चीन की लंबी दूरी की धावक पर दो साल का प्रतिबंध ।two year ban imposed on long distance runner of China

चीन की लंबी दूरी की धावक पर दो साल का प्रतिबंध

बीजिंग : चीन की लंबी दूरी की धावक सुन जुआन प्रतिबंधित दवाओं के सेवन की दोषी पाई गई हैं। इस कारण उन पर दो साल का प्रतिबंध लगाया गया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक अगले साल 28 साल की होने जा रही सुन को आउट ऑफ कम्पटीशन टेस्ट में टेस्टोस्टेरोन के सेवन का दोषी पाया गया। यह डोप टेस्ट 26 अप्रैल को किया गया था।

प्रतिबंध के अलावा सुन पर 20 हजार युआन का जुर्माना भी लगाया गया है। उनके कोच जिन हाएपेंग पर भी दो साल का प्रतिबंध और 20 हजार युआन का प्रतिबंध लगा है। (एजेंसी)

First Published: Friday, October 18, 2013, 17:36

comments powered by Disqus