Last Updated: Monday, December 30, 2013, 09:06
ज़ी मीडिया ब्यूरो मुंबई : केंद्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को गठबंधन सरकार चलाने के तरीके पर सलाह देते हुए कहा कि वह प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से सीख लें। शिंदे ने यह भी कहा कि गठबंधन सरकार चलाना ‘मुश्किल काम’ है और इसके कर्णधारों को कुछ भी कहने से पहले ठीक से सोचना चाहिए।
आम आदमी पार्टी (आप) के नेता के दिल्ली का मुख्यमंत्री बनने के एक दिन बाद ही गृहमंत्री ने यहां संवाददाताओं से कहा कि वह मुख्यमंत्री चुने गए हैं और कांग्रेस बाहर से समर्थन दे रही है। हमारी नीति बिल्कुल स्पष्ट है कि सरकार को काम करना चाहिए। लेकिन कर्णधार को सोच-समझ कर बोलना चाहिए।
शिंदे ने कहा कि उदाहरण के लिए मनमोहन सिंह गठबंधन सरकार चलाते हैं, यह बहुत मुश्किल काम है। यह देश के लिए एक उदाहरण है।
First Published: Monday, December 30, 2013, 09:05