छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव: रमन सिंह ने भरा पर्चा

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव: रमन सिंह ने भरा पर्चा रायपुर : मुख्यमंत्री रमन सिंह ने गुरुवार को अपना पर्चा दाखिल कर दिया। मुख्यमंत्री अपने बेटे अभिषेक सिंह व राजेश मूणत के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचे। मुख्यमंत्री के राजनांदगांव पहुंचने के बाद से ही हल्की बारिश शुरू हो गई थी, लेकिन मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर कार्यकर्ताओं की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। बारिश में भीगते हुए भी वे अपने नेता की जय-जयकार कर रहे थे।

पर्चा दाखिल करने के बाद मुख्यमंत्री ने राजनांदगांव में जनता को संबोधित भी किया। उन्होंने राजनांदगांव की जनता को अपने कार्यकाल के दौरान किए गए विकास कार्यो से अवगत कराया। सभा के पहले मुख्यमंत्री की एक बड़ी रैली भी निकाली गई जिसमें सैकड़ों भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ता शामिल हुए।

मुख्यमंत्री के साथ ही डोंगरगढ़ से सरोजनी बंजारे, मानपुर मोहला से भोजेश शाह, खुज्जी से विजय साहू, डोंगरगांव से दिनेश गांधी, खैरागढ़ से कोमल जंघेल ने सीएम के साथ अपना पर्चा दाखिल किया। पर्चा दाखिल करने के बाद सभी प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्र में चुनाव प्रचार में तेजी से जुट जाएंगे। (एजेंसी)
First Published: Thursday, October 24, 2013, 18:00

comments powered by Disqus

पिछले चुनाव के नतीजे

  • दिल्ली
  • (70/70) सीट
  • delhi
  • पार्टी
  • कांग्रेस
  • बीजेपी
  • बीएसपी
  • अन्य
  • सीट
  • 43
  • 23
  • 2
  • 2

चुनावी कार्यक्रम

  • दिल्ली
  • 70 सीट
  • मतदान
  • मतगणना
  • Dec 4
  • Dec 8

सीएम प्रोफाइल

aशीला दीक्षित
aडॉ. हर्षवर्धन
क्या रमन सिंह छत्तीसगढ़ में तीसरी बार सत्ता पर काबिज होंगे?