मोदी की लोकप्रियता का चुनाव में फायदा मिलेगा : बीजेपी

मोदी की लोकप्रियता का चुनाव में फायदा मिलेगा : बीजेपी नई दिल्ली : चुनाव आयोग द्वारा पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव कार्यक्रम घोषित किये जाने के साथ ही भाजपा ने आज कहा कि यद्यपि चुनाव में स्थानीय मुद्दे हावी रहेंगे लेकिन नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता से निश्चित तौर पर पार्टी की संभावना को बल मिलेगा।

यह पूछे जाने पर कि क्या ये चुनाव भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की स्वीकार्यता और लोकप्रियता का परीक्षण होगा, भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, ‘मोदी निस्संदेह देश के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। सभी सर्वेक्षणों में यह बात सामने आयी है। हमें इसका निश्चित तौर पर फायदा मिलेगा।’ त्रिवेदी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, दिल्ली और मिजोरम विधानसभा चुनाव का कार्यक्रम घोषित होने के बाद संवाददाताओं से बात कर रहे थे।

इस सवाल पर कि क्या ये चुनाव वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले सेमीफाइनल हैं, उन्होंने कहा, ‘‘ये राज्य के चुनाव हैं जहां राज्य के मुद्दे सर्वोपरि होंगे लेकिन चुनावों पर राष्ट्रीय मुद्दों का भी प्रभाव होगा।’ चार राज्यों में मोदी के भाजपा के स्टार प्रचारक रहने की संभावना है जहां भाजपा को बड़ी उम्मीदें हैं।

त्रिवेदी ने कहा, ‘भाजपा बहुत उत्सुक है और उसे इन राज्यों में अच्छा प्रदर्शन करने की संभावना है। देश में माहौल पार्टी के पक्ष में है।’ उन्होंने दावा किया कि मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा का अच्छा प्रदर्शन उसे दोनों राज्यों में सत्ता बरकरार रखने में मदद करेगा जबकि राजस्थान और दिल्ली में सत्ता विरोधी लहर भाजपा की जीत में मदद करेगी। उन्होंने कहा, ‘हम चारों राज्यों में सरकार बनाएंगे और मिजोरम में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।’ (एजेंसी)
First Published: Friday, October 4, 2013, 19:44

comments powered by Disqus

पिछले चुनाव के नतीजे

  • दिल्ली
  • (70/70) सीट
  • delhi
  • पार्टी
  • कांग्रेस
  • बीजेपी
  • बीएसपी
  • अन्य
  • सीट
  • 43
  • 23
  • 2
  • 2

चुनावी कार्यक्रम

  • दिल्ली
  • 70 सीट
  • मतदान
  • मतगणना
  • Dec 4
  • Dec 8

सीएम प्रोफाइल

aशीला दीक्षित
aडॉ. हर्षवर्धन
क्या रमन सिंह छत्तीसगढ़ में तीसरी बार सत्ता पर काबिज होंगे?