अंटार्कटिक - Latest News on अंटार्कटिक | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

चीन ने अंटार्कटिक पर चौथा शोध शिविर खोला

Last Updated: Sunday, February 9, 2014, 16:10

चीन ने अंटार्कटिक पर चौथा शोध शिविर शुरू किया है। यह जानकारी अधिकारियों ने शनिवार को दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, नए ताइशान स्टेशन को जोंगशान और कुनलुन स्टेशनों के बीच 2,600 मीटर की ऊंचाई पर स्थापित किया गया है।

अंटार्कटिका में अब चीनी जहाज के फंसने की आशंका

Last Updated: Friday, January 3, 2014, 17:42

हेलीकॉप्टर के जरिए अंटार्कटिका में फंसे एक रूसी जहाज से 52 लोगों को सुरक्षित तौर पर निकाले जाने पर ऑस्ट्रेलियाई प्रशासन ने शुक्रवार को राहत की सांस ली। इसके साथ ही, वहां पर भारी बर्फ के बीच एक चीनी बचाव जहाज के फंसने से चिंता बढ गयी है।

`भारत का अंटार्कटिका स्टेशन प्रौद्योगिकी में सबसे आगे`

Last Updated: Monday, December 23, 2013, 13:08

प्रख्यात भारतीय भूवैज्ञानिक सुदीप्ता सेनगुप्ता ने 30 वर्षों के बाद आंटार्कटिका की धरती पर स्थित भारतीय शोध केंद्र पहुंचने के बाद कहा कि संशोधित प्रौद्योगिकी ने इस बर्फीले द्वीप पर स्थित भारतीय स्टेशन को विश्व का सर्वश्रेष्ठ बना दिया है।

अंटार्कटिका में ऑस्ट्रेलियाई हेलीकॉप्टर दुर्घटना में 3 घायल

Last Updated: Monday, December 2, 2013, 15:13

हिम प्रदेश अंटार्कटिका में आस्ट्रेलिया का एक हेलीकाप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने से तीन व्यक्ति घायल हो गए और उनकी मदद के लिए वहां पहुंचे एक अन्य हेलीकाप्टर में सवार लोग अंटार्कटिका के सुदूर इलाके में फंस गए हैं और मदद का इंतजार कर रहे हैं।

नासा ने कहा-अंटार्कटिक ओजोन छेद का आकार घटा

Last Updated: Saturday, October 26, 2013, 18:58

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने कहा है कि इस वर्ष अंटार्कटिका में ओजोन छेद का आकार घट गया है। हाल के दशकों की तुलना में छेद का आकार छोटा हो गया है।

अंटार्कटिक में पिघलती बर्फ का बड़ा हिस्सा जलमग्न हिम खंडों का

Last Updated: Monday, September 16, 2013, 16:21

अंटार्कटिक में पिघल रही बर्फ पर किए गए एक नए अध्ययन से पता चला है कि यहां के कुछ हिस्सों में पिघल रही बर्फ का 90 फीसद हिस्सा इसके जलमग्न हिम खंडों का है।

अंटार्कटिक में बर्फ का पिघलना 10 गुना तेज हुआ

Last Updated: Monday, April 15, 2013, 14:36

गर्मियों के मौसम में अंटार्कटिक में बर्फ का पिघलना 600 साल पहले की तुलना में अब दस गुना ज्यादा तेज हो गया है। एक नए अध्ययन में चेतावनी देते हुए कहा गया कि मध्य 20 वीं सदी के बाद से बर्फ के पिघलने की गति इस समय सबसे तेज हो गयी है।

अंटार्कटिका में पहली बार रिकार्ड हुई व्हेल की आवाज

Last Updated: Friday, March 29, 2013, 08:25

अंटार्कटिका में पहली बार व्हेल की आवाज रिकॉर्ड की गई।

भारतीय नौजवानों ने अंटार्कटिक पर लहराया तिरंगा

Last Updated: Sunday, March 10, 2013, 12:45

पृथ्वी को बचाने के संदेश के साथ अंटार्कटिक की यात्रा के लिए गए एक वैश्विक अभियान में शामिल भारतीय नौजवानों के एक समूह ने इस ‘श्वेत महाद्वीप’ में तिरंगा लहराने में कामयाबी हासिल की है ।

अंटार्कटिका में स्विमसूट फोटो शूट का अनुभव...

Last Updated: Wednesday, February 13, 2013, 13:42

सुपर मॉडल केट अपटन कहती हैं कि अंटार्कटिका जैसे ठंडे प्रदेश में स्विमसूट पहनकर फोटो शूट करवाना काफी दर्द भरा अनुभव था, लेकिन यह कमाल का अनुभव था।

प्रेमलता ने की अंटार्कटिका में माउंट विनसन चोटी फतह

Last Updated: Friday, January 18, 2013, 20:50

माउंट एवरेस्ट की चोटी फतह करने वाली भारत की सबसे उम्रदराज महिला प्रेमलता अग्रवाल ने ‘सात चोटियों’ को फतह करने की ‘पर्वतारोहण चुनौती’ पूरी करते हुए अटांर्कटिका में माउंट विनसन की चोटी पर पहुंची।

यूएस-रूस ने अंटार्कटिक में भारतीय स्टेशन का किया निरीक्षण

Last Updated: Tuesday, December 11, 2012, 14:22

अमेरिका-रूस के एक संयुक्त दल ने अंटार्कटिक में भारत और अन्य देशों के अनुसंधान स्टेशनों का निरीक्षण कर अपनी 10 दिवसीय यात्रा समाप्त की।

अंटार्कटिका में बर्फ पिघलने से फैल सकती है मीथेन

Last Updated: Friday, August 31, 2012, 09:00

अंटार्कटिका में बर्फ की चादर के पिघलने से उसमें जमा अरबों टन ग्रीनहाउस गैस मीथेन वातावरण में उत्सर्जित हो सकती हैं, जिससे ग्लोबल वार्मिग का खतरा बढ़ जाएगा।

प्राचीन काल में कहीं ज्यादा गर्म था अंटार्कटिका

Last Updated: Tuesday, June 19, 2012, 21:59

अंटार्कटिका करीब दो करोड़ साल पहले ज्यादा गर्म और नम था, जिससे नए जीवन की शुरुआत में मदद मिली। नासा के एक नए अध्ययन में यह बात सामने आई है।

बदल रहा है अंटार्कटिक का अस्तित्व

Last Updated: Tuesday, March 6, 2012, 08:03

अंटार्कटिक में बाहरी प्रजातियां जिनमें पौधे और छोटे जानवर शामिल हैं, जड़ जमा रही हैं जिसके कारण वहां के मूल पारिस्थिकी तंत्र को नुकसान पहुंचने की संभावना है।

अंटार्कटिका झील से विकास का रहस्योद्घाटन

Last Updated: Friday, February 10, 2012, 03:15

वैज्ञानिकों ने कहा है कि अंटार्कटिका की बर्फ में गहराई पर मौजूद झील की जांच से ग्रह के विकास के बारे में कोई रहस्योद्घाटन हो सकता है और संभवत: जीवन के नए प्रकारों का भी पता चल सकता है।

2 करोड़ साल की झील से हटेगा रहस्य का पर्दा

Last Updated: Tuesday, February 7, 2012, 08:00

रूसी वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि उन्होंने अंटार्कटिक की बर्फ के नीचे दबी दो करोड़ साल पुरानी एक झील में छेद करने में सफलता हासिल कर ली है। इससे झील के नीचे के रहस्य के बारे में पता चलेगा।

अंटार्कटिका में जीवों की नई दुनिया

Last Updated: Thursday, January 5, 2012, 02:50

अंटार्कटिका के करीब समुद्र तल पर अब तक वैज्ञानिकों की नजर से ओझल प्रजातियों का पता चला है जो गर्म, अंधेरे माहौल में समुदायों में रहते हैं।

सूख रहा है अंटार्कटिका

Last Updated: Friday, December 16, 2011, 08:51

वैज्ञानिकों ने पहली बार अंटार्कटिका के उस हिस्से को नक्शे पर दिखाया है जिसमें इसका वह हिस्सा दिख रहा है, जिसमें बर्फ नहीं है।

अंटार्कटिका की छिपी हुई दुनिया मिली!

Last Updated: Monday, December 5, 2011, 17:19

वैज्ञानिकों ने अंटार्कटिका की चट्टानों की परत का अब तक का सबसे विस्तृत नक्शा पेश करने का दावा किया है।

जलवायु परिवर्तन का पूर्वी अंटार्कटिका पर प्रभाव

Last Updated: Tuesday, November 29, 2011, 09:02

पूर्वी अंटार्कटिका पर जलवायु परिवर्तन का गहरा प्रभाव पड़ रहा है।

प्राचीन व्हेल के जबड़े की हड्डी मिली

Last Updated: Thursday, October 13, 2011, 08:11

अंटार्कटिका में व्हेल की एक हड्डी पाई गई है। समझा जाता है कि व्हेल के जबड़े की हड्डी उस व्हेल की हो सकती है जो पूरी तरह जलचर थी।