मकर संक्रांति : गंगासागर में लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

मकर संक्रांति : गंगासागर में लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

ज़ी मीडिया ब्‍यूरो

सागर द्वीप (पश्चिम बंगाल) : मकर संक्रांति के अवसर पर पश्चिम बंगाल के सागर में गंगा में डुबकी लगाने के लिए तीन लाख से अधिक हिंदू श्रद्धालु यहां पहुंचे और उन्‍होंने भगवान सूर्य को नमन करते हुए पावन डुबकी लगाई। जानकारी के अनुसार, तीन लाख से अधिक श्रद्धालु यहां पहुंचे हैं। हजारों की संख्या में और श्रद्धालु अभी आ रहे हैं।

देश के लगभग सभी राज्यों से श्रद्धालु यहां आए हैं। विदेशियों भी काफी संख्या में पहुंचे हैं। दक्षिण 24 परगना के पुलिस अधीक्षक प्रवीण त्रिपाठी ने बताया कि अब तक किसी अप्रिय घटना की कोई खबर नहीं मिली है। सुरक्षा के मद्देनजर यहां 6,000 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं, जिनमें 600 महिला पुलिसकर्मी शामिल हैं। सीमा सुरक्षा बल के जवानों एवं भारतीय नौसेना के होवरक्राफ्ट को भी आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए तैनात कर दिया गया है। इस वर्ष श्रद्धालुओं के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की भी व्यवस्था की गई है।

गंगा नदी बंगाल की खाड़ी में इस जगह समुद्र में मिल जाती हैं, तथा इस स्थल को गंगासागर के नाम से जाना जाता है। शाही स्नान का समय मंगलवार को तड़के 3.15 बजे शुरू हुआ।

First Published: Tuesday, January 14, 2014, 08:52

comments powered by Disqus