नेल्सन मंडेला के निधन के बाद टीम इंडिया के दौरे पर संकट के बादल?

नेल्सन मंडेला के निधन के बाद टीम इंडिया के दौरे पर संकट के बादल?

नेल्सन मंडेला के निधन के बाद टीम इंडिया के दौरे पर संकट के बादल?ज़ी मीडिया ब्यूरो

जोहानिसबर्ग : दक्षिण अफ्रीका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति और नोबेल शांति पुरस्कार विजेता नेल्सन मंडेला के निधन के बाद टीम इंडिया के दौरे पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं।

रिपोर्टों की मानें तो दक्षिण अफ्रीका के साथ गुरुवार को पहला वनडे मैच खेल चुकी टीम इंडिया का दौरा रद्द हो सकता है। हालांकि, इस बारे में अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

ज्ञात हो कि बीसीसीआई और क्रिकेट साउथ अफ्रीका (सीएसए) के सीईओ हारून लोर्गट के बीच विवाद के चलते टीम इंडिया का यह दौरा पहले ही छोटा किया जा चुका है। टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका के साथ तीन वनडे और दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेलनी है। लेकिन मंडेला के निधन के बाद से इस सीरीज पर संकट के बादल गहराने लगे हैं।

सीएसए ने ट्विटर पर मंडेला को शोक संदेश व्यक्त किया है।

गुरुवार को दक्षिण अफ्रीका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला का निधन हो गया। वह 95 वर्ष के थे। बीबीसी के मुताबिक, फेंफड़े में संक्रमण की वजह से उन्हें तीन माह तक अस्पताल में रहना पड़ा था, जिसके बाद उन्हें उनके घर में ही गहन चिकित्सा सुविधा के दायरे में रखा गया था।

First Published: Friday, December 6, 2013, 11:43

comments powered by Disqus