तेलंगाना : अनशन पर बैठे चंद्रबाबू नायडू को लाया गया अस्पताल

तेलंगाना : अनशन पर बैठे चंद्रबाबू नायडू को लाया गया अस्पताल

तेलंगाना : अनशन पर बैठे चंद्रबाबू नायडू को लाया गया अस्पतालनई दिल्ली : आंध्र प्रदेश विभाजन के विरोध में अपनी भूख हड़ताल के पांचवें दिन तेलुगु देशम पार्टी के प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू को शुक्रवार को यहां भारी हंगामे के बीच पुलिस ने आंध प्रदेश भवन से बलपूर्वक उठाकर अस्पताल में भर्ती करवा दिया। वहां भी उन्होंने भूख हड़ताल जारी रखी।

दिल्ली पुलिस की एक बहुत बड़ी टुकड़ी दोपहर ढ़ाई बजे जब इंडिया गेट के समीप आंध्र भवन पहुंची तब नारेबाजी कर रहे सैकड़ों तेदेपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस टुकड़ी को नायडू को वहां से हटाने से रोकने की कोशिश की।

आंध्र प्रदेश परिसर में धक्का-मुक्की शुरू हो गयी। पुलिस को उस मंच तक पहुंचने के लिए हल्का बल प्रयोग करना पड़ा जहां नायडू बैठे थे। पार्टी की महिला कार्यकर्ता पुलिस का विरोध करने में सबसे आगे थीं।

तेदेपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी एवं मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्डी की तस्वीर वाले राज्य सरकार के बैनरों को फाड़ दिया गया, चप्पल फेंकी गयी और पुतले फूंके गये।

पुलिस नायडू को अस्पताल ले जाने के लिए जो एंबुलेंस लेकर आयी थी, तेदेपा कार्यकर्ताओं ने उसका भी घेराव किया।

करीब एक घंट के बाद पुलिस 63 वर्षीय नायडू को एंबुलेंस से अस्पताल ले गयी। पुलिस ने नायडू समर्थकों को चकमा देने के लिए अंतिम मिनट पर काफिले का रास्ता बदल दिया।

First Published: Friday, October 11, 2013, 15:50

comments powered by Disqus