संसद मिर्ची स्‍प्रे कांड: सांसद राजगोपाल ने जताया अफसोस

संसद मिर्ची स्‍प्रे कांड: सांसद राजगोपाल ने जताया अफसोस

संसद मिर्ची स्‍प्रे कांड: सांसद राजगोपाल ने जताया अफसोसनई दिल्ली : लोकसभा में तेलंगाना विधेयक पेश किए जाने के दौरान मिर्च स्प्रे करने को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रहे सीमांध्र के सांसद एल राजगोपाल ने शुक्रवार को अपने कृत्य के लिए अफसोस व्यक्त किया लेकिन कहा कि उन्होंने ऐसा आत्मरक्षा में किया था।

उन्होंने कहा कि मैं यह नहीं कह रहा कि संसद में कल जो हुआ सही था, निश्चित तौर पर हम सभी को अफसोस है। हम सभी को शर्मिन्दगी है। राजगोपाल की सदन में स्प्रे करने के लिए व्यापक आलोचना हुई। उन्हें लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने लोकसभा से 5 दिनों के लिए निलंबित कर दिया है।

राजगोपाल ने कहा कि उन्होंने अपने एक संसदीय सहयोगी की रक्षा के लिए स्प्रे किया था, जिसके साथ राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी कथित रूप से हाथा-पाई कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कुछ लोकसभा सदस्यों ने कांग्रेस नेतृत्व के इशारे पर सीमांध्र के सांसदों की पिटाई की कोशिश की थी। मुझे आत्मरक्षा में कुछ करना ही था। मैं हाथा-पाई नहीं करना चाह रहा था इसलिए स्प्रे का इस्तेमाल किया। (एजेंसी)

First Published: Friday, February 14, 2014, 17:53

comments powered by Disqus