बॉलीवुड हस्तियों ने वोटिंग के लिए किया प्रेरित

बॉलीवुड हस्तियों ने वोटिंग के लिए किया प्रेरित नई दिल्ली : दिल्लीवासियों को बुधवार को घरों से निकल मतदान केंद्रों में पहुंचने को प्रेरित करने के लिए नेहा धूपिया, अदिति राव हैदरी और दीया मिर्जा सरीखी बॉलीवुड हस्तियों ने ट्विटर को चुना। शाम पांच बजे तक करीब 70 प्रतिशत मतदान होने का अनुमान था।

यहां पेश हैं बॉलीवुड हस्तियों के संदेश :

नेहा धूपिया : दिल्ली अपनी पसंद चुनो। अपनी स्याही वाली अंगुली की तसवीर भेजो! क्योंकि आज मतदान के लिए दिल्ली पूरी तरह तैयार है। मेरे पिता प्रधूप भी तैयार हैं। आम आदमी पार्टी (आप) के लिए वोट करें।

अदिति राव हैदरी : जाओ दिल्ली मतदान करो। यह आपका देश और आपका शहर है।

चेतन भगत : चलो दिल्ली दिखा दो कि कौन मालिक है। हैप्पी मतदान!

दीया मिर्जा : दिल्ली आज मतदान करो। कोई बहाना न बनाओ।

कुणाल कोहली : किसी को भी करें, लेकिन मतदान जरूर करें।

गुल पनाग : दिल्ली बाहर निकलो और मतदान करो।

अनुपम खेर : जो आपको सुरक्षित महसूस कराए, उस शख्स या पार्टी को वोट दें।

सोहा अली खान : दिल्ली आज अपने मताधिकार का उपयोग जरूर करो।

विशाल डडलानी : भ्रष्टों ने हमें बहुत मूर्ख बनाया और राज किया। एक बेहतर भारत के लिए मतदान करेंगे। दिल्ली दिखा दो `आप` क्या चीज हो। (एजेंसी)
First Published: Wednesday, December 4, 2013, 18:08

comments powered by Disqus

पिछले चुनाव के नतीजे

  • दिल्ली
  • (70/70) सीट
  • delhi
  • पार्टी
  • कांग्रेस
  • बीजेपी
  • बीएसपी
  • अन्य
  • सीट
  • 43
  • 23
  • 2
  • 2

चुनावी कार्यक्रम

  • दिल्ली
  • 70 सीट
  • मतदान
  • मतगणना
  • Dec 4
  • Dec 8

सीएम प्रोफाइल

aशीला दीक्षित
aडॉ. हर्षवर्धन
क्या रमन सिंह छत्तीसगढ़ में तीसरी बार सत्ता पर काबिज होंगे?