Nelson Mandela - Latest News on Nelson Mandela | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

भारत रत्न नेल्सन मंडेला का पार्थिव शरीर सुपुर्दे खाक

Last Updated: Monday, December 16, 2013, 12:29

दक्षिण अफ्रीका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला के पार्थिव शरीर को आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनके पुश्तैनी गांव कुनू में सुपुर्दे खाक किया गया, जहां रंगभेद विरोधी आंदोलन के इस नायक के परिजनों एवं दोस्तों ने नम आंखों से उन्हें विदाई दी।

`अपने महान पुत्र` नेल्सन मंडेला को अंतिम विदाई दे रहा है दक्षिण अफ्रीका

Last Updated: Sunday, December 15, 2013, 13:32

पूर्व दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार 10 दिनों के राष्ट्रीय शोक के बाद ईस्टर्न केप प्रांत के कुनु गांव में शुरू हो गया। मंडेला का पांच दिसम्बर को निधन हुआ था।

‘डायना, जैक्सन और पोप से भी बड़ा होगा मंडेला का अंतिम संस्कार’

Last Updated: Monday, December 9, 2013, 16:40

रंगभेद विरोधी आंदोलन के प्रणेता नेल्सन मंडेला के गृहनगर कूनू में 15 दिसंबर को होने वाला उनका अंतिम संस्कार, अब तक दुनिया में हुए सबसे बड़े अंतिम संस्कारों में से एक होगा।

जेल में मंडेला के साथ थे हिन्दू देवी देवता और शेक्सपियर

Last Updated: Sunday, December 8, 2013, 22:44

जब नेल्सन मंडेला ने करीब तीन दशक काल कोठरी में गुजारे थे तो वह वहां अकेले नहीं थे। उनके पास कुछ हिन्दू देवी देवताओं की तस्वीरें और विलियम शेक्सपियर की कृतियां थीं जो उन्हें प्रेरणा देती थीं।

मंडेला का अंतिम संस्कार 15 दिसंबर को, श्रद्धांजलि देने दक्षिण अफ्रीका जाएंगे ओबामा, बुश, क्लिंटन

Last Updated: Saturday, December 7, 2013, 11:21

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश तथा बिल क्लिंटन दक्षिण अफ्रीका जाकर रंगभेद विरोधी आंदोलन के नायक नेल्सन मंडेला के लिए आयोजित होने वाली प्रार्थना सभा में शामिल होंगे। उधर, दक्षिण अफ्रीकी सरकार ने पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला का अंतिम संस्कार 15 दिसंबर को किए जाने की घोषणा शुक्रवार को की।

भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज नेलसन मंडेला को समर्पित

Last Updated: Saturday, December 7, 2013, 10:27

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) आज पुष्टि की भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगी। उसने तीन मैचों की यह सीरीज रंगभेद विरोधी नेता नेलसन मंडेला को समर्पित की जिनका निधन हो गया है।

...जब मंडेला से मिलकर भावुक हो गई थीं सोनिया गांधी

Last Updated: Friday, December 6, 2013, 18:10

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी 2007 में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला से शिष्टाचार मुलाकात के दौरान उस समय कुछ भावुक हो गयी थीं जब उन्होंने सुना कि किस प्रकार अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस उनकी सास इंदिरा गांधी और उनके पति राजीव गांधी की ऋणी है।

संसद के दोनों सदनों ने मंडेला को श्रद्धांजलि दी

Last Updated: Friday, December 6, 2013, 14:37

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति और रंगभेद विरोधी आंदोलन के अगुवा रहे नेल्सन मंडेला को श्रद्धांजलि देने के बाद शुक्रवार को संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित कर दी गई।

नेल्सन मंडेला सच्चे गांधीवादी और महामानव थे : प्रधानमंत्री

Last Updated: Friday, December 6, 2013, 13:14

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला के निधन पर शोक प्रकट किया और उन्हें सच्चा गांधीवादी बताया।

नेल्सन मंडेला के निधन के बाद टीम इंडिया के दौरे पर संकट के बादल?

Last Updated: Friday, December 6, 2013, 12:12

दक्षिण अफ्रीका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति और नोबेल शांति पुरस्कार विजेता नेल्सन मंडेला के निधन के बाद टीम इंडिया के दौरे पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं।

मानवता के लिए प्रेरणा के प्रतीक थे नेल्सन मंडेला: प्रणब

Last Updated: Friday, December 6, 2013, 10:15

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने वैश्विक रंगभेद विरोधी नायक नेल्सन मंडेला के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि वह ‘मानवता के लिए प्रेरणा के एक प्रतीक’ और ‘भारत के एक महान मित्र’ थे।

वैश्विक नेता और शांति के दूत थे नेल्सन मंडेला

Last Updated: Friday, December 6, 2013, 09:47

दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद को खत्म करने में अग्रणी भूमिका निभा कर दुनिया भर में अन्याय के खिलाफ प्रतिरोध का प्रतीक बन चुके नेल्सन मंडेला ने ना सिर्फ पूरे अफ्रीकी महाद्वीप को बल्कि दुनिया के दूसरे हिस्सों को भी स्वतंत्रता की भावना से ओत-प्रोत किया था।

मंडेला के निधन पर बराक ओबामा ने जताया शोक

Last Updated: Friday, December 6, 2013, 08:51

अपने आप को नेल्सन मंडेला से प्रेरणा लेने वाले लाखों लोगों में से एक बताते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीकी रंगभेद विरोध के प्रणेता के निधन पर शोक जताया और कहा कि दुनिया को उनके जैसा नेता दोबारा नहीं मिल सकता।

दुनिया के दूसरे गांधी मंडेला नहीं रहे, भारत समेत दुनिया भर में शोक

Last Updated: Friday, December 6, 2013, 23:15

दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद नीति के खिलाफ संघर्ष में महात्मा गांधी से प्रेरणा लेने वाले और देश के पहले अश्वेत राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला का लंबी बीमारी के कारण शुक्रवार को यहां निधन हो गया। वे 95 वर्ष के थे।

पूर्व पत्नी विनी ने कहा, नेल्सन मंडेला स्वस्थ हैं

Last Updated: Monday, October 7, 2013, 09:50

वैश्विक शांति के प्रतीक नेल्सन मंडेला की पूर्व पत्नी विन्नी मैडिकिजेला-मंडेला ने कहा है कि मंडेला अब बिल्कुल स्वस्थ हैं। करीब तीन माह तक अस्पताल में रहे मंडेला फिलहाल घर पर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।

दक्षिण अफ्रीका मनाएगा मंडेला का 95वां जन्मदिन

Last Updated: Wednesday, July 17, 2013, 18:57

दक्षिण अफ्रीका अपने रंगभेद नीति विरोधी नेता नेल्सन मंडेला के कल (गुरूवार को) 95वें जन्मदिन की तैयारी में जुटा हुआ है जबकि देश के पहले अश्वेत राष्ट्रपति अभी भी नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती हैं।

निष्क्रिय हालत में मंडेला, जीवनरक्षक प्रणाली हटाने की सलाह

Last Updated: Friday, July 5, 2013, 09:20

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति और रंगभेद विरोधी आंदोलन के नायक नेल्सन मंडेला का इलाज कर रहे डाक्टरों ने कहा है कि वह ‘स्थायी रूप से निष्क्रिय हालत’ में हैं। डाक्टरों ने उनके परिवार को एक सप्ताह पहले उनकी जीवन रक्षक प्रणाली हटाने का सुझाव भी दिया था।

ब्राजील और स्पेन ने अपनी शर्ट मंडेला को भेंट की

Last Updated: Monday, July 1, 2013, 14:04

कंफेडरेशन कप फाइनल में प्रवेश करने वाली ब्राजील और स्पेन की टीमों ने हस्ताक्षर युक्त अपनी शर्ट बीमार चल रहे दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति को नेलसन मंडेला को भेंट की है।

विरोध के बीच मंडेला के परिवार से मिले ओबामा

Last Updated: Saturday, June 29, 2013, 23:04

दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर पहुंचे अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने शनिवार को रंगभेद विरोधी आंदोलन के अगुआ दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला के परिवार वालों से मुलाकात की।

`नेल्सन मंडेला से मिलने नहीं जाएंगे बराक ओबामा`

Last Updated: Saturday, June 29, 2013, 16:35

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा अपने राजनीतिक आदर्श नेल्सन मंडेला से मिलने अस्पताल नहीं जाएंगे। एक अमेरिकी अधिकारी ने आज यह जानकारी दी।

मंडेला की बड़ी बेटी ने कहा, ‘गिद्ध’ है विदेशी मीडिया

Last Updated: Friday, June 28, 2013, 08:31

नेल्सन मंडेला की बड़ी बेटी ने उनके पिता के गिरते स्वास्थ्य की खबरों को पाने की कोशिश के दौरान परिवार की भावनाओं और अफ्रीकी परंपराओं का पालन करने में असफल रही विदेशी मीडिया को ‘गिद्ध’ कहकर आज उसकी आलोचना की।

मंडेला की हालत अब भी गंभीर, पुश्तैनी घर में एकत्र हुआ परिवार

Last Updated: Wednesday, June 26, 2013, 08:46

अस्पताल में गंभीर अवस्था में भर्ती दक्षिण अफ्रीका के रंगभेद नीति विरोध नेता 94 वर्षीय नेल्सन मंडेला के संबंध में राष्ट्रपति कार्यालय ने बताया कि उनकी स्थिति में कोई बदलाव नहीं है और हालत नाजुक बनी हुई है दूसरी ओर उनका परिवार नाजुक मुद्दों पर बातचीत करने के लिए कुनु स्थित उनके पुश्तैनी मकान में आज एकत्र हुआ।

दक्षिण अफ्रीका के गांधी नेल्सन मंडेला की हालत नाजुक

Last Updated: Monday, June 24, 2013, 11:45

फेफड़ों में संक्रमण के चलते दो हफ्ते पहले अस्पताल में भर्ती कराए गए दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला की हालत नाजुक हो गई है।

नेल्सन मंडेला के स्वास्थ्य में हो रहा सुधार: जुमा

Last Updated: Sunday, June 16, 2013, 20:15

दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति जैकब जुमा ने आज कहा कि फेफड़े के संक्रमण का सामना कर रहे नेल्सन मंडेला के स्वास्थ्य में सुधार जारी है लेकिन उनकी हालत अब भी गंभीर है।

नेल्सन मंडेला की हालत में कोई सुधार नहीं

Last Updated: Wednesday, June 12, 2013, 18:34

दक्षिण अफ्रीका के लोकतंत्र के स्तंभ माने जाने वाले और नोबेल पुरस्कार विजेता नेता नेल्सन मंडेला को फेफड़ों के संक्रमण के चलते अस्पताल में भर्ती हुए आज पांच दिन हो गए हैं और राष्ट्रपति जैकब जुमा ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

मंडेला के फेफड़े में संक्रमण, फिर अस्पताल में भर्ती

Last Updated: Monday, June 10, 2013, 09:05

फेफड़ों का संक्रमण फिर से होने पर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला ने गंभीर लेकिन स्थिर हालत में दूसरा दिन अस्पताल में बिताया जिससे विश्वभर में रंगभेदी नेता की हालत को लेकर चिंता बढ़ रही है।

नेल्सन मंडेला की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

Last Updated: Saturday, June 8, 2013, 13:51

रंगभेद विरोधी मुहिम के प्रणेता एवं दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला को कल देर रात अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत गंभीर लेकिन स्थिर है।

भारतीय मूल की महिला को अपनी जीवन संगिनी बनाना चाहते थे मंडेला

Last Updated: Sunday, March 31, 2013, 10:10

नस्लभेद विरोधी आंदोलन के नायक और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला कभी भारतीय मूल की एक महिला को दिल दे बैठे थे और उसे अपनी जीवन संगिनी बनाना चाहते थे, लेकिन महिला ने उनके प्रस्ताव को ठुकरा दिया।

नेल्सन मंडेला की तबीयत में सुधार

Last Updated: Friday, March 29, 2013, 10:56

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला की हालत में सुधार हो रहा है। फेफड़े में दोबारा संक्रमण के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि 94 वर्षीय मंडेला को बुधवार रात अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

मंडेला की यादाश्त अब खत्म हो रही है: मित्र

Last Updated: Monday, March 11, 2013, 20:41

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला के एक करीबी दोस्त ने आज कहा कि नस्लभेद विरोधी आंदोलन के इस नायक की यादाश्त अब खत्म हो रही है।

स्वास्थ्य जांच के लिए रात भर अस्पताल में रहे मंडेला

Last Updated: Sunday, March 10, 2013, 19:45

रंगभेद नीति विरोधी आंदोलन के प्रणेता एवं दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला को शनिवार को नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां वह रातभर रहे।

नेल्सन मंडेला फेफड़े के संक्रमण से पीड़ित

Last Updated: Tuesday, December 11, 2012, 18:35

दक्षिण अफ्रीका के रंगभेद विरोध के प्रतीक एवं देश के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला बार-बार होने वाले फेफड़े के संक्रमण से पीड़ित हैं लेकिन उन पर इलाज का असर हो रहा है।