कांग्रेस शासन के अभिशाप हैं महंगाई, भ्रष्टाचार : राजनाथ

कांग्रेस शासन के अभिशाप हैं महंगाई, भ्रष्टाचार : राजनाथ

सोनीपत (हरियाणा) : भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने रविवार को महंगाई और भ्रष्टाचार को कांग्रेस शासन का अभिशाप बताया और कहा कि जनता ऐसी नीतियों से खफा है जो लोगों और समाज के बीच विरोध पैदा कर रहे हैं।

यहां पार्टी की रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने दावा किया कि देश में बार-बार आयी कांग्रेस की सत्ता में ग्रामीण और किसान तकलीफों में रहे हैं।

राजनाथ ने लोगों को आश्वासन दिया कि यदि 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा सत्ता में आती है तो उर्वरकों के मूल्य कम किए जाएंगे और फसल ऋण पर ब्याज दर भी कम किया जाएगा।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘लोग बड़ी आशा से भाजपा की ओर देख रहे हैं, इसलिए हमने प्रधानमंत्री पद के लिए ऐसे नेता (नरेन्द्र मोदी) का नाम लिया है जो लोगों की पसंद है।’’ उन्होंने कहा कि केन्द्र की मनमोहन सिंह सरकार ‘रिमोर्ट कंट्रोल’ से चलने वाली है और काम के मामले में ‘अनिर्णय ’ की स्थिति में रहती है। (एजेंसी)

First Published: Sunday, October 20, 2013, 19:46

comments powered by Disqus