भ्रष्टाचार निरोधक विधेयकों पर विपक्ष ने धोखा दिया: राहुल गांधी

भ्रष्टाचार निरोधक विधेयकों पर विपक्ष ने धोखा दिया: राहुल गांधी

भ्रष्टाचार निरोधक विधेयकों पर विपक्ष ने धोखा दिया: राहुल गांधीनई दिल्ली : संसद सत्र समाप्त होने के साथ कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि उनके ‘धोखे’ की वजह से भ्रष्टाचार निरोधक महत्वपूर्ण विधेयक पारित नहीं हो सके।

राहुल ने मीडियाकर्मियों से कहा कि विपक्ष के लोगों ने कहा कि वे भ्रष्टाचार के खिलाफ हैं और इससे लड़ना चाहते हैं। लेकिन जब भ्रष्टाचार के खिलाफ विधेयक पारित करने का समय आया तो उन्होंने सहयोग नहीं दिया। उन्होंने कहा कि लोग कह रहे हैं कि इन विधेयकों को लाने के लिए अध्यादेश के रास्ते को अपनाया जाए और वह इस संबंध में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह तथा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से बात कर चुके हैं।

राहुल ने कहा कि देखते हैं कि अध्यादेश लाया जा सकता है या नहीं। लेकिन एक तरह से विपक्ष ने धोखा दिया। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि वह कई बार कह चुके हैं कि कथनी से ज्यादा करनी महत्वपूर्ण होती है और हकीकत यह है कि जब भ्रष्टाचार निरोधक कदमों को उठाने का वक्त आता है तो विपक्ष समर्थन नहीं करता। राहुल ने कहा कि मुझे लगता था कि विपक्ष के लोग इन विधेयकों का समर्थन करेंगे और भारत को मजबूत भ्रष्टाचार निरोधक प्रणाली मिलेगी। लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। (एजेंसी)

First Published: Friday, February 21, 2014, 22:25

comments powered by Disqus