हॉकी विश्व कप - Latest News on हॉकी विश्व कप | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

विश्व कप हॉकी सेमीफाइनल में पहुंचा नीदरलैंड

Last Updated: Monday, June 9, 2014, 12:55

ओलंपिक रजत पदक विजेता नीदरलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 7-1 से हराकर पुरूष हॉकी विश्व कप सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। तीन बार के विश्व कप चैम्पियन नीदरलैंड ने लगातार चार जीत के साथ ग्रुप बी में 12 अंक लेकर शीर्ष स्थान हासिल किया।

हॉकी विश्व कप: कोच वाल्श चाहते हैं, `खुद पर भरोसा रखे भारतीय टीम`

Last Updated: Sunday, June 8, 2014, 16:50

भारतीय हॉकी कोच टेरी वाल्श चाहते हैं कि भारतीय टीम कल यहां एफआईएच पुरुष विश्व कप में गत चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले लीग मुकाबले में खुद को भरोसा रखे।

हॉकी विश्व कप: भारत ने मलेशिया को 3-2 से हराया

Last Updated: Sunday, June 8, 2014, 16:37

आकाशदीप सिंह के तीन मिनट में किये गये दो गोल की बदौलत भारत ने आज यहां पुरूष हाकी विश्व कप के मैच में मलेशिया पर 3-2 से जीत दर्ज की। जसजीत सिंह कुलार ने 13वें मिनट में भारत के लिये पहला गोल किया लेकिन मलेशिया ने 45वें मिनट में मोहम्मद राजी द्वारा पेनल्टी कार्नर से किये गोल से स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।

हॉकी विश्व कप : भारत-इंग्लैंड के बीच मुकाबला आज

Last Updated: Monday, June 2, 2014, 11:57

भारतीय हॉकी टीम एफआईएच विश्व कप के तहत सोमवार को इंग्लैंड के खिलाफ क्योसेरा स्टेडियम में उतरेगी। भारत को अपने पहले ग्रुप मैच में बेल्जियम के हाथों 2-3 से हार मिली थी लेकिन अब भारत को इस हार को भुलाकर अपना खाता खोलना होगा। एफआईएच के विश्व वरीयता क्रम में इंग्लैंड चौथे और भारत आठवें स्थान पर है।

जूनियर हॉकी विश्व कप: जर्मनी के क्रिस्टोफर रूर रहे टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

Last Updated: Monday, December 16, 2013, 10:35

फ्रांस को हराकर लगातार दूसरा खिताब जीतने वाली जर्मनी के क्रिस्टोफर रूर ने हीरो जूनियर हाकी विश्व कप में टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार जीता।

जर्मनी ने फ्रांस को हराकर जीता रिकॉर्ड छठा जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप

Last Updated: Monday, December 16, 2013, 10:31

निकलस वेलेन की हैट्रिक के दम पर जर्मनी ने आत्मविश्वास से ओतप्रोत फ्रांस को 5-2 से हराकर रिकॉर्ड छठा और लगातार दूसरा जूनियर हॉकी विश्व कप जीत लिया।

हॉकी विश्व कप : फ्रांस, जर्मनी के बीच खिताबी जंग आज

Last Updated: Sunday, December 15, 2013, 13:16

हीरो जूनियर हॉकी विश्व कप का फाइनल आज पांच बार की चैम्पियन जर्मनी और फ्रांसीसी टीमों के बीच खेला जाएगा। जर्मनी जहां खिताब बरकरार रखना चाहगी वहीं फ्रांस पहली बार खिताब की चमक देखना चाहेगा। मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में रात आठ बजे से होने वाले इस मुकाबले पर सबकी नजर होगी लेकिन उससे पहले भी रविवार को कुछ अहम प्लेऑफ मुकाबले खेले जाएंगे।

हॉकी विश्व कप : सेमीफाइनल में आज फ्रांस-मलेशिया, जर्मनी-नीदरलैंड्स की टक्कर

Last Updated: Friday, December 13, 2013, 09:48

मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में हीरो जूनियर हॉकी विश्व कप टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में फ्रांस का सामना एशियाई चैम्पियन मलेशिया से होगा जबकि दूसरे सेमीफाइनल में नीदरलैंड्स और जर्मनी आमने-सामने होंगे।

हॉकी विश्व कप: भारत ने अर्जेटीना को हराया, पाक से अगली भिड़ंत

Last Updated: Thursday, December 12, 2013, 22:22

भारतीय हॉकी टीम ने गुरुवार को 9-12 स्थान के लिए खेले गए क्लासिफिकेशन मैच में अर्जेटीना को 4-2 से हरा दिया। अब भारत 9-10 स्थान के क्लासिफिकेशन मैच में 14 दिसम्बर को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ेगा।

अर्जेंटीना के खिलाफ प्लेऑफ में प्रतिष्ठा बचाने उतरेगा भारत

Last Updated: Wednesday, December 11, 2013, 22:46

कोरिया के खिलाफ ड्रॉ खेलने से जूनियर पुरूष हॉकी विश्व कप से बाहर होने के बाद भारत कल यहां मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में अर्जेंटीना के खिलाफ नौ से 12वें स्थान के क्लासिफिकेशन मैच में प्रतिष्ठा बचाने की खातिर मैदान पर उतरेगा।

हॉकी विश्व कप: भारत बाहर, कोरिया क्वार्टर फाइनल में

Last Updated: Wednesday, December 11, 2013, 00:45

भारतीय हॉकी टीम जूनियर विश्व कप की खिताबी दौड़ से बाहर हो गई। भारत को मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में जारी इस टूर्नामेंट की खिताबी दौड़ में बने रहने के लिए मंगलवार को कोरिया को हराना था, लेकिन कोरिया ने अपने स्टार सेयोंगजू यू की हैट्रिक की बदौलत उसे 3-3 के ड्रॉ पर रोकते हुए अपना रास्ता साफ कर लिया।

हॉकी विश्व कप: कोरिया के खिलाफ भारत के लिए करो या मरो का मुकाबला

Last Updated: Monday, December 9, 2013, 20:59

पहले दो मैचों में टुकड़ों में अच्छा प्रदर्शन करने वाली भारतीय टीम को जूनियर हाकी विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश के लिये कल हर हालत में कोरिया को हराना होगा और कोरियाई टीम भी इस प्री क्वार्टर फाइनल में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के इरादे से उतरेगी।

हॉकी विश्व कप: कनाडा के खिलाफ बड़ी जीत चाहेगा भारत

Last Updated: Saturday, December 7, 2013, 11:45

भारतीय हॉकी टीम मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में जारी हीरो जूनियर हॉकी विश्व कप के दूसरे दिन शनिवार को अपने दूसरे पूल मैच में कनाडा के साथ भिड़ेगी। भारत को पूल-सी के अपने पहले ही मैच में नीदरलैंड्स के हाथों 2-3 से हार मिली थी। खिताब की दौड़ में बने रहने के लिए भारत को अब बाकी के अपने दोनों पूल मैच हर हाल में जीतने होंगे।

हॉकी विश्व कप के लिए भारत ने किया क्वालीफाई

Last Updated: Monday, November 4, 2013, 11:04

भारतीय पुरूष हॉकी टीम रविवार को राबोबैंक हॉकी विश्व कप के लिए आधिकारिक तौर पर क्वालीफाई कर गई।

हॉकी विश्व कप 2018 की मेजबानी की रेस में है भारत

Last Updated: Tuesday, September 10, 2013, 20:00

भारत उन पांच देशों में शामिल है जिसने 2018 के हॉकी विश्व कप की मेजबानी के लिये अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) के सामने अपनी पेशकश रखी है।

शाहरूख की ‘चक दे’ से ली थी प्रेरणा: रानी रामपाल

Last Updated: Tuesday, August 6, 2013, 16:32

जूनियर महिला हॉकी विश्व कप में पहली बार पदक जीतकर इतिहास रचने वाली भारतीय टीम की स्टार फारवर्ड रानी रामपाल ने कहा कि मुकाबले से पहले ‘चक दे इंडिया’ में शाहरूख खान की ‘70 मिनट वाली स्पीच’ सभी के दिमाग में थी।