6000 से अधिक भारतीय विदेशी जेलों में हैं बंद

6000 से अधिक भारतीय विदेशी जेलों में हैं बंद

नई दिल्ली : विदेश की जेलों में 6000 से अधिक भारतीय बंद हैं। सबसे अधिक 1400 भारतीय सउदी अरब की जेलों में हैं। इन भारतीयों को वीजा नियमों के उल्लंघन, निर्धारित समय से अधिक अवधि तक रुकने, अवैध प्रवेश और चोरी जैसे अपराधों की सजा मिली है।

विदेश राज्य मंत्री प्रनीत कौर ने लोकसभा को बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 6101 भारतीय विदेशी जेलों में बंद हैं। उन्होंने एक सवाल के लिखित जवाब में बताया कि कुछ भारतीय मादक द्रव्यों की तस्करी, हत्या और बलात्कार जैसे गंभीर अपराधों में बंद हैं। प्रनीत ने बताया कि सउदी अरब की जेलों में 1400 भारतीय, संयुक्त अरब अमीरात में 996, अमेरिका में 637, पाकिस्तान में 443, ब्रिटेन में 431, नेपाल में 377 और बांग्लादेश की जेलों में में 146 भारतीय बंद हैं। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, December 11, 2013, 20:01

comments powered by Disqus