अर्जुन पुरस्कार - Latest News on अर्जुन पुरस्कार | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

हॉकी इंडिया ने अर्जुन पुरस्कार के लिए चार खिलाड़ियों की सिफारिश की

Last Updated: Thursday, May 8, 2014, 18:25

हॉकी इंडिया ने इस साल प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार के लिये स्टार ड्रैग फ्लिकर वी.आर. रघुनाथ, स्ट्राइकर धर्मवीर सिंह, तुषार खांडेकर और पूर्व कप्तान भरत छेत्री के नाम की सिफारिश की है।

हाईकोर्ट ने पहलवान की याचिका पर केंद्र से जवाब मांगा

Last Updated: Friday, January 31, 2014, 00:20

दिल्ली हाईकोर्ट ने अर्जुन पुरस्कार विजेता पूर्व पहलवान की याचिका पर केंद्र और भारतीय कुश्ती महासंघ से जवाब मांगा है।

रंजीत महेश्वरी को नहीं मिलेगा अर्जुन पुरस्कार

Last Updated: Thursday, September 19, 2013, 22:21

खेल मंत्रालय ने फैसला किया कि रंजीत महेश्वरी को प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित नहीं किया जायेगा क्योंकि इस त्रिकूद एथलीट को 2008 में इफेड्रिन प्रतिबंधित पदार्थ के इस्तेमाल का दोषी पाया गया है।

महेश्वरी के अर्जुन पुरस्कार मुद्दे पर आज फैसला करेगा मंत्रालय

Last Updated: Wednesday, September 4, 2013, 00:33

त्रिकूद खिलाड़ी रंजीत महेश्वरी को प्रतिष्ठत अर्जुन पुरस्कार दिया जाए या नहीं इस बारे में खेल मंत्रालय के आज (बुधवार को) फैसला करने की उम्मीद है। इससे पहले भारतीय एथलेटिक्स महासंघ ने सरकार को बताया कि इस खिलाड़ी को डोप अपराध के लिए कभी सजा नहीं दी गई।

सोढ़ी को खेल रत्न, कोहली समेत कई अन्य को अर्जुन पुरस्कार

Last Updated: Saturday, August 31, 2013, 21:07

राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने आज यहां राष्ट्रपति भवन के दरबार हाल में भव्य कार्यक्रम में मशहूर निशानेबाज रंजन सोढ़ी और स्टार क्रिकेटर विराट कोहली सहित खिलाड़ियों तथा कोचों को खेलों के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिये राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों से सम्मानित किया।

खेल रत्न के लिए कृष्णा पूनिया के नाम पर रहस्य बरकरार

Last Updated: Monday, August 19, 2013, 22:10

चक्का फेंक की एथलीट कृष्णा पूनिया को खेल रत्न पुरस्कार की सूची में शामिल करने और अजरुन पुरस्कारों की अंतिम सूची पर फैसला करने पर खेल मंत्रालय कल फैसला कर सकता है।

मेरे जीवन का सबसे खुशी का पल: कोहली

Last Updated: Wednesday, August 14, 2013, 18:34

अर्जुन पुरस्कार के लिये चुने जाने से उत्साहित स्टार क्रिकेटर विराट कोहली ने कहा कि यह उनके जीवन के सबसे खुशी के पलों में से एक है ।

विराट कोहली अर्जुन अवॉर्ड के लिए नामांकित

Last Updated: Tuesday, April 30, 2013, 21:14

खेल मंत्रालय को आज समाप्त हुई समयसीमा के भीतर राष्ट्रीय खेल महासंघों से प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार के लिए लगभग 50 से 60 नामांकन मिले हैं। इसके अलावा द्रोणाचार्य पुरस्कारों के लिए 30 से 40 नामों की सिफारिश की गई है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को अर्जुन पुरस्कार जबकि महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर को ध्यानचंद पुरस्कार (लाइफटाइम अचीवमेंट) के लिए नामित किया है।

विजय, योगेश्वर को खेल रत्न, युवराज को अर्जुन पुरस्कार

Last Updated: Wednesday, August 29, 2012, 10:28

ओलंपिक के नायक निशानेबाज विजय कुमार और पहलवान योगेश्वर दत्त आज राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न हासिल करेंगे। क्रिकेटर युवराज सिंह समेत 25 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार भी दिया जाएगा।

विजय-योगेश्वर को खेल रत्न देने की सिफारिश

Last Updated: Saturday, August 18, 2012, 21:19

लंदन ओलंपिक में पदक जीतने वाले निशानेबाज विजय कुमार और पहलवान योगेश्वर दत्त के नाम की संयुक्त सिफारिश आज देश के सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न के लिए की गई।

खेल पुरस्कारों पर मंत्रालय-बीसीसीआई में ठनी

Last Updated: Thursday, June 7, 2012, 21:31

बीसीसीआई ने गुरुवार को कहा कि उसे क्रिकेटरों के लिए खेल मंत्रालय से अर्जुन एवं राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के नामांकन के मद्देनजर कोई आवेदन नहीं मिला है।