प्रतिबंध - Latest News on प्रतिबंध | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

मोदी-शरीफ की बैठक के लिए लुटियंस जोन में यातायात प्रतिबंध

Last Updated: Tuesday, May 27, 2014, 00:19

दिल्ली पुलिस ने आज एक चेतावनी जारी कर लोगों को लुटियंस जोन में हैदराबाद हाउस के आसपास के कुछ रास्तों से बचने की सलाह दी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने पाकिस्तानी समकक्ष नवाज शरीफ से कल सुबह नौ बजे यहीं मिलने वाले हैं।

भारत ने लिट्टे पर प्रतिबंध पांच साल और बढ़ाया

Last Updated: Thursday, May 15, 2014, 22:59

भारत सरकार ने दुनिया के अत्यंत घातक आतंकवादी संगठनों में से एक लिबरेशन टाइगर्स आफ तमिल ईलम (लिट्टे) पर 23 साल से लगे प्रतिबंध को और पांच साल के लिए बढ़ा दिया है।

उत्तर प्रदेश में विजय जुलूसों पर प्रतिबंध: मुख्य सचिव

Last Updated: Wednesday, May 14, 2014, 18:12

उत्तर प्रदेश सरकार ने लोकसभा चुनाव में विजयी प्रत्याशियों पर हमले की आशंका जताते हुए उनकी, खासकर अतिविशिष्ट प्रत्याशियों की सुरक्षा पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिये हैं।

`ईरान के प्रतिबंधित परमाणु हथियारों की खरीद में कमी`

Last Updated: Tuesday, May 13, 2014, 11:16

संयुक्त राष्ट्र विशेषज्ञों की एक रिपोर्ट के अनुसार पिछले छह से नौ महीने में ईरान के प्रतिबंधित परमाणु और मिसाइल कार्यक्रमों से जुड़ी खरीद में कमी आई है, जो राष्ट्रपति हसन रूहानी के शासन में बदले राजनीतिक परिदृश्य या नये अप्रत्यक्ष उपायों के इस्तेमाल का परिणाम हो सकता है।

विश्वबैंक ने दो भारतीय कंपनियों को प्रतिबंधित किया

Last Updated: Sunday, May 11, 2014, 12:21

विश्व बैंक ने अपने धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार के दिशानिर्देशों के उल्लंघन के लिए दो भारतीय कंपनियों को प्रतिबंधित किया है। प्रतिबंध के बाद ये दोनों कंपनियां विश्व बैंक द्वारा वित्तपोषित किसी भी परियोजना में कुछ निश्चित अवधि के लिए भागीदारी की पात्र नहीं होंगी।

सउदी अरब ने भारत से मिर्च के आयात पर लगाया बैन

Last Updated: Saturday, May 10, 2014, 17:34

सउदी अरब ने भारतीय मिर्च के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया है। उसने यह कदम इस मिर्च में कीटनाशक तत्वों की अधिक उपस्थिति का हवाला देते हुए उठाया है। सउदी अरब भारत से ताजा सब्जियों का पांचवां सबसे बड़ा आयातक है।

अल्फांसो आम के आयात पर बैन का किया बचाव

Last Updated: Friday, May 9, 2014, 14:07

यूरोपीय संघ (ईयू) ने अल्फांसो आम के आयात पर अपने प्रतिबंध का बचाव किया है लेकिन कहा कि गुणवत्ता नियंत्रण से संबंधित सभी मुद्दों की समीक्षा के बाद वह अपने फैसले पर पुनर्विचार करने के बारे में सोच सकता है। उसने इस मुद्दे पर अपने उठाये गये कदम को लेकर उठे विवाद को ‘चुनावी राजनीति’ का परिणाम बताया।

डोप टेस्ट में विफल काशिफ पर लगा प्रतिबंध

Last Updated: Wednesday, May 7, 2014, 22:20

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने डोप टेस्ट में विफल रहने पर प्रतिभावान बल्लेबाज काशिफ सिद्दिकी पर दो साल का प्रतिबंध लगाया।

पाकिस्तानी एयरलाइन पर प्रतिबंध लगाने की चेतावनी

Last Updated: Tuesday, May 6, 2014, 19:36

सऊदी अरब ने संकटग्रस्त पाकिस्तानी इंटरनेशनल एयरलाइन (पीआईए) को चेतावनी दी है कि वह बकाए का भुगतान और समय सारिणी का पालन करने में विफल रहती है तो वह अपने यहां उसके परिचालन पर प्रतिबंध लगा देगा।

लंदन हाईकोर्ट ने कनेरिया पर आजीवन प्रतिबंध का फैसला बरकरार रखा

Last Updated: Tuesday, May 6, 2014, 18:51

दानेश कनेरिया के पेशेवर क्रिकेट में लौटने की उम्मीदों को सोमार को करारा झटका लगा जब लंदन हाईकोर्ट ने पाकिस्तान के इस लेग स्पिनर की उन पर लगाए गए आजीवन प्रतिबंध के खिलाफ दायर अपील को खारिज कर दिया।

विरोधियों ने शाह को गिरफ्तार करने, पाबंदी लगाने की मांग की

Last Updated: Monday, May 5, 2014, 18:37

भाजपा के विरोधी दलों ने नरेन्द्र मोदी के निकट सहयोगी अमित शाह के विवादास्पद बयान को लेकर उनकी तत्काल गिरफ्तारी और उत्तर प्रदेश में उनके चुनाव प्रचार करने पर रोक लगाने की मांग की है। शाह आजमगढ़ को ‘आतंकियों का गढ़’ बताया था।

गुजरात पुलिस ने दी मोदी को क्लीन चिट, कहा-भाषण प्रतिबंधित क्षेत्र के बाहर

Last Updated: Thursday, May 1, 2014, 23:48

गुजरात पुलिस ने प्रारंभिक जांच में पाया कि मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों की भीड़ को 100 मीटर के प्रतिबंधित दायरे से बाहर संबोधित किया था।

यूरोपीय संघ ने भारतीय आम पर लगाया प्रतिबंध

Last Updated: Thursday, May 1, 2014, 21:04

भारतीय आम के आयात पर 28 देशों वाले यूरोपीय संघ का प्रतिबंध आज से प्रभावी हो गया है जबकि निर्यातकों और उपभोक्ताओं की ओर से इसी आलोचना हो रही है।

US ने पुतिन के सहयोगियों, रूसी कंपनियों पर ताजा प्रतिबंध लगाया

Last Updated: Tuesday, April 29, 2014, 00:09

अमेरिका ने यूक्रेन में अवैध दखल और उकसाऊ कार्यों को लेकर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से करीबी तौर पर जुड़े सात रूसी अधिकारियों और 17 कंपनियों पर सोमवार को नए प्रतिबंध लगाए।

EU ने अल्फांसो आम, सब्जियों को प्रतिबंधित किया

Last Updated: Monday, April 28, 2014, 18:28

यूरोपीय संघ ने भारत से तात्कालिक रूप से अल्फांसो आम और चार सब्जियों को 1 मई से प्रतिबंधित कर दिया है जिसके कारण भारतीय समुदाय के लोगों, कानून निर्माताओं और व्यापारियों का विरोध प्रदर्शन हुआ है।

यूक्रेन संकट: रूस पर अतिरिक्त प्रतिबंध लगाएगा जी-7

Last Updated: Saturday, April 26, 2014, 13:38

जी-7 देशों के नेताओं ने पूर्वी यूक्रेन को अस्थिर बनाने के रूस समर्थित प्रयासों पर गहरी चिंता जताते हुए कहा है कि उन्होंने मॉस्को पर अतिरिक्त प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, ब्रिटेन और अमेरिका जी-7 के सदस्य देश हैं।

मलिक ने आजीवन प्रतिबंध को लेकर PCB पर साधा निशाना

Last Updated: Wednesday, April 23, 2014, 21:52

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलीम मलिक ने उनके उपर लगे आजीवन प्रतिबंध की समीक्षा से इनकार करने और लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में सहायता मैच कराने वाली चैरिटी संस्था से सक्रिय रूप से जुड़े होने को मान्यता नहीं देने पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) पर निशाना साधा है।

पाक सीनेट ने YouTube से प्रतिबंध हटाने की मांग की

Last Updated: Monday, April 21, 2014, 23:58

पाकिस्तान में यू्ट्यूब पर लगे प्रतिबंध को हटाने के लिए संघर्ष कर रहे लोगों को आंशिक जीत प्राप्त हुई जब सीनेट की एक समिति ने आज देश में इस लोकप्रिय वीडियो शेयरिंग वेबसाइट को खोलने की मांग की।

आजम से प्रतिबंध हटाए चुनाव आयोग : सपा

Last Updated: Friday, April 18, 2014, 12:19

भाजपा के महासचिव अमित शाह के खिलाफ उत्तर प्रदेश में चुनावी रैली करने पर लगाई गई रोक हटाए जाने के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) ने शुक्रवार को चुनाव आयोग से आजम खान पर लगाए गए प्रतिबंध हटाने की मांग की है।

पिछले साल सोना-चांदी का आयात 40 प्रतिशत घटा

Last Updated: Friday, April 11, 2014, 16:17

समाप्त वित्त वर्ष के दौरान सोना और चांदी का आयात एक साल पहले के मुकाबले 40 प्रतिशत घटकर 33.46 अरब डालर रह गया।

डोप टेस्ट में पॉवेल नाकाम, 18 महीने का प्रतिबंध

Last Updated: Friday, April 11, 2014, 14:22

100 मीटर के पूर्व विश्व रिकार्डधारी जमैका के एथलीट आसफा पॉवेल डोप टेस्ट में नाकाम हो गए हैं और इस कारण उन पर 18 महीने का प्रतिबंध लगाया गया है।

यात्रा प्रतिबंध हटाने संबंधी मुशर्रफ की अर्जी खारिज

Last Updated: Wednesday, April 2, 2014, 23:06

पाकिस्तान सरकार ने देशद्रोह के मामले में अभ्यारोपित पूर्व सैन्य शासक परवेज मुशर्रफ पर लगे यात्रा प्रतिबंध को हटाने के संबंध में उनके आवेदन को खारिज कर दिया है।

अमेरिकी कांग्रेस ने यूक्रेन को मदद और रूस पर प्रतिबंध लगाने को दी मंजूरी

Last Updated: Wednesday, April 2, 2014, 09:38

अमेरिकी कांग्रेस ने पहली बाध्यकारी प्रतिक्रिया के तहत क्रीमिया को हड़पने के कारण रूस के खिलाफ प्रतिबंधों सहित यूक्रेन को अमेरिकी सहायता पैकेज दिये जाने को अपनी मंजूरी प्रदान कर दी है।

श्रीलंका ने लिट्टे, तमिल प्रवासी समूहों पर बैन लगाया

Last Updated: Tuesday, April 1, 2014, 23:11

श्रीलंका ने लिट्टे और 15 दूसरे तमिल प्रवासी समूहों पर प्रतिबंध लगा दिया है।

नक्सलियों का लोगों से चुनाव बहिष्कार का आह्वान

Last Updated: Tuesday, April 1, 2014, 16:33

प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) ने ओडिशा में लोगों से चुनाव का बहिष्कार करने का आह्वान किया है और राज्य के कई हिस्सों में 10 अप्रैल को बंद का आह्वान किया है। एक नक्सली नेता ने मंगवार को जारी ऑडियो क्लिप में यह संदेश दिया है।

एसवीएस सिक्योरिटीज पर एक साल का प्रतिबंध

Last Updated: Friday, March 28, 2014, 17:57

भारतीय प्रतिभूति एवं विनियम बोर्ड (सेबी) ने एसवीएस सिक्योरिटीज पर शेयर बाजार में कारोबार से एक साल का प्रतिबंध लगा दिया है।

युवतियों के जींस पहनने पर 52 गांवों में पाबंदी

Last Updated: Tuesday, March 25, 2014, 19:30

मथुरा के यदुवंशी समाज ने पंचायत करके 52 गांवों में कई सामाजिक प्रतिबंध लागू कर दिए हैं। इसमें नशाबंदी एवं युवतियों के जींस पहनने पर रोक लगाए जाने जैसे प्रतिबंध मुख्य हैं।

यूरोपीय संघ ने यूक्रेन के साथ संबंध किए मजबूत, रूस पर लगाए प्रतिबंध

Last Updated: Saturday, March 22, 2014, 13:28

यूरोपीय संघ ने ऐतिहासिक समझौते के राजनीतिक प्रावधानों पर हस्ताक्षर कर यूक्रेन का पश्चिमी धड़े में स्वागत किया है। इससे पहले रूस ने क्रीमिया को अपने अधिकार क्षेत्र में ले लिया था।

रूसी और यूक्रेनी हस्तियों पर यूरोपीय संघ ने लगाए प्रतिबंध

Last Updated: Friday, March 21, 2014, 10:56

यूरोपीय संघ ने रूस एवं यूक्रेन की 12 और हस्तियों पर संपत्ति संबंधी तथा यात्रा प्रतिबंध लगा दिए हैं। मास्को द्वारा क्रीमिया को रूस में मिलाए जाने के बाद यूरोपीय खेमे के निशाने पर आए इन लोगों की संख्या अब बढ़कर 33 हो गई है।

यूक्रेन संकट: ऑस्ट्रेलिया ने रूसी अधिकारियों पर लगाए प्रतिबंध

Last Updated: Wednesday, March 19, 2014, 13:53

क्रीमिया को रूस में मिलाने के लिए मददगार की भूमिका निभाने वाले एक दर्जन रूसी और यूक्रेनी अधिकारियों के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने आर्थिक और यात्रा प्रतिबंध लगाए हैं।

सिल्वियो बर्लुस्कोनी पर प्रतिबंध बरकरार

Last Updated: Wednesday, March 19, 2014, 11:05

इटली की सर्वोच्च अदालत ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी पर अगले दो साल के लिए सार्वजनिक पद ग्रहण करने पर प्रतिबंध बरकरार रखा है।

जापान ने रूस पर लगाया प्रतिबंध

Last Updated: Tuesday, March 18, 2014, 10:25

जापान ने मंगलवार को क्रीमिया संकट के संदर्भ में रूस के खिलाफ प्रतिबंध की घोषणा की है। यह जानकारी विदेश मंत्रालय ने दी है।

कनेरिया ने बैन के खिलाफ अपील के लिए 28000 पौंड जमा किए

Last Updated: Tuesday, March 11, 2014, 10:46

पाकिस्तान के प्रतिबंधित लेग स्पिनर दानेश कनेरिया ने आजीवन प्रतिबंध के खिलाफ अपनी अपील की 11 अप्रैल को सुनवाई के लिये लंदन के व्यावसायिक हाईकोर्ट में 28,000 पौंड जमा किये हैं। कनेरिया के करीबी सूत्र ने कहा कि अपने रिश्तेदारों, दोस्तों और साथियों की मदद से वह 28,000 पौंड इकट्ठा करने में सफल रहे।

गेंद से छेड़छाड़ के लिए बोथा पर एक मैच का बैन

Last Updated: Friday, March 7, 2014, 19:00

दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी जोहान बोथा शुक्रवार को क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) द्वारा निलंबित किए जाने के कारण शेफील्ड शील्ड क्रिकेट टूर्नामेंट के महत्वपूर्ण फाइनल राउंड मैच में साउथ आस्ट्रेलिया के लिए नहीं खेल पाएंगे।

फेसबुक, यूट्यूब पर लग सकता है प्रतिबंध : तुर्की

Last Updated: Friday, March 7, 2014, 12:20

तुर्की के प्रधानमंत्री तैयीप एरदोगन ने चेतावनी दी है कि उनकी सरकार सोशल मीडिया नेटवर्क यूट्यूब और फेसबुक पर प्रतिबंध लगा सकती है।

यूक्रेन की मदद के मुद्दे पर मतदान करेंगे अमेरिकी सांसद

Last Updated: Thursday, March 6, 2014, 15:33

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के सदस्य यूक्रेन के लिए एक आर्थिक पैकेज को मंजूरी देने के लिए आज मतदान करेंगे, लेकिन मुद्दे पर रूस के खिलाफ आर्थिक प्रतिबंधों को हकीकत में तब्दील करना अभी दूर की कौड़ी है।

भाजपा चुनाव सर्वेक्षेणों पर प्रतिबंध के खिलाफ

Last Updated: Wednesday, February 26, 2014, 20:46

चुनावी रूझानों के सर्वेक्षणों में कथित हेरा-फेरी के चलते उन पर प्रतिबंध लगाने की कांग्रेस की मांग का विरोध करते हुए भाजपा ने आज कहा कि सत्तारूढ़ दल हर उस व्यक्ति के मुंह पर टेप लगाना चाहता है जो उसके पक्ष में नहीं है।

ओपिनियन पोल पर प्रतिबंध लगाया जाए : कांग्रेस

Last Updated: Wednesday, February 26, 2014, 20:19

चुनाव पूर्व सर्वेक्षण कराने वाली प्रमुख कंपनियों द्वारा सर्वेक्षण के नतीजों में कथित रूप से हेरफेर किये जाने के मामले को गंभीरता से लेते हुए कांग्रेस ने आज चुनाव आयोग से इसपर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।

यूक्रेन पर प्रतिबंध लगाने को यूरोपीय संघ तैयार

Last Updated: Friday, February 21, 2014, 11:48

यूरोपीय संघ (ईयू) के विदेश मंत्रियों ने यूक्रेन पर प्रतिबंध को मंजूरी दी है। इसके तहत वीजा और हिंसा से संबंधित सामग्रियों के निर्यात पर भी प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। यह जानकारी यूरोपीय संघ के विदेश नीति प्रमुख कैथरीन एश्टन ने दी।

यूक्रेन में हिंसा के जिम्मेदार लोगों पर अमेरिका लगाएगा प्रतिबंध

Last Updated: Friday, February 21, 2014, 11:13

अमेरिकी उप राष्ट्रपति जो. बाइडेन ने यूक्रेन के राष्ट्रपति विक्टर यानुकोवाइच को धमकी दी है कि कीव में हुई हिंसा के जिम्मेदार अधिकारियों पर अमेरिका प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर रहा है।

IOC ने भारतीय ओलंपिक संघ पर से हटाया प्रतिबंध

Last Updated: Tuesday, February 11, 2014, 14:35

दागी अधिकारियों के कारण ओलंपिक अभियान से बाहर हुए भारत पर से अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने प्रतिबंध हटा दिया है। भारतीय ओलंपिक संघ के नये सिरे से चुनाव होने के कुछ दिन बाद ही यह फैसला लिया गया।

सरकार ने सिमी पर 5 वर्ष के लिए प्रतिबंध बढ़ाया

Last Updated: Thursday, February 6, 2014, 22:30

केंद्र सरकार ने स्टूडेंट इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) पर एक फरवरी से अगले पांच वर्षों के लिए प्रतिबंध बढ़ा दिया है। गृह मंत्रालय का कहना है कि अगर इस पर प्रतिबंध नहीं लगाया गया तो यह देश के ‘धर्मनिरपेक्ष ताने-बाने में बाधा’ डालेगा।

यूएसएफडीए ने रैनबैक्सी की दवाओं पर प्रतिबंध लगाया

Last Updated: Friday, January 24, 2014, 15:04

भारतीय दवा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी रैनबैक्सी को झटका देते हुए अमेरिका की खाद्य एवं दवा नियामक ने कंपनी के पंजाब स्थित टोंसा संयंत्र में अमेरिकी बाजार के लिए बनी दवाओं के वितरण पर पाबंदी लगा दी है।

समलैंगिक संबंधों पर प्रतिबंध नहीं : व्लादिमीर पुतिन

Last Updated: Saturday, January 18, 2014, 23:27

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि विश्व के कई अन्य देशों की तरह रूस में समलैंगिक संबंधों को अपराध नहीं माना गया है।

दक्षिण चीन सागर में चीन के प्रतिबंध उकसाने वाले: अमेरिका

Last Updated: Friday, January 10, 2014, 10:23

दक्षिण चीन सागर के विवादित जल क्षेत्र में मछली पकड़ने पर चीन की हालिया पाबंदी को अमेरिका ने ‘भड़काऊ और संभावित खतरनाक कदम’ करार दिया है।

...जब आप सरकार ने मीडिया के प्रवेश पर लगाया बैन

Last Updated: Tuesday, December 31, 2013, 09:24

दिल्ली सचिवालय में आम आदमी पार्टी की सरकार का दूसरा कार्यदिवस हंगामेदार रहा। दिन में सचिवालय परिसर में मीडिया के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने के बाद मीडिया ने संवाददाता सम्मेलन का बहिष्कार कर दिया हालांकि शाम में इस प्रतिबंध को हटा लिया गया।

बांग्लादेश में मार्च से पहले सैकड़ों लोगों को लिया गया हिरासत में

Last Updated: Sunday, December 29, 2013, 00:05

बांग्लादेश में अधिकारियों ने 700 से अधिक विपक्षी कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है जो पांच जनवरी को चुनाव स्थगित करने की मांग को लेकर विपक्षी बीएनपी द्वारा रविवार को आयोजित होने वाले विरोध मार्च पर लगाये गए प्रतिबंध का उल्लंघन करते हुए एकत्रित होने का प्रयास कर रहे थे।

बिना लालबत्ती के चलेंगे दिल्ली सरकार के मंत्री और अधिकारी

Last Updated: Saturday, December 28, 2013, 19:39

वीआईपी संस्कृति खत्म करने का अपना वादा पूरा करते हुए दिल्ली की आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार ने आज निर्णय किया कि उसके मंत्री और अधिकारी लाल बत्ती का इस्तेमाल नहीं करेंगे। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की पहली बैठक में यह फैसला किया गया।

सौरव गांगुली के कोचिंग केंद्र पर एक साल का प्रतिबंध

Last Updated: Friday, December 20, 2013, 13:38

उम्र की जालसाजी करने का दोषी पाये जाने के बाद पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली और बंगाल के पूर्व कप्तान संबरन बनर्जी के दो क्रिकेट कोचिंग सेंटर सहित कुल 13 केंद्रों पर बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) ने एक साल का प्रतिबंध लगा दिया।

अमेरिकी प्रतिबंध के खिलाफ ईरान ने परमाणु वार्ता छोड़ी

Last Updated: Friday, December 13, 2013, 22:45

ईरान ने अमेरिका की ओर से प्रतिबंधों से जुड़ी सूची का विस्तार किए जाने के विरोध में दुनिया के प्रमुख देशों के साथ चल रही परमाणु वार्ता छोड़ दी है।

सिंगापुर ने लिट्ल इंडिया में शराब पर लगाया प्रतिबंध

Last Updated: Friday, December 13, 2013, 10:46

बीते रविवार को लिट्ल इंडिया इलाके में हुए दंगे के मद्देनजर सिंगापुर ने वहां इस सप्ताह के अंत तक शराब की बिक्री और उसकी खपत पर प्रतिबंध लगा दिया है।

अमेरिका ने ईरान तेल प्रतिबंध से भारत, चीन को छूट दी

Last Updated: Saturday, November 30, 2013, 16:44

अमेरिका ने ईरान से तेल ब्रिकी को लक्षित अपने कड़े प्रतिबंधों से भारत, चीन व कुछ अन्य देशों को छह और महीने के लिए छूट दी है।

विश्व बैंक ने पीसीएल पर लगाया 11 साल का प्रतिबंध

Last Updated: Thursday, November 28, 2013, 19:48

विश्व बैंक ने केंद्रीय मंत्री तथा कांग्रेस नेता के संबाशिव राव द्वारा वित्तपोषित प्रोग्रेसिव कंस्ट्रक्शंस लिमिटेड (पीसीएल) को कम से कम 11 साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया है।

ईरान को और कड़े प्रतिबंधों की अमेरिका ने दी चेतावनी

Last Updated: Wednesday, November 27, 2013, 13:18

अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी ने कहा है कि यदि ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर हालिया समझौता असफल रहता है तो उसे और कड़े प्रतिबंधों का सामना करना होगा।

ईरान को प्रतिबंधों में मिलेगी 7 अरब डॉलर की राहत : अमेरिका

Last Updated: Sunday, November 24, 2013, 14:11

व्हाइट हाउस ने कहा कि छह महीने के लिए आज हस्ताक्षरित परमाणु समझौते के तहत अमेरिका और इसके सहयोगी ईरान को 7 अरब डॉलर की राहत प्रदान करेंगे।

पाक में नहीं दिखाई जाएंगी भारतीय फिल्में, कोर्ट की रोक

Last Updated: Tuesday, November 19, 2013, 17:19

पाकिस्तान की एक अदालत ने मंगलवार को देशभर में भारतीय फिल्में दिखाए जाने पर प्रतिबंध लगा दिया और उनकी रिलीज के लिए कुछ शर्ते भी निर्धारित कीं।

ईरान पर ताजा प्रतिबंधों को टालने के मूड में अमेरिका

Last Updated: Thursday, November 14, 2013, 13:41

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जो बाइडेन और विदेश मंत्री जॉन केरी ने सांसदों से ईरान पर ताजा प्रतिबंध लगाने की प्रक्रिया स्थगित करने और तेहरान के साथ छह देशों की जारी बातचीत को और अधिक समय देने की की मांग की है।

ईरान के खिलाफ नए प्रतिबंधों से युद्ध का खतरा : अमेरिका

Last Updated: Wednesday, November 13, 2013, 19:01

व्हाइट हाउस ने अपने सांसदों को आगाह किया है कि ईरान के खिलाफ प्रतिबंधों को नए सिरे से सख्त करने से अमेरिका युद्ध के रास्ते पर जा सकता है और इससे तेहरान के परमाणु कार्यक्रम पर अंकुश लगाने के प्रयासों को भी झटका लग सकता है।

चुनाव सर्वे पर भाजपा अपने रूख से पलट गई है : सिब्बल

Last Updated: Saturday, November 9, 2013, 15:34

चुनाव पूर्व सर्वेक्षणों को लेकर चल रही बहस के बीच कानून मंत्री कपिल सिब्बल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा है कि पूर्व में इस पर प्रतिबंध की मांग करने वाली मुख्य विपक्षी पार्टी इस मामले पर अपने पहले के रूख से पलट गई है।

ओपिनियन पोल पर रोक की कांग्रेस ने की पुरजोर वकालत, भाजपा खिलाफ

Last Updated: Monday, November 4, 2013, 21:07

कांग्रेस ने जहां ओपिनियन पोल को ‘गोरखधंधा’, ‘तमाशा’ और ‘मनगढंत’ करार देते हुए इस पर प्रतिबंध लगाने की जोरदार वकालत की है वहीं भाजपा ने कहा है कि ऐसा करना न तो संवैधानिक रूप से स्वीकृति योग्य है, न ही वांछनीय है क्योंकि यह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का हिस्सा है।

चुनावों के दौरान ओपिनियन पोल पर रोक लगे : कांग्रेस

Last Updated: Saturday, November 2, 2013, 19:23

चुनावों के दौरान ओपिनियन पोल के प्रकाशन और प्रसारण पर रोक लगाने के चुनाव आयोग के विचार का समर्थन करते हुए कांग्रेस ने कहा कि रैन्डम सर्वे ‘त्रुटिपूर्ण’ होते हैं और उनमें ‘विश्वसनीयता की कमी’ होती है।

सोने के सिक्कों के आयात पर नहीं हटेगा प्रतिबंध

Last Updated: Tuesday, October 22, 2013, 19:08

वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने मंगलवार को सोने के सिक्के और पदक आयात पर लगे प्रतिबंध को हटाने की संभावना से इनकार किया और बैंकों से कहा कि वे सोने के आयात पर प्रतिबंध से जुड़े दिशानिर्देश का सख्ती से पालन करें।

चीन की लंबी दूरी की धावक पर दो साल का प्रतिबंध

Last Updated: Friday, October 18, 2013, 17:36

चीन की लंबी दूरी की धावक सुन जुआन प्रतिबंधित दवाओं के सेवन की दोषी पाई गई हैं। इस कारण उन पर दो साल का प्रतिबंध लगाया गया है।

LIVE : रोक के बावजूद लाउडस्पीकर पर सुनी जा रही है संकल्प लेने की आवाज

Last Updated: Friday, October 18, 2013, 15:55

विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) की संकल्प सभा को रोके जाने और अयोध्या को पूरी तरह से पुलिस छावनी में बदले जाने के बावजूद कुछ कार्यकर्ता कारसेवकपुरम पहुंच संकल्प लेने में सफल रहे।

विहिप की अयोध्या सभा पर प्रतिबंध दुर्भाग्यपूर्ण: बीजेपी

Last Updated: Tuesday, October 15, 2013, 15:07

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की अयोध्या में प्रस्तावित संकल्प सभा पर प्रतिबंध को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने दुर्भाग्यपूर्ण, असंवैधानिक और अलोकतांत्रिक करार दिया है।

प्रतिबंध मामले में कानून की शरण में जाएंगी ज्वाला गुट्टा

Last Updated: Monday, October 7, 2013, 19:26

स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा को उनके ऊपर आजीवन प्रतिबंध लगाने के कथित कदम के संदर्भ में भारतीय बैडमिंटन संघ (बाई) से कोई सूचना नहीं मिली है लेकिन उनके पिता क्रांति ने सोमवार को यहां कहा कि उनकी बेटी इस बारे में आधिकारिक सूचना मिलने पर कानून की शरण लेगी।

आईबीएल विवाद : ज्वाला पर आजीवन प्रतिबंध की सिफारिश

Last Updated: Saturday, October 5, 2013, 18:35

हैरानी भरे फैसले में भारतीय बैडमिंटन संघ (बाई) की अनुशासन समिति ने भारत की शीर्ष महिला युगल खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा पर आजीवन प्रतिबंध लगाने की सिफारिश की है। ज्वाला पर अपनी फ्रेंचाइजी क्रिस दिल्ली स्मैशर्स के कुछ खिलाड़ियों को आईबीएल में बंगा बीट्स के खिलाफ मैच में खेलने से रोकने का प्रयास करने का आरोप है।

सीरिया पर लगे प्रतिबंध तुरंत हटाए जाएं: रूस

Last Updated: Tuesday, October 1, 2013, 19:42

रूस ने संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायोग (यूएनएचसीआर) से कहा है कि सीरिया पर लगे आर्थिक प्रतिबंधों के कारण लाखों सीरियाई नागरिकों को बेहद मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है, तथा बड़ी संख्या में लोगों को पलायन कर शरणार्थी बनने के लिए बाध्य किया है।

एशेज टीम में चुने गए मोंटी पनेसर पर निलंबित प्रतिबंध

Last Updated: Saturday, September 28, 2013, 14:06

इंग्लैंड के स्पिनर मोंटी पनेसर पर खराब व्यवहार के लिये 2014 के क्रिकेट सत्र तक निलंबित प्रतिबंध लगाया गया है।

श्रीनिवासन को भारतीय क्रिकेट बर्बाद नहीं करने देंगे: मोदी

Last Updated: Wednesday, September 25, 2013, 00:33

आजीवन प्रतिबंध लगने की संभावना से बेपरवाह ललित मोदी ने बीसीसीआई अध्यक्ष एन श्रीनिवासन के खिलाफ अपने हमलावर तेवर बरकरार रखते हुए कहा कि वह चुपचाप बैठे नहीं रहेंगे और तमिलनाडु के इस व्यक्ति के हाथों भारतीय क्रिकेट को बर्बाद होते हुए नहीं देखेंगे।

ललित मोदी पर आजीवन प्रतिबंद लगाने के लिए रास्ता साफ

Last Updated: Tuesday, September 24, 2013, 21:45

दिल्ली उच्च न्यायालय ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड को कल चेन्नई में विशेष आम सभा की बैठक (एसजीएम) बुलाने की अनुमति दे दी है जिससे पूर्व आईपीएल अध्यक्ष ललित मोदी पर वित्तीय अनियमिताओं के लिये संभावित आजीवन प्रतिबंध लगाने के लिये बीसीसीआई का रास्ता भी साफ हो गया।

मारियो बालोटेली पर तीन मैचों का प्रतिबंध

Last Updated: Tuesday, September 24, 2013, 10:36

इटली के प्रमुख फुटबाल क्लब एसी मिलान को अक्टूबर में युवेंतस के साथ होने वाले मुकाबले में अपने स्टार खिलाड़ी मारियो बालोटेली के खिलाफ ही खेलना पड़ेगा। इसका कारण यह है कि बालोटेली पर रविवार को नापोली के साथ हुए सेरी-ए मुकाबले में फाउल करने के कारण रेड कार्ड दिखाया गया था। अनुशासन समिति ने बालोटेली पर तीन मैच का प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है।

मिस्र की अदालत ने मुस्लिम ब्रदरहुड को किया प्रतिबंधित

Last Updated: Monday, September 23, 2013, 21:04

मिस्र की एक अदालत ने अपदस्थ राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी को बहाल करने की मांग कर रहे इस्लामी संगठन मुस्लिम ब्रदरहुड को आज प्रतिबंधित कर दिया और उसकी संपत्तियों को जब्त करने का आदेश दिया।

रंजीत महेश्वरी को नहीं मिलेगा अर्जुन पुरस्कार

Last Updated: Thursday, September 19, 2013, 22:21

खेल मंत्रालय ने फैसला किया कि रंजीत महेश्वरी को प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित नहीं किया जायेगा क्योंकि इस त्रिकूद एथलीट को 2008 में इफेड्रिन प्रतिबंधित पदार्थ के इस्तेमाल का दोषी पाया गया है।

अलगाववादियों के जुलूस के मद्देनजर श्रीनगर में प्रतिबंध

Last Updated: Wednesday, September 18, 2013, 15:05

जम्मू एवं कश्मीर की गर्मी के दिनों की राजधानी श्रीनगर में अलगाववादियों द्वारा एक जुलूस निकालने की घोषणा के बाद प्रशासन ने बुधवार को यहां कुछ चुनिंदा प्रतिबंध लागू कर दिए हैं।

बुर्का पहनने पर लगे प्रतिबंध के विरोध में मॉन्ट्रियल में प्रदर्शन

Last Updated: Sunday, September 15, 2013, 10:39

हजारों लोगों ने, ज्यादातर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मॉन्ट्रियाल में अपने गुस्से का प्रदर्शन करते हुए मॉन्ट्रियल की सड़कों पर प्रदर्शन किया।

श्रीसंत पर आजीवन प्रतिबंध से दुखी हूं : गांगुली

Last Updated: Saturday, September 14, 2013, 22:22

पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने आज तेज गेंदबाज एस श्रीसंत के लिए दुख जताया जिन्हें आईपीएल में स्पाट फिक्सिंग के आरोप में आजीवन प्रतिबंध की सजा सुनाई गई है।

प्रतिबंध पर बोले श्रीसंत, खुद को निर्दोष बताया

Last Updated: Friday, September 13, 2013, 21:44

स्पॉट फिक्सिंग मामले में शुक्रवार को दोषी पाए जाने के बाद आजीवन प्रतिबंध की सजा पाने वाले टेस्ट खिलाड़ी शांताकुमारन श्रीसंत ने खुद को निर्दोष बताया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने द्वारा खुद पर और राजस्थान रॉयल्स के अपने साथी अंकित चव्हाण पर आजीवन प्रतिबंध की सजा के ऐलान के बाद श्रीसंत ने टेलीविजन चैनलों से कहा, "मैंने कुछ गलत नहीं किया है।"

सरकार जीमेल, याहू के इस्तेमाल पर लगा सकती है प्रतिबंध

Last Updated: Tuesday, September 3, 2013, 19:13

साइबर जासूसी से सजग सरकार आधिकारिक संवाद के लिए जीमेल तथा याहू जैसी ईमेल सेवाओं का इस्तेमाल प्रतिबंधित कर सकती है ताकि अपने महत्वपूर्ण डेटा की सुरक्षा की जा सके। इलेक्ट्रानिक्स एंड सूचना प्रौद्योगिकी विभाग सरकारी कार्यालयों व विभागों द्वारा ईमेल के इस्तेमाल के बारे में एक नीति तैयार कर रहा है जो दो महीने में जारी होगी।

मोदी पर आजीवन प्रतिबंध लगा सकता है BCCI

Last Updated: Monday, September 2, 2013, 23:11

बीसीसीआई के 25 सितंबर को चेन्नई में बुलाई गई अपनी आम सभा की विशेष बैठक (एसजीएम) में आईपीएल के पूर्व आयुक्त और अपने उपाध्यक्ष ललित मोदी पर आजीवन प्रतिबंध लगाने की पूरी संभावना है।

रूसी एथलीट अर्दायेवा पर दो साल का प्रतिबंध

Last Updated: Thursday, August 29, 2013, 21:02

पूर्व यूरोपीय इंडोर शॉटपुट पदक विजेता रूस की अन्ना अर्दायेवा पर प्रतिबंधित दवाइयों के सेवन का आरोप साबित होने के बाद दो साल का प्रतिबंध लगा दिया गया है।

प्याज के निर्यात पर रोक लगाने के पक्ष में नहीं सरकार

Last Updated: Friday, August 23, 2013, 20:22

खाद्य मंत्री के वी थॉमस ने शुक्रवार को कहा कि सरकार प्याज निर्यात पर प्रतिबंध लगाने के किसी भी प्रस्ताव पर विचार नहीं कर रही है, क्योंकि इसकी कीमतों में वृद्धि निर्यात के कारण नहीं है।

पाकिस्तानी मदरसे पर अमेरिका का प्रतिबंध

Last Updated: Wednesday, August 21, 2013, 23:14

लश्कर-ए-तैयबा और अल-कायदा के लिए बम बनाने वालों और आत्मघाती हमलावरों के प्रशिक्षण के लिए प्रयुक्त होने वाले एक पाकिस्तानी मदरसे पर अमेरिका ने प्रतिबंध लगा दिया है।

मिस्र हिंसा: मुस्लिम ब्रदरहुड पर लग सकता है प्रतिबंध

Last Updated: Sunday, August 18, 2013, 18:00

मिस्र की सैन्य समर्थक अंतरिम सरकार इस्लामवादी संगठन मुस्लिम ब्रदरहुड को प्रतिबंधित करने पर विचार कर रही है, हालांकि इस संगठन ने आज और अधिक प्रदर्शन करने का ऐलान किया है।

सोने पर प्रतिबंध से बढ़ेगी तस्करी: सीआईआई

Last Updated: Tuesday, August 13, 2013, 22:07

भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) ने आज कहा कि सोने पर शुल्क बढाने से दीर्घकालिक स्तर पर इसकी तस्करी को बल मिलेगा।

बीच नदी में खनन पर प्रतिबंध की सिफारिश

Last Updated: Sunday, August 11, 2013, 12:19

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में अवैध खनन के पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभावों की पड़ताल करने वाली एक केंद्रीय समिति ने नदियों में सुरक्षा क्षेत्र स्थापित करने और नदी के बीच में से खनन पर प्रतिबंध की सिफारिश की है।

नौकायन क्लब में महिलाओं को मिली हरी झंडी

Last Updated: Friday, August 9, 2013, 14:49

दुनिया के प्रतिष्ठित नौकायान क्लब ने 200 साल के प्रतिबंध को हटाते हुए इसके इतिहास में पहली बार महिलाओं को सदस्य बनने की अनुमति दे दी है।

ईरान पर प्रतिबंधों को और कड़ा करें ओबामा: सीनेटर

Last Updated: Tuesday, August 6, 2013, 10:18

अमेरिका के 76 सीनेटरों ने राष्ट्रपति बराक ओबामा से आज कहा कि ईरान के खिलाफ प्रतिबंधों को तब तक और कड़ा कर दिया जाए जब तक वह अपने परमाणु कार्यक्रम की गति धीमी नहीं करता।

हसन रूहानी ने ली ईरान से प्रतिबंध हटवाने की शपथ

Last Updated: Saturday, August 3, 2013, 22:06

ईरान के नए राष्ट्रपति हसन रूहानी ने शनिवार को कार्यभार संभालने के साथ ही शपथ ली है कि वह तेहरान के विवादित परमाणु कार्यक्रम के कारण उसपर लगे अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों को हटाने की दिशा में काम करेंगे।

बांग्लादेश में जमात-ए-इस्लामी पर प्रतिबंध

Last Updated: Thursday, August 1, 2013, 23:10

बांग्लादेश में एक ऐतिहासिक फैसले में उच्च न्यायालय ने देश की सबसे बड़ी कट्टरपंथी पार्टी जमात-ए-इस्लामी को आज ‘अवैध’ घोषित करते हुए भविष्य में उसके चुनाव लड़ने पर भी प्रतिबंध लगा दिया।

झगड़े के बाद झटका मिलना जरूरी था : वार्नर

Last Updated: Friday, July 26, 2013, 08:53

डेविड वार्नर ने कहा कि इंग्लैंड के जो रूट के साथ ‘बॉर’ में झगड़े के बाद उन्हें आस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम से बाहर किया जाना जरूरी था।

डांस बार पर प्रतिबंध लगा पाएगी महाराष्ट्र सरकार?

Last Updated: Monday, July 22, 2013, 22:50

महाराष्ट्र के गृह मंत्री आरआर पाटिल ने यहां विधानसभा में आज कहा कि महाराष्ट्र सरकार अपने इस रूख पर कायम है कि डांस बार बंद होने चाहिए और वह डांस बार पर प्रतिबंध को खारिज करने वाले बंबई उच्च न्यायालय के आदेश को सही ठहराने वाले उच्चतम न्यायालय के फैसले पर अगले दो दिन पर कोई फैसला करेगी।

पीसीबी ने कनेरिया पर लगाया आजीवन प्रतिबंध

Last Updated: Friday, July 5, 2013, 18:51

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2009 में इंग्लिश काउंटी क्रिकेट में स्पॉट फिक्सिंग करने के दोषी पाए गए लेग स्पिनर दानेश कनेरिया पर आज आजीवन प्रतिबंध लगा दिया।

कनेरिया पर आजीवन प्रतिबंध बरकरार रहेगा

Last Updated: Wednesday, July 3, 2013, 13:33

पाकिस्तान के पूर्व लेग स्पिनर दानिश कनेरिया की आजीवन प्रतिबंध के खिलाफ दायर अपील को खारिज कर दिया गया है जिससे उनकी क्रिकेट में वापसी की उम्मीदों को करारा झटका लगा है।

केंद्र सरकार ने 39 पोर्न वेबसाइट पर लगाया बैन

Last Updated: Wednesday, June 26, 2013, 11:10

केंद्र सरकार ने एक आदेश जारी कर कुछ अश्लील वेबसाइट को प्रतिबंधित कर दिया है। एक अखबार में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक दूरसंचार विभाग ने इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स को जारी निर्देश में 39 वेबसाइट को बंद करने को कहा है।

सेबी ने पैन एशिया एडवाइजर्स पर लगाया प्रतिबंध

Last Updated: Friday, June 21, 2013, 08:53

सेबी ने पैन एशिया एडवाइजर्स और इसके प्रवर्तक अरण पंचारिया पर पूंजी बाजार में कारोबार करने पर 10 साल के लिए गुरुवार को प्रतिबंध लगा दिया।

पिनाक स्टाक ब्रोकर्स पर सेबी ने लगाई रोक

Last Updated: Friday, May 31, 2013, 13:03

शेयर बाजार नियामक सेबी ने पिनाक स्टाक ब्रोकर्स पर शेयर बाजार में कारोबार करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। तिजारिया पॉलीपाइप्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) में कथित अनियमितताओं के संबंध में ब्रोकरेज फर्म यह रोक लगाई गई है।

अभद्र इशारे पर नपे रूसी फुटबॉलर शिरिकोव

Last Updated: Friday, May 24, 2013, 17:12

जेनित सेंट पीटर्सबर्ग फुटबाल क्लब के मध्यपंक्ति के फुटबाल खिलाड़ी रोमन शिरिकोव पर अभद्र इशारा करने का आरोप लगा है। इस कारण उन पर दो मैचों के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया है।

`आईपीएल पर प्रतिबंध की जरूरत नहीं`

Last Updated: Friday, May 24, 2013, 14:38

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री आरपीएन सिंह ने शुक्रवार को कहा कि स्पॉट फिक्सिंग के नए खुलासों के मद्देनजर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) पर प्रतिबंध लगाना सही नहीं होगा। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का वादा किया।

सिखों के समारोहों में डीजे, आर्केस्ट्रा और जश्नी फायरिंग पर लगा प्रतिबंध

Last Updated: Monday, May 20, 2013, 20:33

शादियों, पार्टियों व अन्य समारोहों में डीजे बजाने, आर्केस्ट्रा, नशेबाजी, जश्नी फायरिंग करने पर प्रतिबंध को लेकर गुरूद्वारा यादगार सच्चा सौदा मलिकपुर में रविवार की देर शाम सिख समाज के गणमान्य लोगों की प्रदेश स्तरीय महापंचायत हुई।