Last Updated: Wednesday, March 12, 2014, 10:53

बेंगलुरु : नरेंद्र मोदी के खिलाफ राहुल गांधी के हमले पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एम. वेंकैया नायडू ने पलटवार करते हुए इसे ‘बकवास’ टिप्पणी करार दिया और कांग्रेस पर भाषण के स्तर को नीचे ले जान का आरोप लगाया। राहुल ने एक रैली में मोदी की तुलना एडोल्फ हिटलर से की थी।
उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा कि वे (कांग्रेसी) हिटलर के अनुयायी हैं। यह बकवास आरोप हैं। राहुल ने मोदी के गृह राज्य में उन पर तीखे हमले किए और उनके विकास मॉडल की भी आलोचना की थी। नायडू ने कहा कि कांग्रेस ने आपातकाल लगाया और जयप्रकाश नारायण जैसे लाखों राजनीतिक कार्यकर्ताओं एवं नेताओं को जेल में डाल दिया।
उन्होंने महात्मा गांधी की हत्या से आरएसएस को जोड़ने के लिए भी राहुल पर प्रहार करते हुए कहा कि वे (कांग्रेस) महात्मा गांधी के सिद्धांतों की रोजाना हत्या कर गांधी को मारते हैं। वेंकैया ने शिवसेना के साथ भाजपा के गठबंधन को भी ‘काफी मजबूत’ बताया और कहा कि यह जारी रहेगा। उन्होंन कहा कि हमारा गठबंधन काफी जांचा-परखा है। हम गठबंधन जारी रखेंगे। (एजेंसी)
First Published: Wednesday, March 12, 2014, 10:53