प्रधान न्यायाधीश - Latest News on प्रधान न्यायाधीश | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

न्यायमूर्ति लोढ़ा बने देश के प्रधान न्यायाधीश

Last Updated: Sunday, April 27, 2014, 11:47

सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति आर. एम. लोढ़ा ने रविवार को देश के प्रधान न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। उन्हें राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने पद की शपथ दिलाई। वह देश के 41वें प्रधान न्यायाधीश हैं।

राजीव गांधी के हत्यारों के खिलाफ अर्जी पर फैसला एक हफ्ते में: प्रधान न्यायाधीश

Last Updated: Friday, April 18, 2014, 19:24

प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) पी सदाशिवम ने शुक्रवार को यहां संकेत दिया कि राजीव गांधी हत्या मामले में उम्रकैद की सजा सुनाए गए सभी सात अभियुक्तों को रिहा करने संबंधी तमिलनाडु सरकार के फैसले को चुनौती देने वाली केंद्र की याचिका पर उच्चतम न्यायालय का फैसला एक हफ्ते के अंदर सुना दिया जाएगा।

तसद्दुक हुसैन जिलानी होंगे पाकिस्तान नए प्रधान न्यायाधीश

Last Updated: Wednesday, November 27, 2013, 20:02

पाकिस्तान में तसद्दुक हुसैन जिलानी को नया प्रधान न्यायाधीश नामित किया गया है। वह इफ्तिखार चौधरी का स्थान लेंगे। राष्ट्रपति ममनून हुसैन ने आज जिलानी की नियुक्ति को अनुमति दे दी।

रेत खनन पर शत प्रतिशत पाबंदी गलत: चीफ जस्टिस

Last Updated: Friday, October 18, 2013, 22:12

राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) द्वारा देशभर में बिना पर्यावरण संबंधी मंजूरी के नदियों के किनारों और समुद्र तटों से रेत खनन पर रोक लगाये जाने के दो महीने बाद भारत के प्रधान न्यायाधीश पी सदाशिवम ने आज कहा कि बालू निकालने पर शत प्रतिशत पाबंदी गलत है।

जज बालकृष्णन पर जनहित याचिका: SC मांगा जवाब

Last Updated: Monday, August 26, 2013, 13:31

उच्चतम न्यायालय ने पूर्व प्रधान न्यायाधीश के जी बालकृष्णन के कथित कदाचार एवं बेनामी संपत्ति की खरीद को लेकर उन्हें राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष के पद से हटाने की प्रक्रिया शुरू करने के लिये दायर जनहित याचिका पर केंद्र से जवाब तलब किया है।

कोर्ट तक आम लोगों की पहुंच बने आसान: प्रधान न्यायाधीश

Last Updated: Saturday, August 17, 2013, 17:47

भारत के प्रधान न्यायाधीश पी. सदाशिवम ने न्यायपालिका से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि आम लोगों की अदालतों तक पहुंच आसान बने। साथ ही न्यायपालिका की विश्वसनीयता को बरकरार रखने के लिए शीघ्र न्याय दिलवाया जाए।

बलात्कार के मामलों से सख्ती से निपटें राज्य: CJI

Last Updated: Saturday, June 29, 2013, 22:17

प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) अलतमस कबीर ने शनिवार को राज्यों से कहा कि वह बलात्कार और महिलाओं को प्रताड़ित किए जाने के मामलों से सख्ती से निपटें। उन्होंने कहा कि प्रशासन और जांच एक साथ चलना चाहिए।

`लोकपाल पर सरकार, सिविल सोसाइटी करे काम`

Last Updated: Monday, June 10, 2013, 09:54

भारत के पूर्व प्रधान न्यायाधीश एएम अहमदी ने सरकार और सिविल सोसाइटी से भ्रष्टाचार विरोधी लोकपाल विधेयक पर मतभेद दूर करने और इसके लिए जल्द रास्ता तैयार करने की अपील की।

गैंगरेप के खिलाफ गुस्सा जायज: चीफ जस्टिस

Last Updated: Tuesday, January 22, 2013, 09:37

लोगों से 16 दिसंबर को एक महिला के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म की घटना को व्यक्तिगत रूप से नहीं लेकर आम तौर पर महिला के साथ हुए अपराध के नजरिए से देखने की सलाह देते हुए भारत के प्रधान न्यायाधीश अल्तमश कबीर ने सोमवार को कहा कि प्रतिक्रिया `स्वाभाविक` है, लेकिन गुस्सा `सकारात्मक दिशा` में जाना चाहिए।

श्रीलंका की पहली महिला प्रधान न्यायाधीश बर्खास्त

Last Updated: Sunday, January 13, 2013, 15:44

श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने देश की पहली महिला प्रधान न्यायाधीश शीरानी बंडारनायके को रविवार को बर्खास्त कर दिया।

गैंगरेप केस: पूर्व CJI के ने‍तृत्‍व में समिति का गठन

Last Updated: Monday, December 24, 2012, 09:46

दिल्ली सामूहिक बलात्कार की घटना के विरोध में प्रदर्शनों का दबाव झेल रही सरकार ने त्वरित न्याय मुहैया कराने और जघन्य यौन उत्पीड़न के मामलों में सजा सख्त करने के प्रयास में वर्तमान कानूनों की समीक्षा करने के लिए रविवार रात एक अधिसूचना जारी कर दी।

गैंगरेप : पूर्व प्रधान न्यायाधीश गठित करेंगे COI

Last Updated: Sunday, December 23, 2012, 21:16

दिल्ली में एक चलती बस में 23 वर्षीय छात्रा के साथ हुए बलात्कार की घटना की जांच के लिए उच्चतम न्यायालय के एक पूर्व प्रधान न्यायाधीश एक जांच आयोग गठित करेंगे जो इस मामले में पुलिस की चूक और दिल्ली सहित देश के अन्य हिस्सों में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए किए जाने वाले उपायों पर भी विचार करेगी।

अल्तमस कबीर बने देश के नए चीफ जस्टिस

Last Updated: Saturday, September 29, 2012, 15:56

सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ न्यायाधीश, न्यायमूर्ति अल्तमस कबीर ने शनिवार को देश के 39वें प्रधान न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण की।

नुकसान हकीकत है, लाभ विचार का मुद्दा : CJI

Last Updated: Saturday, September 22, 2012, 17:55

प्रधान न्यायाधीश एस.एच. कपाडिया ने प्राकृतिक संसाधनों के मूल्य निर्धारण को लेकर चल रहे विवाद के संदर्भ में आज कहा कि नुकसान एक हकीकत है और मुनाफा या फायदा विचार से जुड़ी बात है।

जजों को जवाबदेह बनानेवाले कानून से डर नहीं: चीफ जस्टिस

Last Updated: Wednesday, August 15, 2012, 16:34

कई बार न्याय क्षेत्र के अपने दायरे से बाहर जाने की बात को स्पष्ट रूप से स्वीकार करते हुए भारत के प्रधान न्यायाधीश एस एच कपाड़िया ने आज सरकार को न्यायपालिका की स्वतंत्रता से छेड़छाड़ करने के खिलाफ आगाह किया।

`अश्लीलता फैला रहे हैं पाकिस्तानी टीवी चैनल`

Last Updated: Monday, August 6, 2012, 21:01

पाकिस्तान के प्रधान न्यायाधीश इफ्तिखार चौधरी ने आज कहा कि पाकिस्तानी टीवी चैनल ‘अश्लीलता फैला’ रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने न्यायपालिका के खिलाफ प्रसारित हुए सभी कार्यक्रमों का रेकार्ड भी मांगा ।

बालाकृष्णन की जांच रिपोर्ट सीबीडीटी को

Last Updated: Tuesday, February 14, 2012, 09:05

आयकर विभाग ने पूर्व प्रधान न्यायाधीश और मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष केजी बालाकृष्णन और उनके परिवार के सदस्यों के निवेश और संपत्ति की ‘पूर्ण जांच रिपोर्ट’ सीबीडीटी को सौंप दी है।

के.जी.बालाकृष्णन के खिलाफ याचिका

Last Updated: Friday, January 20, 2012, 16:31

सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को पूर्व प्रधान न्यायाधीश के.जी. बालाकृष्णन के खिलाफ एक याचिका दायर की गई।