हॉकी इंडिया ने अर्जुन पुरस्कार के लिए चार खिलाड़ियों की सिफारिश की

हॉकी इंडिया ने अर्जुन पुरस्कार के लिए चार खिलाड़ियों की सिफारिश की

नई दिल्ली : हॉकी इंडिया ने इस साल प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार के लिये स्टार ड्रैग फ्लिकर वी.आर. रघुनाथ, स्ट्राइकर धर्मवीर सिंह, तुषार खांडेकर और पूर्व कप्तान भरत छेत्री के नाम की सिफारिश की है।

हॉकी इंडिया ने आज उन खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों की नामों की घोषणा की जिनके नाम की सिफारिश राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2014 के लिये की गयी है। इन पुरस्कारों में अजरुन पुरस्कार, ध्यानचंद जीवन पर्यंत उपलब्धि पुरस्कार और द्रोणाचार्य पुरस्कार शामिल हैं।

ध्यानचंद जीवन पर्यंत उपलब्धि पुरस्कार के लिए हॉकी इंडिया ने महिला टीम की पूर्व कप्तान सुमारी टेटे के नाम की सिफारिश की। वह सीनियर राष्ट्रीय महिला टीम की कोच भी हैं। जूनियर महिला हाकी टीम के कोच रोमेश पठानिया के नाम की सिफारिश द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिये की गयी है। (एजेंसी)

First Published: Thursday, May 8, 2014, 18:25

comments powered by Disqus