लोकपाल बिल खतरनाक, इससे अराजकता बढ़ेगी: मुलायम

लोकपाल बिल खतरनाक, इससे अराजकता बढ़ेगी: मुलायम

लोकपाल बिल खतरनाक, इससे अराजकता बढ़ेगी: मुलायमनई दिल्ली : समाजवादी पार्टी ने लोकपाल बिल का संसद में आज विरोध किया। समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने लोकपाल बिल को खतरनाक बताया और कहा कि इस बिल से देश का विकास रुक जाएगा। मुलायम ने कहा कि इस बिल को तुरंत वापस लिया जाना चाहिए क्योंकि इससे अराजकता बढ़ेगी।

लोकपाल विधेयक के विरोध में आज लोकसभा से वाकआउट करने वाली समाजवादी पार्टी ने दावा किया कि इस कानून से देश में अनिर्णय का माहौल पैदा होगा तथा भ्रष्टाचार और बढेगा।

सपा नेता राम गोपाल यादव ने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा कि महिलाओं के लिए कानून बने और उन पर अत्याचार बढ गये। इसलिए ये (विधेयक) भी भ्रष्टाचार बढाएगा। यादव ने कहा कि कोई भी किसी फाइल पर दस्तखत नहीं करेगा और न ही कोई फैसला करेगा।

संसद ने महत्वपूर्ण लोकपाल विधेयक को आज पारित कर दिया। राज्यसभा द्वारा किये गये संशोधनों को निचले सदन ने संक्षिप्त चर्चा कर पारित कर दिया। विधेयक के विरोध में सपा और शिवसेना आज लोकसभा से वाकआउट कर गये। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, December 18, 2013, 15:39

comments powered by Disqus