छत्तीसगढ़ : भाजपा ने 67 प्रत्याशियों की सूची जारी की

रायपुर/नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ में होने वाली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 67 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। भाजपा ने 23 एसटी, 9 एससी, सत्रह ओबीसी तथा छह महिलाओं को चुनावी समर में प्रत्याशी के रूप में उतारा है वहीं प्रत्याशी चयन में युवाओं को भी काफी महत्व दिया गया गया। भाजपा ने अपने तमाम मंत्रियों पर विश्वास जताया है जबकि दस विधायकों की टिकट काटी गई है।

दिल्ली में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय महासविच अनंत कुमार ने छत्तीसगढ़ में अगले माह होने वाले विधानसभा चुनाव में 67 सीटों में प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। शेष 23 सीटों पर घोषणा राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह प्रदेश के नेताओं से चर्चा करने के बाद करेंगे।

भाजपा द्वारा घोषित की गई सूची में मनेन्द्रगढ़ से श्याम बिहारी, बैकुंठपुर से भैय्या लाल रजवाड़े, प्रतापपुर से भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष रामसेवक पैकरा, रामानुजगंज से रामविचार नेताम, सामरी से सिद्धनाथ पैकरा, लुंड्रा से विजयनाथ सिंह, अंबिकापुर से अनुराग सिंहदेव, कुनकरी से रोहित साय, पत्थलगांव से शिवशंकर साय, लैलुंगा सुनीति राठिया, सारंगढ़ से केलाबाई मनहर, धर्मजयगढ़ से ओमप्रकाश राठिया, रामपुर से ननकीराम कंवर को उम्मीदवार बनाया गया है।

इसी तरह कोरबा से जोगेश लाम्बा, कटघोरा से लखन देवांगन, कोटा से काशी साहू, लोरमी से तोकम साहू, मुंगेली से पुन्नु लाल मोहले, तखतपुर से राजू क्षत्री, बिल्हा धरमलाल कौशिक, बिलासपुर से अमर अग्रवाल, बेलतरा से बद्रीधर दीवान, मस्तुरी से कृष्णमूर्ति बांधी, अकलतरा से दिनेश सिंह, सक्ती से खिलावन राम साहू, चंद्रपुर से युद्दवीर सिंह जुदेव, पामगढ़ से अम्बेश जांगड़े, सराईपाली से रामलाल चौहान, बसना से रूप कुमारी चौधरी, बिलाईगढ़ से सनम जांगड़े, कसडोल से गौरीशंकर अग्रवाल, बलौदाबाजार से लक्ष्मी बघेल, धरसींवा से देवजी भाई पटेल को प्रत्याशी बनाया गया है।

रायपुर ग्रामीण से नंदे साहू, रायपुर पश्चिम से राजेश मूणत, रायपुर उत्तर से श्रीचंद सुंदरानी, रायपुर दक्षिण बृजमोहन अग्रवाल, अभनपुर चंद्रशेखर साहू, बिंद्रानवागढ़ गोवर्धन माझी, कुरूद अजय चंद्रकार, संजारी बालोद प्रीतम साहू, गुंडरदेही वीरेन्द्र साहू, पाटन विजय बघेल, शहर दुर्ग हेमचंद यादव, भिलाई नगर प्रेमप्रकाश पांडे, अहिवारा सांवल राम डहरिया, साजा लाभचंद बाफना, नवागढ़ दयाल दास बघेल, खैरागढ़ कोमल जंघेल, डोगरगढ़ सरोजनी बंजारे, राजनांदगांव डॉ रमन सिंह, डोंगरगांव दिनेश गांधी, खुज्जी विजय साहू, मोहला मानपुर भुजेश शाह, अंतागढ़ विक्रम उसेंड़ी, भानुप्रतापुर सतीष लाठिया को प्रत्याशी घोषित किया गया है।

कांकेर संजय कोडोपी, केशकाल सेवकराम नेताम, कोंडागांव लता उसेंडी, नारायणपुर केदार कश्यप, बस्तर सुभाउ कश्यप, जगलपुर संतोष बाफना, चित्रकोट बैदूराम कश्यप, दंतेवाड़ा भीमा मंडावी, बीजापुर महेश गागड़ा, कोंटा धनीराम बारसे को प्रत्याशी बनाया गया है। (एजेंसी)
First Published: Sunday, October 20, 2013, 23:46

comments powered by Disqus

पिछले चुनाव के नतीजे

  • दिल्ली
  • (70/70) सीट
  • delhi
  • पार्टी
  • कांग्रेस
  • बीजेपी
  • बीएसपी
  • अन्य
  • सीट
  • 43
  • 23
  • 2
  • 2

चुनावी कार्यक्रम

  • दिल्ली
  • 70 सीट
  • मतदान
  • मतगणना
  • Dec 4
  • Dec 8

सीएम प्रोफाइल

aशीला दीक्षित
aडॉ. हर्षवर्धन
क्या रमन सिंह छत्तीसगढ़ में तीसरी बार सत्ता पर काबिज होंगे?