Last Updated: Thursday, March 27, 2014, 10:47
ज़ी मीडिया ब्यूरो नई दिल्ली : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी गुरुवार को असम में दो रैलियों को संबोधित करेंगे। वहीं, नागालैंड में भी राहुल एक रैली को संबोधित करेंगे।
जानकारी के अनुसार, राहुल नागालैंड में अपनी पहली रैली करेंगे। उसके बाद असम में दो रैलियों को संबोधित करने जाएंगे। चुनावी मौसम में राहुल गांधी नगालैंड और असम में वोटरों को लुभाने के लिए यहां पहुंचे हैं। इससे पूर्व 19 मार्च को उनकी रैली विरोध के कारण रद्द करनी पड़ी थी। राहुल की रैली के विरोध में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन एनडीएफबी ‘एस’ ने विनाथ चारियाली में होने वाली राहुल की चुनावी रैली के विरोध में शोणितपुर जिले में 12 घंटे के बंद का आह्वान किया है। एनडीएफबी के वार्ता विरोधी गुट ने आज बंद का आह्वान किया है।
राहुल आज तेजपुर सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार भूपेन कुमार के पक्ष में विनाथ चारियाली में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।
First Published: Thursday, March 27, 2014, 10:47