हॉकी विश्व कप : भारत-इंग्लैंड के बीच मुकाबला आज

हॉकी विश्व कप : भारत-इंग्लैंड के बीच मुकाबला आज

हॉकी विश्व कप : भारत-इंग्लैंड के बीच मुकाबला आजद हेग : भारतीय हॉकी टीम एफआईएच विश्व कप के तहत सोमवार को इंग्लैंड के खिलाफ क्योसेरा स्टेडियम में उतरेगी। भारत को अपने पहले ग्रुप मैच में बेल्जियम के हाथों 2-3 से हार मिली थी लेकिन अब भारत को इस हार को भुलाकर अपना खाता खोलना होगा। एफआईएच के विश्व वरीयता क्रम में इंग्लैंड चौथे और भारत आठवें स्थान पर है।

भारतीय टीम के मुख्य कोच टेरी वॉल्श ने कहा है कि इंग्लैंड को हराना काफी मुश्किल है लेकिन उनके खिलाड़ी उसे रोकने का पूरा प्रयास करेंगे। इस साल भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक एक मुकाबला हुआ है। नई दिल्ली में आयोजित हीरो हॉकी वर्ल्ड लीग फाइनल्स के दौरान इंग्लैंड ने भारत को 2-0 से हराया था।

इससे पहले भारत और इंग्लैंड दो बार 2012 में आमने-सामने आ चुके हैं। चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान पहले मैच में मेलबर्न में भारत ने 3-1 से जीत हासिल की थी जबकि दूसरी बार उसे 1-2 से अंतर्राष्ट्रीय सुपर सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद दोनों जनवरी में विश्व लीग के फाइनल में भिड़े। यहां भी भारत को 0-2 से हार का सामना करना पड़ा था।

भारत में इस मैच का प्रसारण टेन स्पोर्ट्स पर शाम 7.30 बजे से किया जाएगा। (एजेंसी)

First Published: Monday, June 2, 2014, 11:57

comments powered by Disqus