हिंद महासागर में नौसेना का ट्रॉपेक्स युद्धाभ्यास पूरा

हिंद महासागर में नौसेना का ट्रॉपेक्स युद्धाभ्यास पूरा

नई दिल्ली : नौसेना ने हिंद महासागर, अरब सागर और बंगाल की खाड़ी क्षेत्र में अपने सबसे बड़े युद्धाभ्यास को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। इसमें आईएनएस चक्र जैसी पनडुब्बी और 75 लड़ाकू तथा निगरानी विमान शामिल रहे।

नौसेना ने आज एक विज्ञप्ति में कहा, ‘नौसेना का बड़ा वार्षिक अभ्यास ‘थियेटर लेवल ऑपरेशनल रेडीनेस एक्सरसाइज (ट्रॉपेक्स)’ कल समाप्त हो गया जिसमें बंगाल की खाड़ी, अरब सागर और हिंद महासागर क्षेत्र में सतह पर, वायु में और पानी के अंदर, सभी तीनों स्थानों पर बड़े स्तर पर नौसैनिक अभ्यास शामिल थे।’

विज्ञप्ति के मुताबिक इस अ5यास में 75 विमानों के साथ करीब 60 युद्धपोतों और पनडुब्बियों ने भाग लिया। इसमें वायु सेना और तटरक्षक की इकाइयां शामिल रहीं। युद्धाभ्यास में नए खरीदे गये लंबी दूरी की क्षमता वाले समुद्र गश्ती विमान पी 8आई और परमाणु संचालित पनडुब्बी आईएनएस चक्र की भागीदारी पहली बार देखी गयी। इससे नौसेना को हाल ही में प्रक्षेपित उपग्रह जीसैट-7 के प्रभावी इस्तेमाल के साथ युद्ध क्षमताओं को प्रामाणिक बनाने का अवसर भी मिला। (एजेंसी)

First Published: Saturday, March 1, 2014, 16:21

comments powered by Disqus