीलंका में 16 भारतीय मछुआरे गिरफ्तार, नौका जब्त

Last Updated: Sunday, March 3, 2013, 13:34

श्रीलंका की नौसेना ने अपनी समुद्री सीमा उल्लंघन करने के आरोप में 16 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया गया और उनकी तीन नौकाओं को भी अपने कब्जे में ले लिया है।

श्रीलंकाई नौसेना ने 20 मछुआरों पर किया हमला

Last Updated: Tuesday, February 19, 2013, 15:11

कच्चातिवू द्वीप के समीप मंगलवार तड़के मछली पकड़ रहे तमिलनाडु के 20 मछुआरों पर श्रीलंका की नौसेना के जवानों ने कथित रूप से हमला किया।

श्रीलंका नौसेना के हमले में 12 मछुआरे घायल

Last Updated: Tuesday, January 22, 2013, 15:07

श्रीलंका के जल क्षेत्र में मछली पकड़ने के लिए वहां की नौसेना द्वारा कथित तौर पर किए गए हमले में आज 12 मछुआरे घायल हो गए।

रूसी नौसेना में शामिल होगी आधुनिक पनडुब्बी

Last Updated: Sunday, December 30, 2012, 12:18

रूसी नौसेना में रविवार को आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइल से युक्त पनडुब्बी, यूरी दोगोरुकी को शामिल किया जा रहा है।

श्रीलंकाई नौसेना ने 27 मछुआरों को पकड़ा

Last Updated: Monday, December 24, 2012, 13:01

श्रीलंकाई नौसेना ने श्रीलंकाई नौवहन सीमा में मछली पकड़ने का आरोप लगाते हुए 27 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया और उनके चार ट्रॉलर जब्त कर लिए।

नई तकनीक में महारत, बदलाव को अपनाना चुनौतियां हैं: जोशी

Last Updated: Saturday, December 15, 2012, 19:29

नौसेना प्रमुख एडमिरल डी. के. जोशी ने आज कहा कि भारतीय सैन्य बल में तेजी से आधुनिकीकरण हो रहा है इसमें तेजी से बदलाव आ रहे हैं । उन्होंने कहा कि अधिकारियों को अपने काम के दौरान चुनौतियों से निपटने के कौशल से लैस किया जाना चाहिए।

`ईरान के दावे के बाद नहीं लापता हुआ कोई ड्रोन`

Last Updated: Tuesday, December 4, 2012, 23:31

ईरान के रेवोल्यूशनरी गार्डस ने आज दावा किया कि उसने खाड़ी के समुद्री इलाके में खुफिया जानकारी एकत्र कर रहे अमेरिका के एक ड्रोन विमान पर कब्जा कर लिया लेकिन अमेरिकी नौसेना का कहना है कि उस क्षेत्र में मौजूद उसके सभी स्वचालित ड्रोन बिल्कुल सुरक्षित हैं ।

`2013 के अंत तक नौसेना में शामिल होगा गोर्शकोव`

Last Updated: Monday, December 3, 2012, 18:40

नौसेना प्रमुख एडमिरल डी के जोशी ने आज कहा कि वर्तमान समय में रूस में परीक्षणों के दौर से गुजर रहे बहुप्रतिक्षित विमानवाहक पोत एडमिरल गोर्शकोव को अगले साल के अंत तक भारतीय नौसेना में शामिल कर लिया जायेगा ।

`दक्षिण चीन सागर में अपने हितों की रक्षा करेगा भारत`

Last Updated: Monday, December 3, 2012, 20:33

चीनी नौसेना के तेजी से आधुनिकीकरण पर ‘गंभीर चिंता’ जताते हुए नौसेना प्रमुख एडमिरल डीके जोशी ने सोमवार को स्पष्ट किया कि दक्षिण चीन सागर में भारत अपने हितों की रक्षा करेगा, भले ही इसका अर्थ वहां बल भेजना हो।

चीनी नौसेना ने पश्चिमी प्रशांत महासागर में किया अभ्यास

Last Updated: Saturday, December 1, 2012, 21:21

सीमा पुलिस को दक्षिण चीन सागर में विदेशी जहाजों पर चढ़ने, उनकी तलाशी लेने और उन्हें जब्त करने का अधिकार देने के तुरंत बाद चीन के नौसैनिक बेड़े ने शनिवार को पश्चिमी प्रशांत महासागर में खोज एवं बचाव अभियान संबंधी अभ्यास किया।

नौसेना के लिए बड़ी तोपें बनाएगी भेल

Last Updated: Tuesday, November 27, 2012, 14:22

बिजली उपकरण बनाने वाली सरकारी कंपनी भेल अब रक्षा उपकरणों के विनिर्माण के काम का विस्तार करना चाहती है। कंपनी ने नौ सेना के लिए बड़ी तोपों और अन्य रक्षा उपकरणों के विनिर्माण के लिए सरकार के साथ मिल कर तकनीकी भागीदार तलाशने में लगी है।

‘चीन पोत पर लड़ाकू विमान तैनात करने में सक्षम’

Last Updated: Monday, November 26, 2012, 10:30

चीन की नौसेना के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि अपने पहले विमानवाहक पोत पर विमान के सफलतापूर्वक उतरने के बाद अब बीजिंग इस पर लड़ाकू विमानों की तैनाती करने में पूरी तरह सक्षम हो गया है। चीन के पहले विमानवाहक पोत ‘लियाओनिंग’ पर कल लड़ाकू विमान ‘जे-15’ की सफल लैंडिंग हुई थी।

आईएनएस तरकश नौसेना के बेड़े में शामिल

Last Updated: Friday, November 9, 2012, 20:23

भारतीय नौसेना ने रूस में निर्मित टोही फ्रिगेट आईएनएस तरकश को शुक्रवार को कलिनिग्राद के यंतार शिपयार्ड में बेड़े में शामिल कर लिया।

श्रीलंकाई नौसेना का तमिलनाडु के मछुआरों पर हमला

Last Updated: Thursday, October 25, 2012, 20:30

श्रीलंकाई नौसना कर्मियों ने तमिलनाडु के मछुआरों के एक समूह पर उस वक्त पथराव किया जब वे कचातीवु द्वीप के पास मछली पकड़ रहे थे।

चीनी नौसेना ने 10 वियतनामी सैनिकों को बचाया

Last Updated: Monday, October 22, 2012, 11:37

चीन की नौसेना की पुलिस ने वियतनाम और चीन की सीमा के बीच समुद्र से वियतनाम के 10 सैनिकों को बचा लिया है।

ओबामा चाहते थे कि लादेन पर चले मुकदमा

Last Updated: Friday, October 5, 2012, 09:21

अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा चाहते थे कि अमेरिकी नौसेना के सील कमांडो द्वारा पाकिस्तान स्थित छिपने के ठिकाने पर अल कायदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन को जिंदा पकड़े जाने की स्थिति में उस पर अमेरिका की संघीय अदालत में मुकदमा चलाया जाए।

जापान से तनाव के चलते चीन ने नौसेना में लाया विमानवाहक पोत

Last Updated: Tuesday, September 25, 2012, 17:57

चीन और जापान के बीच बढ़ते तनाव के बीच चीन ने आज अपने पहले विमानवाहक पोत को नौसेना में शामिल कर लिया जिससे उसकी तेजी से बढ़ती नौसेना के अपने समुद्री जल सीमा से निकलकर गहरे समुद्र में काम करने की क्षमता काफी बढ़ गई ।

‘पी3सी-ओरियोन’ पाक नौसेना में शामिल

Last Updated: Thursday, September 6, 2012, 00:37

अमेरिका में बने और लंबी दूरी तक निगरानी करने में सक्षम ‘पी3सी-ओरियोन’ विमान को आज पाकिस्तान नौसेना में शामिल कर लिया गया।

`सील` कमांडो को था ओसामा को जिंदा पकड़ने का निर्देश

Last Updated: Wednesday, September 5, 2012, 19:00

अमेरिकी नौसेना के सील कमांडो दस्ते में शामिल रहे मैट बिसोनेट ने दावा किया है कि उन्हें ऐसे निर्देश मिले थे कि यदि मुमकिन हो तो अल-कायदा प्रमुख को जिंदा पकड़ा जाए।

देवेंद्र जोशी ने नौसेना प्रमुख का कार्यभार संभाला

Last Updated: Friday, August 31, 2012, 14:08

पनडुब्बी भेदी युद्ध विशेषज्ञ एडमिरल देवेंद्र कुमार जोशी ने शुक्रवार को नए नौसेना प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाल लिया। जोशी (58) ने आज सेवानिवृत्त हुए एडमिरल निर्मल वर्मा की जगह ली है।

हमले में तमिलनाडु के 22 मछुआरे घायल

Last Updated: Wednesday, August 22, 2012, 00:08

पाक जलडमरूमध्य स्थित कच्चातिवू के पास मंगलवार को कथित रूप से श्रीलंकाई नौसेना के दो हमलों में तमिलनाडु के 22 मछुआरे जख्मी हो गए जबकि उसने 16 अन्य को कुछ समय के लिए बंधक बना लिया। बीते दो दिनों में इस तरह की यह दूसरी घटना है।

पाक नौसेना के बेड़े में एक और मारक पोत

Last Updated: Friday, August 17, 2012, 09:31

पाकिस्तान की नौसेना ने अपना दूसरा तेजी से मार करने वाला पोत शामिल किया। इसका निर्माण चीन की सहायता से किया गया है।