राहुल गांधी के नेतृत्व में बेहतर प्रदर्शन करेगी कांग्रेस: मनीष तिवारी

राहुल गांधी के नेतृत्व में बेहतर प्रदर्शन करेगी कांग्रेस: मनीष तिवारी

राहुल गांधी के नेतृत्व में बेहतर प्रदर्शन करेगी कांग्रेस: मनीष तिवारीनई दिल्ली : केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने राहुल गांधी को कांग्रेस का स्वाभाविक नेता बतते हुए मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव उनके नेतृत्व में लड़ना चाहती है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री तिवारी ने यहां संवाददाताओं से कहा कि हमने बार बार और लगातार यह कहा है कि वह कांग्रेस पार्टी के स्वाभाविक नेता है और हम 2014 का लोकसभा चुनाव उनके नेतृत्व में लड़ना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि यद्यपि किसे कौन सी जिम्मेदारी दी जानी चाहिए यह निर्णय पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा सभी सलाह मशविरा से किया जाता है। तिवारी कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल के उस साक्षात्कार के बारे में पूछे गए एक सवाल का उत्तर दे रहे थे जिसमें उन्होंने कहा था कि वह पार्टी द्वारा दी जाने वाली किसी भी भूमिका को संभालने के लिए तैयार हैं। इस बात का लेकर अटकलें हैं कि क्या कांग्रेस राहुल गांधी को अपना प्रधानमंत्री का उम्मीदवार घोषित करेगी। यह पूछे जाने पर कि क्या राहुल गांधी की यह टिप्पणी कि अशोक और अकबर जैसे शासकों ने देश को एकीकृत किया जबकि औरंगजेब ने इसके विपरीत किया, क्या अप्रत्यक्ष तौर पर नरेंद्र मोदी पर हमला था, तिवारी ने कहा कि अप्रत्यक्ष होने की कोई जरूरत नहीं है। सम्मानीय गुजरात के मुख्यमंत्री की राजनीति संकीर्ण, साम्प्रदायिक और बांटने वाली रही है।

उन्होंने कहा कि गुजरात में 2002 में क्या हुआ वह किसी से भी छुपा नहीं है। नैतिक जिम्मेदारी लेने की बजाय, उन्होंने जिस तरीके से तर्क दिये हैं दिखाता है कि वह ना तो धर्मनिरपेक्षता और ना ही भारत के विचार में विश्वास करते हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की टिप्पणी इस संदर्भ में उचित है देश संकीर्ण मानसिकता पर आगे नहीं बढ़ता बल्कि समावेशी और व्यापक सोच पर बढ़ता है।इस बीच केंद्रीय मंत्री कृष्णा तीरथ ने उस चुनावी सर्वेक्षण को खारिज किया है जिसमें आगामी लोकसभा चुनाव में दिल्ली कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो सकता है। कृष्णा तीरथ ने कहा कि मतदाता वही ‘गलती’ दोहरा नहीं सकते जो उन्होंने विधानसभा चुनाव में आप को वोट देकर की थी। उन्होंने यहां एक कार्यक्रम के इतर संवाददाताओं से कहा कि हमारा मतदाताओं में विश्वास है और उनका कांग्रेस पर भरोसा है। उन्होंने एक बार जो गलती की, लोग यह महसूस कर रहे हैं कि आप अपने वादों को क्रियान्वित करने में असफल रही है और वे उसे पूरा नहीं कर पाएगी।

उन्होंने जोर देकर कहा कि कांग्रेस राहुल गांधी के नेतृत्व में अगले लोकसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी देश के व्यापक हित में सभी तरह के सुधार करेगी। (एजेंसी)



First Published: Tuesday, January 14, 2014, 15:27

comments powered by Disqus