Last Updated: Monday, April 21, 2014, 14:43
केंद्र में ‘गरीब हितैषी, धर्मनिरपेक्ष सरकार’ बनाने का आह्वान करते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को भाजपा की तरफ इशारा करते हुए कहा कि भारत को ऐसी सरकार नहीं चाहिए जो हिन्दुओं-मुसलमानों को लड़ाए। राहुल ने यहां एक चुनाव रैली को संबोधित करते हुए कहा कि क्योंकि ये लोकसभा चुनाव हैं, स्थानीय तमिल दल, जिनके साथ कांग्रेस गठबंधन नहीं कर पाई, दिल्ली में सरकार नहीं बनाएंगे।