शीला दीक्षित को बनाया गया केरल का राज्यपाल

शीला दीक्षित को बनाया गया केरल का राज्यपाल

शीला दीक्षित को बनाया गया केरल का राज्यपालनई दिल्ली : तीन बार दिल्ली की मुख्यमंत्री रह चुकीं शीला दीक्षित हाल के विधानसभा चुनाव में पराजित होने के तीन महीने के अंदर केरल की राज्यपाल नियुक्त की गईं। उच्च पदस्थ सूत्रों ने आज रात यहां बताया कि इस फैसले के बारे में शीला दीक्षित को बता दिया गया है। वह निखिल कुमार का स्थान लेंगी। कुमार दिल्ली पुलिस आयुक्त रह चुके हैं।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता शीला दीक्षित आज सुबह केंद्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे से मिलीं और उन्हें केरल की राज्यपाल बनाए जाने के फैसले से अवगत करा दिया गया। निखिल कुमार इस्तीफा दे रहे हैं और ऐसी संभावना है कि वह आगामी लोकसभा चुनाव बिहार में औरंगाबाद सीट से लड़ेंगे। वर्ष 2004 के लोकसभा चुनाव में वह इस सीट से चुनाव जीते थे।

पिछले दिसंबर में दिल्ली विधानसभा चुनाव में शीला दीक्षित को नयी दिल्ली सीट से आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल से भारी शिकस्त मिली थी। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का बहुत खराब प्रदर्शन रहा और वह सत्तर सदस्यीय विधानसभा में तीसरे स्थान पर पहुंच गई। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, March 5, 2014, 00:19

comments powered by Disqus