Last Updated: Sunday, February 9, 2014, 16:10
बीजिंग : चीन ने अंटार्कटिक पर चौथा शोध शिविर शुरू किया है। यह जानकारी अधिकारियों ने शनिवार को दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, नए ताइशान स्टेशन को जोंगशान और कुनलुन स्टेशनों के बीच 2,600 मीटर की ऊंचाई पर स्थापित किया गया है।
अंटार्कटिक के ग्रीष्मकाल में इसमें 20 लोग रह सकते हैं और इसमें स्थायी पंखों वाले विमान के लिए एक रनवे भी है जिसे हिम और बर्फ को देखते हुए विशेष रूप से डिजायन किया गया है।
चीन ने 1984 में पहली बार अंटार्कटिक पर परचम लहराया था जो ग्रेट वॉल, जोंगशान, कुनलुन और ताइशान स्टेशनों को बनाने का पहला कदम था। पहला स्टेशन ग्रेट वॉल 1985 में शुरू किया गया था। ताइशान अगले 15 सालों में काम करना शुरू कर देगा। (एजेंसी)
First Published: Sunday, February 9, 2014, 16:10