श्रीलंकाई नौसेना के कुछ तत्व महौल बिगाड़ रहे: जयललिता

श्रीलंकाई नौसेना के कुछ तत्व महौल बिगाड़ रहे: जयललिता

श्रीलंकाई नौसेना के कुछ तत्व महौल बिगाड़ रहे: जयललिताचेन्नई : तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे.जयललिता ने कहा कि श्रीलंकाई नौसेना के कुछ तत्व दो देशों के मछुआरों के बीच बने अनुकूल वातावरण को बिगाड़ रहे हैं।

29 जनवरी को श्रीलंकाई नौसेना ने पाल्क स्ट्रेट में मछली पकड़ने के दौरान 38 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया था। उन्होंने प्रधानमंत्री को लिखी चिट्ठी में कहा कि ऐसा लगता है कि श्रीलंकाई नौसेना के कुछ तत्व जानबूझ कर हाल के समय में बने अनुकूल माहौल को बिगाड़ रहे हैं। इस तरह की गिरफ्तारियां पाल्क बे जिलों में रह रहे तमिलनाड़ु के मछुआरों की जिंदगी को सीधे प्रभावित करती हैं। जयललिता ने प्रधानमंत्री को गुरुवार को पत्र लिखा जो मीडिया में शुक्रवार को जारी हुआ है।

उन्होंने कहा कि अनुकूल माहौल को बचाने और एक व्यावहारिक व कामकाज का माहौल तैयार करने के लिए, मैं आपसे निवेदन करती हूं कि श्रीलंकाई नौसेना को निर्दोष भारतीय मछुआरों के अवैध अपहरण न करने की सलाह देने के लिए वहां की सरकार पर निर्णायक दबाव बनाया जाए। 27 जनवरी को दोनों देशों के मछुआरों के प्रतिनिधि पाल्क स्ट्रेट इलाके में मछली पकड़ने के अधिकार और श्रीलंकाई नौसेना द्वारा भारतीय मछुआरों पर किए जाने वाले हमले को समाप्ति पर सहमति बनाने के लिए मिले थे। (एजेंसी)

First Published: Friday, January 31, 2014, 13:55

comments powered by Disqus