सोनिया ने रमन सिंह के दावों पर उठाए सवाल

सोनिया ने रमन सिंह के दावों पर उठाए सवाल भिलाई (छत्तीसगढ़) : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मंगलवार को कहा कि छत्तीसगढ़ में विकास की कमी के कारण कुछ लोग नक्सलवाद के गलत रास्ते पर जाने के लिए मजबूर हुए हैं।

उन्होंने राज्य में खराब कानून व्यवस्था और केन्द्र के पूरे समर्थन के बावजूद नक्सलवाद की समस्या से असरदार तरीके से नहीं निबटने के लिए रमन सिंह नीत भाजपा सरकार पर निशाना साधा।

सोनिया ने नक्सली क्रियाकलापों में शामिल लोगों को मुख्यधारा में लाने के लिए राज्य सरकार द्वारा उठाए गए कदमों पर सवाल किये।

सोनिया ने यहां एक चुनावी रैली में कहा कि राज्य में कोई विकास नहीं हुआ है और लोगों की समस्याएं बढ़ी हैं, बेरोजगार और लोगों के बीच उदासी में भी इजाफा हुआ है। इसके कारण कुछ लोग (नक्सलवाद के) गलत रास्ते पर जाने को मजबूर हुए हैं।

सोनिया ने भाजपा पर लोगों को विकास के नाम पर बेवकूफ बनाने का आरोप लगाया और कहा कि राज्य भाजपा के शासन में बीते 10 वर्ष में पीछे गया है। सोनिया ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता को राज्य सरकार की लापरवाही के कारण केन्द्रीय सामाजिक योजनाओं का लाभ नहीं मिला जबकि केन्द्र ने राज्य की मदद के लिए करोड़ों रुपए भेजे।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राज्य सरकार गरीबों को खाद्यान्न नहीं दे रहा है जबकि केन्द्र उसे बड़ी मात्रा में खाद्यान्न भेज रहा है।

उन्होंने कहा कि वे (भाजपा) जो कहते हैं और जो करते हैं उनमें बड़ा अंतर है। मैं भाजपा से पूछना चाहती हूं कि वे जो दावा कर रहे हैं वह विकास कहां है। किसका विकास और किसके लिए यह विकास हो रहा है। भ्रष्टाचार ने छत्तीसगढ़ में पिछले दस वर्षों में सभी रिकार्ड तोड़ दिये हैं। हम खोखले दावे नहीं करते। हम जो कुछ कहते हैं, हम करते हैं।

सोनिया ने कहा कि कानून व्यवस्था बिगड़ गई है। महिलाएं भय के माहौल में जी रही हैं। आदिवासियों की खराब स्थिति के बारे में चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने उनसे धोखाधड़ी की है। आदिवासियों को उनकी अपनी जमीन पर अधिकार नहीं दिये गये हैं। छत्तीसगढ़ के ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में गरीबी और बेरोजगारी बढ़ रही है।

सोनिया ने 25 मई को जगदलपुर में हमले में प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के मारे जाने की घटना को याद करते हुए कहा कि इस घटना से ज्यादा कुछ भी शर्मनाक नहीं हो सकता। (एजेंसी)
First Published: Tuesday, November 12, 2013, 19:09

comments powered by Disqus

पिछले चुनाव के नतीजे

  • दिल्ली
  • (70/70) सीट
  • delhi
  • पार्टी
  • कांग्रेस
  • बीजेपी
  • बीएसपी
  • अन्य
  • सीट
  • 43
  • 23
  • 2
  • 2

चुनावी कार्यक्रम

  • दिल्ली
  • 70 सीट
  • मतदान
  • मतगणना
  • Dec 4
  • Dec 8

सीएम प्रोफाइल

aशीला दीक्षित
aडॉ. हर्षवर्धन
क्या रमन सिंह छत्तीसगढ़ में तीसरी बार सत्ता पर काबिज होंगे?