कसाब ने जेल में की थी खुदकुशी की असफल कोशिश : पाटिल

कसाब ने जेल में की थी खुदकुशी की असफल कोशिश : पाटिल

कसाब ने जेल में की थी खुदकुशी की असफल कोशिश : पाटिलज़ी मीडिया ब्यूरो

मुंबई : मुंबई में 26/11 को हुए आतंकवादी हमले में पकड़े गए एक मात्र जीवित आतंकवादी अजमल कसाब ने आर्थर रोड जेल में आत्महत्या का असफल प्रयास किया था। कसाब ने अंतिम समय में अपनी "गलती" के लिए माफी भी मांगी थी। महाराष्ट्र के गृहमंत्री आर. आर. पाटिल ने एक समाचार पत्र को दिए गए साक्षात्कार में यह खुलासा किया है।

पाटिल ने अपने साक्षात्कार में कहा कि जेल में कसाब अजीबो-गरीब हरकतें किया करता था। वह रात में सोता नहीं था। वह रातभर जेल में घूमता रहता था और दिन के समय सोता था।

पाटिल ने बताया कि कसाब का व्यवहार अच्छा नहीं था। वह जेल कर्मियों से अभद्र भाषा में बात करता था और हिंसक हो जाता था।

पाटिल के मुताबिक कसाब एक बार अपना चादर फाड़कर अपना गला घोटने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत उससे चादर छीन ली।

गृहमंत्री ने बताया कि जेल अधिकारियों ने उसे जानकारी दी की मुंबई हमले में कई लोगों की हत्या को लेकर पहले कोई अफसोस नहीं जताने वाले कसाब के उस वक्त रोंगटे खड़े हो गए जब उसे पुणे की यर्वादा जेल में फांसी के लिए ले जाया जा रहा था।

उन्होंने बताया कि उसके पैर लड़खड़ाने लगे थे और जिंदगी की भीख मांगने लगा। उसने कहा, मुझे छोड़ दो। मेरी छोटी बहने हैं, ऎसी गलती दोबार नहीं करूंगा।

यह पहला मौका है जब पाटिल ने कसाब के जेल में बिताए वक्त और 21 नवंबर 2012 में दी गई फांसी के बारे में इतनी जानकारी दी।

कसाब के अभद्र व्यवहार के बारे में पाटिल ने बताया कि वह जेल कर्मियों पर बेवजह चिल्लाता, इसलिए, उसकी कोठरी में जाने से पहले जेल कर्मी "सुरक्षा कवच" पहनकर जाते थे।

पाटिल ने बताया कि फांसी के दिन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जब उसे मुंबई से पुणे ले जाया जा रहा था, जो पुलिसकर्मी उसके साथ गए थे, उन्हें मुंबई के जेलकर्मियों को अपने मोबाइल फोन जमा करवाने के लिए कहा गया था।

First Published: Sunday, November 3, 2013, 11:07

comments powered by Disqus