अल्जीरिया, घाना ने विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया

अल्जीरिया, घाना ने विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया

अबुजा : अल्जीरिया और धाना ने अगले साल होने वाले विश्व कप फुटबाल के लिये क्वालीफाई कर लिया है। इससे पहले अफ्रीकी महाद्वीप से नाइजीरिया, कैमरून और आइवरी कोस्ट क्वालीफाई कर चुके हैं। अल्जीरिया ने बुर्किना फासो को 1-0 से हराकर फाइनल्स में जगह बनाई। उसने पहला मैच 3-2 से जीता था। वहीं काहिरा में मिस्र के हाथों 1-2 से हारने के बावजूद घाना ने 7-3 के औसत के साथ लगातार तीसरे विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर लिया।

उधर, पेरिस में क्रिस्टियानो रोनाल्डो की हैट्रिक के दम पर पुर्तगाल ने अगले साल होने वाले विश्व कप फुटबाल के लिये क्वालीफाई कर लिया है। पुर्तगाल के अलावा फ्रांस, क्रोएशिया और यूनान भी ब्राजील में 2014 में होने वाले टूर्नामेंट का टिकट कटा चुके हैं। फ्रांस ने उक्रेन को हराया जबकि पुर्तगाल ने स्वीडन को मात दी। जगरेब में क्रोएशिया ने आइसलैंड को शिकस्त दी। वहीं बुखारेस्ट में यूनान ने रोमानिया को हराया। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, November 20, 2013, 12:22

comments powered by Disqus