शीला दीक्षित

शीला दीक्षित1998 से लगातार राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं शीला दीक्षित दिल्ली विधानसभा 2013 के एक बार फिर नई दिल्ली सीट से अपने प्रतिद्वन्दियों से दो-दो हाथ करने के लिए तैयार हैं। इसने खिलाफ चुनावी मैदान में भाजपा के विजेंद्र गुप्ता और आप पार्टी के कद्दावर नेता अरविंद केजरीवाल टक्कर देंगे।

दिल्ली में लगातार तीन बार से कांग्रेस पार्टी की सरकार रही हैं और कांग्रेस की नेता शीला दीक्षित प्रदेश की मुख्यमंत्री। शीला दीक्षित का जन्म 31 मार्च, 1938 को पंजाब के कपूरथला में हुआ था। उन्होंने दिल्ली के जीसस एंड मेरी कॉन्वेंट स्कूल में शिक्षा पाई और दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस से इतिहास में मास्टर डिग्री हासिल की थी।

उनका विवाह उन्नाव (यूपी) के आईएएस अधिकारी स्वर्गीय विनोद दीक्षित से हुआ था। विनोद कांग्रेस के बड़े नेता और बंगाल के पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय उमाशंकर दीक्षित के बेटे थे। शीलाजी एक बेटे और एक बेटी की मां हैं। उनके बेटे संदीप दीक्षित भी पूर्वी दिल्ली के सांसद हैं।

राजनीति में आने से पहले वे कई संगठनों से जुड़ी रही हैं और उन्होंने कामकाजी महिलाओं के लिए दिल्ली में दो हॉस्टल भी बनवाए। 1984 से 89 तक वे कन्नौज (उत्तर प्रदेश) से सांसद रहीं। इस दौरान वे लोकसभा की समितियों में रहने के साथ-साथ संयुक्त राष्ट्र में महिलाओं के आयोग में भारत की प्रतिनिधि रहीं। वे बाद में केन्द्रीय मंत्री भी बनीं। वे दिल्ली शहर की महापौर से लेकर मुख्‍यमंत्री भी रहीं। वे फिलहाल मुख्यमंत्री होने के साथ इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्रस्ट की सचिव भी हैं।

इसके साथ वे विवादों से भी जुड़ी रही हैं और उन पर भाजपा ने सरकारी राशि का दुरुपयोग करने का आरोप भी लगाया था। यह मामला लोकायुक्त अदालत में है और इसका फैसला आने वाला है। कॉमनवेल्थ गेम्स घोटाले में उनका नाम सामने आया था।

जेसिका हत्याकांड के मुख्य आरोपी मनु शर्मा को पैरोल पर रिहा करने को लेकर भी उन पर आरोप लगे हैं। दिल्ली में सोलह दिसम्बर, 2012 की रात को चलती बस में गैंग रेप मामले को लेकर भी लोगों ने उनकी सरकार और पुलिस व्यवस्था की कड़ी आलोचना की और उन्हें इस तरह की घटनाओं के लिए नैतिक रूप से जिम्मेदार बताया है।

इस बार शीला दीक्षित के सामने चौथी बार सत्ता में आना टेढी खीर साबित हो सकता है। क्यों महंगाई की मार झेल रही जनता कांग्रेस की सरकार से त्रस्त है। प्याज और टमाटर के साथ-साथ अन्य जरूरत की चीजें इतनी महंगी हो गई हैं कि आम लोगों का जीवन बेहाल है।
First Published: Monday, November 11, 2013, 13:29

comments powered by Disqus

पिछले चुनाव के नतीजे

  • दिल्ली
  • (70/70) सीट
  • delhi
  • पार्टी
  • कांग्रेस
  • बीजेपी
  • बीएसपी
  • अन्य
  • सीट
  • 43
  • 23
  • 2
  • 2

चुनावी कार्यक्रम

  • दिल्ली
  • 70 सीट
  • मतदान
  • मतगणना
  • Dec 4
  • Dec 8

सीएम प्रोफाइल

aशीला दीक्षित
aडॉ. हर्षवर्धन
क्या रमन सिंह छत्तीसगढ़ में तीसरी बार सत्ता पर काबिज होंगे?