न्यायमूर्ति लोढ़ा बने देश के प्रधान न्यायाधीश

न्यायमूर्ति लोढ़ा बने देश के प्रधान न्यायाधीश

न्यायमूर्ति लोढ़ा बने देश के प्रधान न्यायाधीशनई दिल्ली : सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति आर. एम. लोढ़ा ने रविवार को देश के प्रधान न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। उन्हें राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने पद की शपथ दिलाई। वह देश के 41वें प्रधान न्यायाधीश हैं।

न्यायमूर्ति लोढ़ा ने सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति पी. सतशिवम का स्थान लिया है, जिनका कार्यकाल शनिवार को समाप्त हो गया। लोढ़ा अगले पांच महीने तक देश के सर्वोच्च न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश बने रहेंगे। उनका कार्यकाल 27 सितंबर, 2014 को समाप्त हो रहा है।

न्यायमूर्ति लोढ़ा ने कई महत्वपूर्ण मामलों की सुनवाई की है, जिनमें कोयला ब्लॉक आवंटन में अनियमितता से संबंधित मुकदमे भी शामिल हैं। इस मामले की सुनवाई के दौरान उन्होंने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को `मालिक की भाषा बोलने वाला पिंजड़े में बंद तोता` कहा था। (एजेंसी)

First Published: Sunday, April 27, 2014, 11:47

comments powered by Disqus