फीफा विश्व कप-2014 के लिए 32 टीमों के नाम तय

फीफा विश्व कप-2014 के लिए 32 टीमों के नाम तय

लंदन : ब्राजील में अगले साल होने वाले फीफा विश्व कप में खेलने वाली सभी 32 टीमों के नाम तय हो गए हैं। दक्षिण अमेरिका जोन से उरुग्वे के इसकी योग्यता हासिल करने के साथ ही ये नाम तय हुए। उरुग्वे ने बुधवार को विश्व कप के लिए योग्यता हासिल की। विश्व कप के लिए ड्रॉ छह दिसम्बर को निकाले जाएंगे। अलग-अलग क्षेत्रों से क्वालीफाई करने वाली टीमों के नाम इस प्रकार से हैं-

यूरोप : नीदरलैंड्स (मौजूदा उपविजेता), इटली, बेल्जियम, जर्मनी, स्विट्जरलैंड, स्पेन (मौजूदा विश्व चैम्पियन), इंग्लैंड, रूस, बोस्निया-हर्जेगोविना, क्रोएशिया, ग्रीस, पुर्तगाल और फ्रांस।

एशिया : जापान, आस्ट्रेलिया, ईरान, दक्षिण कोरिया।

दक्षिण अमेरिका : ब्राजील (मेजबान), अर्जेटीना, कोलम्बिया, चिली, एक्वाडोर, उरुग्वे।

उत्तर अमेरिका : अमेरिका, कोस्टा रिका, होंडूरास, मेक्सिको।

अफ्रीका : नाइजीरिया, आइवरी कोस्ट, कैमरून, घाना, अल्जीरिया।

First Published: Thursday, November 21, 2013, 12:16

comments powered by Disqus